एक्सप्लोरर

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा की इन बातों में छिपा है धनवान बनने का मंत्र, एप्पल-फेसबुक के मालिक भी है बाबा के भक्त

Neem Karoli Baba: धार्मिक मान्यता है कि नीम करौली बाबा के दर जो भी आता है वो कभी खाली हाथ नहीं जाता है. आइए जानते हैं धनवान बनने के लिए नीम करोली बाबा के मंत्र.

Neem Karoli Baba: धन की चाहत हर व्यक्ति रखता है और उसे पाने के लिए तरह-तरह के जतन करता है. धनवान बनने के लिए नीम करोली बाबा ने अचूक मंत्र बताए हैं. बाबा नीम करोली की इन बातों को मानने वाला कभी कंगाल नहीं होता. कहते हैं नीम करोली बाबा का आशीर्वाद पाने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां आज भी उनके समाधि स्थल पर माथा टेकने आती हैं. न सिर्फ भारत बल्कि देश विदेश में भी बाबा नीम करोली के भक्त मौजूद है.

एप्पल और फेसबुक के मालिक भी नीम करोली बाबा के मुरीद हैं. धार्मिक मान्यता है कि नीम करौली बाबा के दर जो भी आता है वो कभी खाली हाथ नहीं जाता है. आइए जानते हैं धनवान बनने के लिए नीम करोली बाबा के मंत्र.

धनवान बनने के लिए जरुर करें ये काम -  नीम करोली बाबा कहते हैं कि जो व्यक्ति मात्र स्वंय के खर्च और सुविधाओं पर धन का इस्तेमाल करता है वो धनवान होने के बाद भी गरीब है लेकिन जो गरीब होने के बाद भी जरुरतमंद की मदद करने से पीछे नहीं हटता वह हकीकत में धनवान है. असहाय की सहायता करने से इश्वर स्वंय आपकी मदद करता है और धन के भंडार भर देता है.

धन का सही इस्तेमाल - नीम करोली बाबा के अनुसार पैसों का दिखावा करने के चक्कर में धन की बर्बादी न करें.जो व्यक्ति अनावश्यक खर्च न कर बचत पर ध्यान देता  है मां लक्ष्मी उस पर मेहरबान रहती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि धन कोष खाली ही न करें. बुद्धि से धन का उपयोग करें, धन का भंडार भरने के लिए उसका सही इस्तेमाल जरुरी है तभी व्यक्ति आसमान की ऊंचाइयों को छूता है. जीवन में सरलता का साथ न छोड़े, इससे जिंदगी सुखमय बीतेगी.

ये है असली रत्न - मनुष्य रत्न, सोना-चांदी आदि पाने के लिए खूब मेहनत करता है लेकिन नीम करोली बाबा के अनुसार व्यक्ति के असली  रत्न उसका  चरित्र, व्यवहार (कर्म) और ईश्वर के प्रति आस्था है. वह कहते हैं कि जिसका चरित्र पानी के समान साफ है, जो अपने व्यवहार से कभी किसी का दिल नहीं दुखाता, न ही किसी के लिए मन में बुरे विचार रखता है उसका जीवन कभी दुखों से नहीं घिरता, ऐसे लोग जीते जी और मृत्यु के पश्चात भी मान-सम्मान पाते हैं. असल में धनवान व्यक्ति यही है.

धर्म के रास्ते ही मिलेगा धन- नीम करौली बाबा के अनुसार जो व्‍यक्ति ईश्वर के प्रति विश्वास और आस्था रखता है, वह कभी गलत मार्ग पर नहीं जाता और सुख से समय समय पर जिंदगी में सभी सुविधाओं का लाभ उठाता है. जो अपनी कमाई का एक हिस्‍सा दान-धर्म के काम में खर्च करता है उसे कभी किसी और के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती.

Chanakya Niti: इंसान को बुरे वक्त से बचाती हैं चाणक्य की ये तीन बातें, जीवन में उतार लें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी, भद्रा, राहुकाल और पारण का समय
Aaj Ka Panchang 22 October 2026: पापांकुशा एकादशी आज, दोपहर में द्वादशी लगने पर भी न खोलें व्रत, जानें पारण का समय
Papankusha Ekadashi Parana Time 2026: एकादशी का व्रत 8:42 बजे तक खोलें या 10:12 तक? समझें पारण समय का अंतर
एकादशी पारण का समय कहीं 8:42, कहीं 10:12 बजे… 23 अक्टूबर को व्रत कब खोलें?
Sharad Purnima 2026: खीर 25 या 26 अक्टूबर की रात रखें? जानें सही तारीख और समय
शरद पूर्णिमा पर खीर कब रखें, 25 या 26 अक्टूबर की रात? जानें सही समय और पंचांग का नियम
शरद पूर्णिमा 2026: 25 या 26 अक्टूबर? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तारीख, चंद्रोदय का समय और खीर रखने का मुहूर्त

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget