एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: इस चीज को बर्दाश्त करना जहर के समान, व्यक्ति की छवि हो सकती है खराब

Chanakya Niti: चाणक्य नीति शास्त्र में उस चीज का जिक्र किया जो व्यक्ति के लिए जहर के घूंट के समान है. इस चीज को बार-बार सहन करने पर सम्मान को क्षति पहुंचती है और इससे उसकी छवि खराब होती है.

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति का मान-सम्मान ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है. जीवन में सम्मान बहुत परिश्रम के बाद मिलता है. चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति को कभी भी अपने सम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए. चाणक्य ने नीति शास्त्र में उस चीज का जिक्र किया जो व्यक्ति के लिए जहर के घूंट के समान है. इस चीज को बार-बार सहन करने पर व्यक्ति का सम्मान को क्षति पहुंचती है और इससे उसकी छवि खराब होती है.

अपमान का घूंट जहर से भी ज्यादा कड़वा होता है - आचार्य चाणक्य

  • जीवन में ऐसे परिस्थिति भी आती है जब गलतियों की वजह से व्यक्ति को अपमान सहन करना पड़ता है, लेकिन चाणक्य कहते हैं कि अगर बिना गलतियों के अपमान सहना पड़े तो वो जहर के घूंट के समान है.
  • चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई शख्स अपमान करें तो उसे एक बार सहना समझदारी है. दूसरी बार हुए अपमान को सहन करना उस शख्स के महान होने का परिचय देता है, लेकिन अगर तीसरी बार भी बेइज्जती सहनी पड़े तो ये व्यक्ति की मूर्खता कहलाती है.
  • कई लोगों सहन शक्ति बहुत होती है, लेकिन बार-बार अपमान सहना आपकी छवि खराब कर सकता है. जीवन में ईर्ष्या रखने वाले, या असफल हुए व्यक्ति अक्सर दूसरों की सरेआम बेइज्जती करने की कोशिश करते हैं. चाणक्य कहते हैं कि अगर कोई बार-बार अपमान करें तो उसे ऐसा करने से रोकिए, क्योंकि जिस तरह बीता हुए कल वापस नहीं आता उसी प्रकार अगर आपने अपमान करने वाले को उसी वक्त जवाब नहीं दिया तो उसकी हिम्मत बढ़ जाएगी  और वो दोबारा सरेआम  आपकी बेइज्जती करने की कोशिश करेगा.
  • चाणक्य कहते हैं कि कोई बार-बार आपको नीचा दिखाने की कोशिश करें तो उसे फौरन टोक दें. ऐसा नहीं करने से व्यक्ति के मान-सम्मान में कमी आती है और फिर दूसरें भी आपको गलत बोलने से कतराते नहीं है.

Chanakya Niti: इन 3 चीजों की खुशी मात्र पलभर की है, आदत लग जाए तो छिन जाता है सुख-चैन

Chanakya Niti: पति से हमेशा 3 बातें छिपाकर रखती है पत्नी, पूछने पर भी बताने से कर देती हैं इनकार

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budh Asta 2026: 18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
18 अगस्त से बुध अस्त, नौकरीपेशा और बिजनेसमैन भूलकर भी न करें ये गलतियां! 32 दिन तक रखें खास ध्यान
Aaj Ka Panchang 18 August 2026: आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
आज मंगला गौरी व्रत की पूजा इस मुहूर्त में रहेगी शुभ, बन रहे खास योग, देखें पंचांग
Rashifal 18 August 2026: मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
मंगला गौरी व्रत पर किस राशि के सितारे रहेंगे बुलंद , मेष से मीन तक राशिफल देखें
Nag Panchami 2026: महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?
महादेव के गले में नाग, विष्णु की शय्या शेषनाग और गणेश के पेट पर सर्प, तीनों प्रतीकों का अर्थ क्या है?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget