एक्सप्लोरर

'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात

अनंत सिंह की जमानत रद्द होने पर दुलारचंद यादव के पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया. उन्होंने दोषियों को सजा मिलने तक कानूनी लड़ाई जारी रखने की बात कही.

दुलारचंद यादव हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट से अनंत सिंह को बड़ा झटका लगा है. शुक्रवार को अदालत ने उनकी जमानत रद्द कर दी और एक दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है. इस फैसले के बाद दुलारचंद यादव के बड़े पोते नीरज कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया है.

उन्होंने कहा कि परिवार को न्यायालय पर भरोसा है और न्याय की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. नीरज ने कहा कि जब तक अनंत सिंह को फांसी या उम्रकैद की सजा नहीं मिलती, परिवार दुलारचंद का ब्रह्मभोज और पुण्यतिथि नहीं मनाएगा.

नीरज कुमार ने कहा कि परिवार ने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. अब अदालत के फैसले से उन्हें न्याय की उम्मीद मिली है. उन्होंने कहा कि परिवार आगे भी कानूनी लड़ाई जारी रखेगा. नीरज ने दावा किया कि वे अनंत सिंह को फांसी या उम्रकैद की सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे.

यह भी पढ़ें- दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा

ब्रह्मभोज और पुण्यतिथि नहीं मनाने का संकल्प

नीरज कुमार ने बताया कि दादा की हत्या के समय ही परिवार ने संकल्प लिया था कि जब तक मामले में दोषियों को फांसी या उम्रकैद की सजा नहीं मिलती, तब तक ब्रह्मभोज और पुण्यतिथि नहीं मनाई जाएगी. उन्होंने कहा कि परिवार अपने संकल्प पर कायम है और न्याय मिलने तक पीछे नहीं हटेगा.

पीयूष प्रियदर्शी ने निष्पक्ष जांच की मांग की

2025 विधानसभा चुनाव में मोकामा से जन सुराज के प्रत्याशी रहे पीयूष प्रियदर्शी ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इस फैसले से कमजोर और गरीब लोगों में न्याय व्यवस्था के प्रति भरोसा बढ़ा है. उन्होंने राज्य सरकार से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की. पीयूष ने कहा कि मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए.

पांच महीने जेल में रहने के बाद मिली थी जमानत

दुलारचंद यादव की मौत 30 अक्टूबर 2025 को मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान हुई थी. वह जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी का समर्थन कर रहे थे. इस मामले में अनंत सिंह को एक नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर बेऊर जेल भेजा गया था. करीब पांच महीने जेल में रहने के बाद पटना हाई कोर्ट ने 19 मार्च 2026 को उन्हें जमानत दी थी. वह 23 मार्च को जेल से बाहर आए थे. अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी है.

यह भी पढ़ें- मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
मोतिहारी: DEO कार्यालय में 60 लाख की हेराफेरी! थाने में FIR, आरोपियों पर इनाम
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
दुलारचंद हत्याकांड: अनंत सिंह पर चिराग पासवान की दो टूक, जानें क्या कहा
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
BPSC ने रद्द की 1711 पदों पर भर्ती, अभ्यर्थियों के लिए बड़ा झटका
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
दिल्ली रैली से पहले गरजे तेजस्वी, PM मोदी-शाह पर लगाए गंभीर आरोप
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget