एक्सप्लोरर

Parenting Tips: बच्चे को कब से खिलाना चाहिए बाहर का खाना? जान लें यह बात, वरना होगी दिक्कत

Diet Plan for Baby: बच्चे जैसे-जैसे बड़े होने लगते हैं, उनकी डाइट को लेकर मां की चिंता बढ़ जाती है. आइए आपकी इस उलझन को दूर करते हैं.

जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, उसे न्यूट्रिशियन की जरूरत होने लगती है. बच्चे के शुरुआती दो साल के दौरान उसे जो भी खाना खिलाया जाता है, उससे बच्चे का ब्रेन तैयार होता है. ऐसे में मांएं अक्सर यह सोचने लगती हैं कि बच्चे को सॉलिड फूड कब से देना चाहिए और उसे बाहर का खाना कब से खिलाना चाहिए?

छह महीने तक ऐसे रखें बच्चे का ख्याल

डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, बच्चा जब तक छह महीने का नहीं होता है, तब तक उसे मां का दूध ही पिलाना चाहिए. बच्चे को जरूरी न्यूट्रीशियंस और एनर्जी मां के दूध से ही मिल जाते हैं. जब बच्चा छह महीने का हो जाता है, तब उसे ज्यादा एनर्जी और न्यूट्रीशियंस की जरूरत होती है. ऐसे में महिलाएं अपने बच्चे को सॉफ्ट डाइट देना शुरू कर सकती हैं.

छह महीने के बच्चे को क्या खिलाएं?

अब सवाल उठता है कि जब बच्चा छह महीने का हो जाए, तब उसे क्या-क्या खिलाना चाहिए? जब बच्चा छह महीने का हो जाए, आप उसे दो-तीन चम्मच सॉफ्ट फूड जैसे दलिया, मसले हुए फल या सब्जियां दे सकते हैं. गौर करने वाली बात यह है कि यह डाइट दिन में सिर्फ दो बार देनी चाहिए. इस वक्त तक बच्चा भले ही मां का दूध पी रहा हो या नहीं, उसे ठोस आहार जरूर देना चाहिए. इससे ज्यादा देर करने पर बच्चे की सेहत को नुकसान हो सकता है. यह बात हमेशा याद रखें कि छह महीने का होने से पहले बच्चे को ठोस आहार, पानी, जूस या दलिया आदि कभी नहीं देना चाहिए, क्योंकि उसे जरूरी न्यूट्रीशियंस मां के दूध से ही मिल जाते हैं.

बच्चे को बाहर का खाना कब खिलाना चाहिए?

अब सवाल उठता है कि क्या छह महीने का होने के बाद बच्चे को ठोस आहार के साथ-साथ बाहर यानी बाजार का खाना खिला सकते हैं? डॉक्टरों की मानें तो इसका जवाब न है, क्योंकि बाहर का खाना बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है. छह महीने का होने के बाद कुछ लोग अपने बच्चे को बाहर के खाने का स्वाद देने लगते हैं. इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ सकती है, क्योंकि उनका पाचन तंत्र बाहर का खाना पचाने लायक नहीं हो पाता है. इससे बच्चे की तबीयत बिगड़ सकती है. उसे लूज मोशन आदि की समस्या हो सकती है. जब तक बच्चा समझने और अपनी बात कहने लायक न हो जाए, उसे बाहर के खाने से दूर रखना चाहिए.

इस बात का हमेशा रखें ध्यान

कुछ महिलाएं छह महीने का होने के बाद भी बच्चे को अपना दूध पिलाने में यकीन रखती हैं और उसे सॉलिड डाइट नहीं देती हैं, लेकिन यह तरीका भी गलत है. दरअसल, बढ़ते शरीर के चलते बच्चे को एक्स्ट्रा एनर्जी और पोषक तत्वों की जरूरत होती है. अगर आप सॉलिड डाइट देने में देर करती हैं तो बच्चे के वजन पर असर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: बच्चों को किस उम्र से खुद से खाना खाने की ट्रेनिंग शुरू कर देनी चाहिए, जानें खिलाने का सही तरीका क्या है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget