एक्सप्लोरर

जानिए- ग्रामीण और शहरी लोग कितना सोते हैं, पुरुष और महिलाओं का खाने पर कितना बीतता है समय?

भारतीय लोगों के 24 घंटे में बिताए गए समय पर सर्वे में बड़ा खुलासा किया गया है.सर्वे को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़कर पूरे मुल्क में किया गया था.

भारतीय लोग सोने, खाने पीने, साफ-सफाई और धार्मिक-सामाजिक कामों में कितना समय बिताते हैं? इन सवालों का जवाब ढूंढने के लिए पहली बार सर्वे किया गया है. सर्वे के नतीजों से लोगों के 24 घंटे खर्च होनेवाले समय का पता चला है. इसका मकसद शहरी और ग्रामीण इलाकों में भुगतान और अवैतनिक गतिविधियों पर बिताए गए समय का परीक्षण करना था.

भारतीय लोग नींद, खान-पान पर कितना बिताते हैं समय?

सर्वे के मुताबिक, ग्रामीण क्षेत्रों के छह साल या उससे ऊपर के लोगों ने नींद पर औसत समय 554 मिनट यानी 9.2 घंटा खर्च किया. जबकि महिलाओं ने थोड़ा ज्यादा यानी 557 मिनट बिताए. इसके मुकाबले शहरी क्षेत्रों में लोगों ने नींद पर कम समय खर्च किया. शहरी पुरुषों ने 534 मिनट की नींद ली और महिलाओं ने नींद पर 552 मिनट समय खर्च किया.

सर्वे से ये भी पता चला कि खाने-पीने पर ग्रामीण क्षेत्रों के पुरुषों ने महिलाओं की तुलना में 10 मिनट ज्यादा समय लगाया. महिलाओं ने औसत समय खाने-पीने पर 94 मिनट लगाए. शहरी पुरुषों ने भी औसतन ज्यादा समय खाने-पीने पर लगाया. पुरुषों ने जहां 101 मिनट का समय बिताया तो वहीं महिलाओं का 97 मिनट समय रहा.

2019 के दिसंबर और जनवरी के बीच किए गए सर्वे में 5 हजार 947 गांव और शहर के 3 हजार 998 क्षेत्रों को शामिल किया गया. इस दौरान 1 लाख 38 हजार 799 घरों पर दस्तक दी गई. उसमें ग्रामीण क्षेत्रों के 82 हजार 897 और शहरी इलाकों के 55 हजार 902 घर शामिल रहे. सर्वे के लिए 4 लाख 47 हजार 250 लोगों से सवाल पूछे गए.

NSO के मुताबिक, सर्वे को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को छोड़कर पूरे मुल्क में किया गया. सर्वे के नतीजों से ये बात निकलकर सामने आई कि महिलाओं ने अवैतनिक घरेलू कामों के लिए ज्यादा समय खर्च किया. देहाती क्षेत्रों में महिलाओं के लिए 301 मिनट समय का अनुमान लगाया गया जबकि पुरुषों ने परिवार के सदस्यों के लिए बिना वेतन के 98 मिनट समय खर्च किया.

सर्वे के लिए गांव और शहरी इलाकों को किया गया शामिल

सांस्कृतिक और खेलकूद के कामों पर पूरे मुल्क में खर्च किया गया औसत समय 24 घंटे में 165 मिनट रहा. देहाती क्षेत्रों के पुरुषों ने औसत 162 मिनट का समय बिताया जबकि महिलाओं ने 157 मिनट अपना समय खर्च किया. शहरी क्षेत्रों में पुरुषों के लिए 171 मिनट और महिलाओं के लिए 181 मिनट समय रहा.

किसान कानून के खिलाफ बिल पास करेंगे कांग्रेस शासित राज्य, एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी

बंगाल: उत्तरी 24 परगना में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, टीएमसी पर लगा आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Womens Health: महिलाओं को रोजाना क्यों नहीं छोड़ना चाहिए नाश्ता? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े नुकसान 
Womens Health: महिलाओं को रोजाना क्यों नहीं छोड़ना चाहिए नाश्ता? डॉक्टर ने बताए 5 बड़े नुकसान 
Omelette Recipe: कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
कैसे बनता है दुनिया का सबसे स्वादिष्ट ऑमलेट? यहां जान लीजिए आसान रेसिपी
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget