एक्सप्लोरर

Pariksha Pe Charcha 2025: 'परीक्षा पे चर्चा' में सद्गुरु ने स्टूडेंट्स को दिए मंत्र ओवरथिंकिंग दिमाग को भटकाता है'

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा के 5वें एपिसोड में सद्गुरु ने विद्यार्थियों से दिमाग के चमत्कार (Miracle of Mind) पर चर्चा की. उन्होंने छात्रों को शिक्षा और जीवन से जुड़े पहलुओं की सलाह दी.

Pariksha Pe Charcha 2025: मोटिवेशनल स्पीकर सद्गुरु ‘परीक्षा पे चर्चा’ में शामिल हुए. वे एक आत्मज्ञानी, योगी, लेखक, कवि, दिव्यदर्शी और अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता हैं. इस समय बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है और विद्यार्थी परीक्षा को लेकर तनाव में हैं. ऐसे में सद्गुरु ने परीक्षा के तनाव से मस्तिष्क को हैंडल करने के लिए कुछ टिप्स विद्यार्थियों को दिए.

बता दें कि इस साल 2025 में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सद्गुरु, अभिनेत्री दीपिक पादुकोण, मेरी कॉम समेत अन्य मेहमान छात्रों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से जुड़े टिप्स दे रहे हैं. 10 फरवरी से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है और आज 15 फरवरी को परीक्षा के चर्चा का 5वां कार्यक्रम है, जिसमें सद्गुरु छात्रों के सवालों का जवाब देंगे और इसक साथ ही शैक्षणिक और जीवन की चुनौतियों को हैंडल करने का मार्गदर्शन भी करेंगे.

लाइव स्ट्रीम किया गया पांचवा एपिसोड

आज सुबह 10 बजे परीक्षा पे चर्चा का पांचवा एपिसोड लाइव स्ट्रीम किया गया. इसमें सद्गुरु ने छात्रों को दिमाग के चमत्कार (Miracle of Mind) से जुड़ी जरूरी जानकारियां दीं.

तनाव मतलब दिमाग को नहीं मिल रहा ऑयल

पढ़ाई का प्रेशर और तनाव इस समय सभी बच्चों पर है. इसके लिए सद्गुरु ने कहा कि ‘आप खुद पर कंट्रोल न खोएं’ जो हो रहा है आप उससे आगे की सोच सकते हैं तो आप कुछ भी कर सकते हैं. लेकिन अगर आपको तनाव है तो इसका मतलब यह है कि दिमाग को ऑयल नहीं मिल रहा है. अपने दिमाग को ऑयलिंग करें. इसके लिए उन्होंने मेडिटेशन का उपाय भी बताया.

सद्गुरु ने कहा कि, ‘आप क्या कर रहे हैं और आप क्या हैं अगर ये एक नहीं है तो गड़बड़ है. मेडिटेशन यही काम करता है. आप कहीं बैठे हैं और आपका दिमाग-शरीर वहां नहीं है. आपका दिमाग बिना आपकी इजाजत कहीं भी दौड़ रहा. आप अपने दिमाग और शरीर को अस्वस्थ मत बनाइए. वरना ये वो काम करने लगेगा जो आप करना नहीं चाहते. आप अपने दिमाग और शरीर को अपने कहने पर चलाइए. मेडिटेशन कीजिए.’

परीक्षा पे चर्चा में सद्गुरु ने छात्रों को दिए ये टिप्स (Sadhguru Mantra in Pariksha pe Charcha)

  • सद्गुरु ने विद्यार्थियों को अधिक तनाव न लेने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि, आज आप जिसे स्कूल, परीक्षा या शिक्षा कहते हैं यह आपके मस्तिष्क के विकास के लिए है. आप अपनी बुद्धिमता में जितने सक्रिय होंगे, मस्तिष्क उतना ही अच्छे से काम करेगा.
  • उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल पास करने तक सीमित नहीं बल्कि यह जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाने और समझने का जरिया भी है. आप प्रकृति से सीखें. घास और नारियल पर ध्यान दें कि वैसे कैसे बढ़ते हैं.
  • मोबाइल से होने वाले डिस्टैक्शन को लेकर सद्गुरु ने छात्रों से कहा कि सोशल मीडिया और मोबाइल का इस्तेमाल कैसे करना यह आप तय करें. लेकिन जिस दिन ये तकनीक आपको नियंत्रित करने लगे तो समझिए आपका डाउनफॉल शुरू हो गया.
  • उन्होंने कहा कि ओवरथिंकिंग दिमाग को भटकाता है. जिस तरह किसी मशीन को बगैर लुब्रिकेशन के चलाने पर वह जल्दी खराब हो जाता है, उसी तरह जब दिमाग को सही दिशा नहीं मिलती तो परेशानियां उत्पन्न होती है.

ये भी पढ़ें: Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि और मासिक शिवरात्रि में क्या अंतर होता है?

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Onam 2026: केरल में दिखने लगी 'ओणम' की रंगत! जानें मुख्य तिथि, 10 दिनों का पर्व और इसका पौराणिक महत्व
Budh Asta 2026: 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Aaj Ka Panchang 18 August 2026: आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget