एक्सप्लोरर

Yam Niyam: यम-नियम अनुष्ठान क्या होता है, जिसका पीएम मोदी कर रहे हैं पालन

Yam Niyam: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री यम नियम का पालन कर रहे हैं. पीएम मोदी प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुख्य यजमान बने हैं जिसके लिए वे इस नियम का पालन कर रहे है. जाने क्या है यम नियम.

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर का उद्घाटन और रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी. इस विशेष कार्यक्रम का उत्सव मनाने के लिए पूरा देश उत्सुक है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की मूर्ति के लिए मुख्य यजमान बने हैं. शास्त्रों में ऐसा नियम है कि, मूर्ति स्थापना के मुख्य यजमान को कुछ कठोर नियमों का पालन करना पड़ता है, जिसे 'यम नियम' (Yam Niyam) कहते हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने 11 दिनों तक यम नियम के पालन करने का संकल्प लिया है और वे 12 जनवरी से इस नियम का पालन कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यम नियम आखिर होता क्या है और इसमें किन नियमों का पालन करना पड़ता है, चलिए जानते हैं-

यम नियम क्या होता है

शास्त्रों के अनुसार मूर्ति स्थापना या मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को पवित्र प्रक्रिया माना जाता है. इसलिए इसके कठोर नियम बनाए गए हैं. इन नियमों का संबंध शास्त्रों से होता है. अष्टांग योग के आठ भाग (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान, भजन और समाधि) में यम नियम सबसे पहला नियम है.

कुछ लोग यम नियम को बोद्ध धर्म के पांच सिद्धांत (अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह) भी मानते हैं. यम नियम में प्रतिदिन स्नान, अन्न त्याग, बिस्तर पर सोने का त्याग आदि जैसे कठोर नियम होते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी व्रत-संकल्प के साथ इस धार्मिक और शास्त्रीय प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं.

पीएम मोदी के यम नियम का आज आठवां दिन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए कठोर यम-नियम का पालन कर रहे हैं. पिछले आठ दिनों से पीएम मोदी ने अन्न का त्याग किया है. प्रधानमंत्री ने इस अनुष्ठान के लिए अन्न-जल दोनों का त्याग किया है. जल के स्थान पर प्रधानमंत्री एक नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं.
  • यम नियम अनुष्ठान के कठोर नियमों का पालन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए यजमान के सभी आवश्यक नियमों का पालन कर रहे हैं और इन दिनों वे केवल नारियल पानी पी रहे हैं और तपश्चर्या के सभी नियमों का पालन कर रहे हैं.
  • 11 दिनों के यम नियम के साथ ही प्रधानमंत्री अपने सरकारी कामकाज और यात्रा विशेष तौर पर सुदूर दक्षिण के मंदिरों में पूजा अर्चना भी कर रहे हैं. ये मंदिर प्रभु राम के जीवन में अहम पड़ाव रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ram Aayenge: अवधपुरी सोहइ एहि भांती, प्रभुहि मिलन आई जनु राती, दशरथ राघव कैसे कहलाएं ‘राम’, जानिए

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kushotpatini Amavasya 2026: साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
साल में सिर्फ एक बार मिलती है पवित्र कुश तोड़ने की अनुमति, जानिए क्यों इतना खास है यह अमावस्या
Sawan Teej 2026: सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
सावन तीज अगस्त में कब ? सालों बाद 3 दुर्लभ संयोग, नोट करें डेट
Sarvarth Siddhi Yog 2026: जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
जुलाई के बचे दिनों में बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इन कार्यों के लिए रहेगा सबसे शुभ समय
Dhanu Saptahik Rashifal 20-26 July 2026: धनु की सप्ताह की शुरुआत देगी टेंशन, आखिर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते
धनु की सप्ताह की शुरुआत देगी टेंशन, आखिर में खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

वीडियोज

Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने पहली बार साझा किया अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज
'आधा हिंदुस्तान शूट किया'... Shehnaaz Gill ने बताई अपनी नई फिल्म की grandness की असली वजह
Mercedes G Wagon से BMW XM तक: Ritika Ahuja ने खोले अपने Dream Garage के राज, बोलीं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
हार, हार, हार... शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का बजा बैंड, नहीं देख पाएंगे वनडे रिकॉर्ड
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद पर प्रदर्शनकारियों के संग्राम को लेकर बोले अखिलेश यादव
NEET UG Result 2026 Controversy: सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
सवालों के घेरे में NEET UG का रिजल्ट, कहीं OMR शीट बदली तो कहीं आंसर-की से मैच नहीं कर रहा स्कोर!
Embed widget