एक्सप्लोरर

Ganesh Chaturthi 2024 Date: गणेश चतुर्थी 2024 में कब है, जानें गणेशोत्सव की शुरुआत और समाप्ति की तिथि

Ganesh Chaturthi 2024 Date: ज्ञान, बुद्धि और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश को समर्पित गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) पूरे दस दिनों तक बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. जानते हैं इस वर्ष कब है गणेश चतुर्थी.

Ganesh Chaturthi 2024 Date: हिंदू धर्म (Hindu Dharma) में भगवान गणेश (Lord Ganesh) को ज्ञान, बुद्धि, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का देवता कहा जाता है. भगवान गणेश को कई गजानन, बप्पा, गणपति, एकदंत, गजानन, वक्रतुंड, सिद्धि विनायक (Siddhi Vinayak) आदि समेत नामों से भी जाना जाता है.

गणेश चतुर्थी का त्योहार भगवान गणेश को समर्पित हिंदू धर्म का महत्वपूर्ण और बड़ा पर्व है, जिसे देशभर में मनाया जाता है. लेकिन खाकर महाराष्ट्र (Maharashtra) में इसकी अधिक लोकप्रियता है. गणेश चतुर्थी पर बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाती है और 10 दिनों बाद विसर्जन कर बप्पा को विदा किया जात है. आइये जानते हैं इस साल 2024 में गणेश चतुर्दशी की शुरुआत और समाप्ति कब हो रही है.

2024 में कब है गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024 Kab hai)

पंचांग (Panchang) के अनुसार गणेश चतुर्थी त्योहार शुभारंभ भाद्रपद महीने (Bhado Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से हो जाती है और चतुर्दशी के दिन इसकी समाप्ति होती है. पूरे 10 दिनों तक भक्तगण धूमधाम से गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) मनाते हैं.

बता दें कि हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2024) के अगले दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाती है और अनंत चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2024) पर इसकी समाप्ति होती है. दस दिवसीय गणेश चतुर्थी की शुरुआत इस वर्ष 7 सितंबर 2024 से होगी, जिसका समापन 17 सितंबर को होगा. इसी दिन विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja 2024) भी होती है.

गणेश चतुर्थी 2024 मुहूर्त (Ganesh Chaurthi 2024 Muhurat)

गणेश चतुर्थी    शनिवार, 7 सितंबर 2024
चतुर्थी तिथि प्रारंभ   शुक्रवार दोपहर 3:01
चतुर्थी तिथि समाप्त  शनिवार 7 सितंबर शाम 05:37
गणेश चतुर्थी पूजा का समय   7 सितंबर सुबह 11:03 से दोपहर 01:34 तक
गणेश विसर्जन   मंगलवार, 17 सितंबर 2024

महाराष्ट्र में क्यों लोकप्रिय है गणेश उत्सव (Ganesh Utsav Celebration in Mumbai Maharashtra)

गणेश उत्सव का महाराष्ट्र में सबसे अधिक इसलिए लोकप्रिय है, क्योंकि इसकी उत्पत्ति मराठा साम्राज्य (Maratha Empire) से जुड़ी है. कहा जाता है कि 17वीं शताब्दी में छत्रपति शिवाजी (Chhatrapati Shivaji) ने अपनी प्रजा में राष्ट्रवाद और एकता को बढ़ावा देने के लिए गणेश उत्सव मनाने की शुरुआत की थी.

हालांकि ब्रिटिश काल (British Era) में इसे अधिक लोकप्रियता मिली. जब लोकमान्य तिलक (Lokmanya Tilak) ने इस उत्सव के जरिए लोगों को एक साथ लाने और स्वतंत्रता (Independence) की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनाया. इसलिए गणेश चतुर्थी का पर्व आध्यात्मिकता के साथ ही सांस्कृति और सामाजिक रूप से भी महत्व रखता है.

ये भी पढ़ें: Shani Dev: शनि देव कुंभ राशि को कब छोड़ेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Mahadev Symbols: क्यों धारण करते हैं शिवजी गले में नाग और मस्तक पर चंद्रमा? जानिए त्रिशूल-डमरू का गहरा रहस्य
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर बन रहा दुर्लभ संयोग, इन 5 मंत्रों से दूर होगा कालसर्प दोष!
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
पितृ दोष-कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए जपें शिव के ये मंत्र, जानें जप विधि
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन
नाग पंचमी 2026: करियर, शादी या बिजनेस की बाधा? करें इन 5 नाग मंदिरों के दर्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget