एक्सप्लोरर

Mangalwar Upay: मंगलवार है हनुमान जी का दिन, भूलकर भी न करें इस दिन ये 5 काम, होते हैं भयंकर नाराज

Mangalwar Upay: मंगलवार का दिन हनुमानजी को समर्पित है. इस दिन घर और मंदिरों में हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है. इसलिए इस दिन ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपको बजरंगबली की नाराजगी का सामना करना पड़े.

Mangalwar Upay: राम (Ram) भक्त हनुमान जी (Hanuman ji) की पूजा के लिए मंगलवार (Tuesday) के दिन को सर्वोत्तम माना गया है. इस दिन किए पूजा, व्रत और उपायों से भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

यही कारण है कि मंगलवार के दिन हनुमान मंदिरों में भक्तों का अंबार लगा होता है. हनुमान जी को कलियुग का जागृत देवता भी कहा जाता है. यदि आप हनुमान को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो इसके लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम है.

मंगलवार को क्यों कहा जाता है हनुमान जी का दिन

हिंदू धर्म में अलग-अलग देवी-देवताओं की पूजा के लिए सप्ताह के अलग-अलग वार समर्पित हैं. इसी तरह हनुमान जी की पूजा (Hanuman ji Puja) के लिए मंगलवार के दिन को श्रेष्ठ माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुमान मंगलवार के दिन ही पवनपुत्र हनुमान का जन्म हुआ था. इसलिए यह दिन उनकी पूजा और व्रत के लिए शुभ है.

मंगलवार के दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए और नियमों का पालन करना चाहिए. नियमों का पालन न करने पर हनुमान जी रुष्ट भी हो सकते हैं. इसलिए मंगलवार के दिन जाने-अनजाने में भी कोई ऐसा काम न करें, जिससे आपको हनुमान जी की नाराजगी का सामना करना पड़े.

मंगलवार के दिन भूलकर भी न करें 5 काम (Don't do 5 things on Tuesday)

  • नमक का सेवन: मंगलवार के दिन नमक के सेवन से परहेज करें. ऐसा माना जाता है कि इस दिन नमकयुक्त भोजन करने से कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है और साथ ही इसका प्रतिकूल प्रभाव सेहत पर भी पड़ता है.
  • तामसिक भोजन का सेवन: आप मंगलवार के दिन व्रत रखें या न रखें. लेकिन मांसहार भोजन का सेवन इस दिन कभी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से हनुमान जी भयंकर नाराज होते हैं और जीवन में परेशानियां शुरू हो जाती है.
  • कर्ज का लेन-देन: मंगलवार का दिन कर्ज के लेन-देन के लिए अच्छा नहीं होता है. यदि आप इस दिन किसी को कर्ज देते हैं तो पैसा वापस मिलने की संभावना न के बराबर होती है. साथ ही इस दिन किसी से उधारी भी लेने से बचें. लेकिन पहले लिए हुए उधारी पैसे आप मंगलवार के दिन वापिस कर सकते हैं.
  • इन चीजों की खरीदारी: मंगलवार के दिन आपको लोहे और काले कपड़ों की खरीदारी से भी बचना चाहिए. ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है. इसके साथ ही इस दिन स्टील, एल्युमिनियम या फिर तेजधार वाली चीजें भी नहीं खरीदें.
  • सुहाग का सामान न खरीदें: सुहागिन स्त्रियों को मंगलवार के दिन सुहाग से जुड़े सौंदर्य प्रसाधान का सामान नहीं खरीदना चाहिए. ऐसा करना वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं होता है और जीवनसाथी के वाद-विवाद की स्थिति बनती है.

ये भी पढ़ें: Shani Jayanti 2024: ज्येष्ठ माह में कब है शनि जयंती, साढ़ेसाती और ढैय्या से पीड़ित लोग जरूर करें ये काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Weekly Rashifal 23-29 August 2026: रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
रक्षाबंधन से पहले 5 राशियों की होगी अच्छी कमाई, बस इन चुनौतियों से होगा सामना
Sawan Putrada Ekadashi 2026: 23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
23 अगस्त की पूजा के लिए आज ही रख लें तुलसी, एकादशी पर पत्ता तोड़ने की क्यों है मनाही?
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Shaniwar Ke Upay: शनिवार को करें इन 3 खास चीजों का दान, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से मिलेगी राहत
Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त, कब है सावन पूर्णिमा? दूर करें तारीख का कन्फ्यूजन
रक्षाबंधन 2026 की सही तारीख क्या है? जानें 27 और 28 अगस्त को लेकर पंचांग क्या कहता है

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget