एक्सप्लोरर

Shani Dev: शनि देव कुंभ राशि को कब छोड़ेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव

Shani Dev: शनि देव कुंभ राशि में वक्री चल रहे हैं. वहीं कुंभ में साढ़ेसाती (Sadesati) का दूसरा चरण भी चल रहा है. जानें कुंभ राशि को कब छोड़ेंगे शनि और कुंभ के साथ अन्य कौन सी राशियां होंगी प्रवाभित.

Shani Dev: ज्योतिष (Jyotish) के अनुसार, कुंभ राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि है, जिसके स्वामी शनि देव हैं. वर्तमान में शनि देव कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में वक्री अवस्था में विराजमान हैं. 

कुंभ राशि में कब तक रहेंगे शनि देव

  • शनि देव को न्यायप्रिय और मोक्ष प्रदाता कहा गया है. कुंभ राशि में फिलहाल शनि देव वक्री (Shani Vakri 2024) चल रहे हैं और नवंबर में इसी राशि में मार्गी (Shani Margi) हो जाएंगे. लेकिन शनि देव इतनी जल्दी कुंभ राशि वालों को नहीं छोड़ने वाले, बल्कि वे 29 मार्च 2025 तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे.
  • अगले साल 2025 को शनि देव मीन राशि में गोचर (Shani Gochar) करेंगे. शनि देव के राशि परिवर्तन करते ही मकर राशि (Makar Rashi) वाले साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे. वहीं कुंभ राशि वालों पर साढ़ेसाती (Sadesati) का अंतिम चरण शुरू हो जाएगा. यानी 2025 में कुंभ राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति नहीं मिलेगी. 
  • बता दें कि शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव किसी राशि में ढाई-ढाई वर्ष के लिए तीन चरणों में होता है. फिलहाल कुंभ राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है और शनि के मीन राशि में गोचर करते ही कुंभ वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण समाप्त होगा और तीसरा चरण शुरू हो जाएगा. तीसरा चरण भी ढाई वर्ष का रहेगा.
  • 3 जून 2027 तक शनि मीन राशि में ही रहेंगे और फिर मेष राशि (Mesh) में प्रवेश करेंगे. इसके बाद वक्री चाल चलते हुए शनि 20 अक्टूबर 2027 को फिर से मीन राशि में गोचर करेंगे और 23 फरवरी 2028 को मेष में गोचर करेंगे और इसी दिन शनि देव कुंभ को छोड़ देंगे.
  • 23 फवरी 2028 को कुंभ राशि वाले जातक पूरी तरह से शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो जाएंगे. ऐसे में अभी और 4 वर्ष तक कुंभ राशि वालों पर शनि का प्रभाव रहेगा. साढ़ेसाती का दूसरा चरण और तीसरा चरण भी बहुत कष्टकारी होता है. इस समय व्यक्ति का जीवन शारीरिक, मानसिक और आर्थिक स्थिति से प्रभावित होता है.

ये राशियां भी रहें सावधान

मार्च 2025 में जब शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो मकर राशि वालों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी. लेकिन कई राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा. कुंभ के साथ ही मेष राशि, मीन राशि वाले शनि का साढ़ेसाती वहीं धनु काशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव रहेगा.

साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभाव को कम करने के लिए क्या करें

शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए प्रतिदिन हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) का पाठ करें, शनिवार के दिन शनि देव की पूजा करें और सरसों तेल का दीप जलाएं, शनिवार के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करें, शनि ग्रह से संबंधित चीजों का दान करें और गरीब-जरूरतमंदों की सहायता करें.

ये भी पढ़ें: Budh Ast 2024: बुध अस्त हो रहे हैं, 12 अगस्त से इन राशियों की बढ़ सकती है परेशानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
तुला संक्रांति 2026: सूर्य बदलेंगे राशि, नौकरी से रिश्तों तक इन बातों पर रखें नजर
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026, धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल
टैरो राशिफल 17 अक्टूबर 2026: धनु को कर्ज मुक्ति और आर्थिक मजबूती, वृषभ के ऑनलाइन कारोबार में बड़ा उछाल; जानें 12 राशियों का भाग्य
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
Kal Ka Rashifal 17 October 2026: मेष का अटका काम, मीन का कारोबार… शुक्रवार किसके लिए लाएगा अच्छी खबर?
सेंट्रल पार्क बंद, हाथ में तिरंगा, क्या दिल्ली में CJP दिखा पाएगी ताकत या उलटेगी बाजी? जानिए ग्रहों की चाल
CJP 'लहरा दो तिरंगा' मार्च: रोक से बढ़ेगा आंदोलन या थमेगी धार?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget