एक्सप्लोरर

वॉशिंग मशीन से आ रही बदबू, इन हिस्सों की करें सफाई

वॉशिंग मशीन से आने वाली बदबू आपके साफ कपड़ो के भी गंदा और बदबूदार बना सकती है. ऐसे में वॉशिंग मशीन के उन हिस्सों को साफ करना बेहद जरूरी है, जो सफाई के वक्त अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं.

आज कल हर किसी के घर में वॉशिंग मशीन हैं. लोग इसका इस्तेमाल तो कर लेते हैं, लेकिन इसे ठीक तरीके से साफ नहीं करते. यहीं वजह है कि कुछ समय बाद इसमें धूले कपड़ों में से बदबू आने लगती है. कई बार मशीन से निकलने वाले कपड़ों में भी सीलन जैसी गंध आने लगती है. इसकी सबसे बड़ी वजह मशीन के अंदर नमी और  डिटर्जेंट के अवशेष होते हैं, जो लंबे समय तक मशीन में रहने पर बदबू पैदा करते हैं.

अगर आपकी वॉशिंग मशीन में भी यही समस्या हो रही है, तो नियमित सफाई से इस बदबू से पीछा छूट सकता है. खासकर मशीन के कुछ हिस्सों की सही तरीके से सफाई करने के बाद इस समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि सफाई के दौरान वॉशिंग मशीन के किन हिस्सों पर खास ध्यान देना चाहिए.

रबर गैस्केट की करें सफाई

फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन में दरवाजे के चारों ओर रबर की एक मोटी पट्टी लगी होती है, जिसे गैस्केट कहते हैं. कई इस्तेमाल के बाद इसके अंदर पानी, साबुन और कपड़ों के छोटे रेशे जमा हो जाते हैं. लगातार नमी रहने से यहां फफूंद भी पनप सकती है, जिससे बदबू आने लगती है. इसकी सफाई के लिए सबसे पहले मशीन को बंद करें. फिर मुलायम कपड़े और उपयुक्त क्लीनर से रबर के अंदर के हिस्से को साफ करें. रबर की तहों को सावधानी से जांचें और सफाई के बाद सूखे कपड़े से पोंछ दें.

यह भी पढ़ें: How To Store Potatoes: आलू में निकलने लगे हैं अंकुर? महीनों तक ताजा रखने के आसान हैक्स

डिटर्जेंट ट्रे को न करें नजरअंदाज

वॉशिंग मशीन की डिटर्जेंट ट्रे में साबुन, फैब्रिक सॉफ्टनर और पानी के अवशेष जमा हो जाते हैं. समय के साथ इन पर गंदगी और फफूंद जमने लगती है, जिससे बदबू पैदा होने लगती है. ट्रे को मशीन से निकालने का तरीका उसके मॉडल पर निर्भर करता है. मशीन के निर्देश के अनुसार इसे बाहर निकालें और गुनगुने पानी से साफ करें. जमी हुई गंदगी हटाने के लिए मुलायम ब्रश का इस्तेमाल किया जा सकता है. सफाई के बाद ट्रे को सूखा कर इस्तेमाल करें.

ड्रम की सफाई करना है जरूरी

मशीन का ड्रम कपड़ों की धुलाई के दौरान लगातार पानी और डिटर्जेंट के संपर्क में रहता है. कम तापमान पर बार-बार धुलाई करने और जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट इस्तेमाल करने से इसके अंदर अवशेष जमा हो सकते हैं.ड्रम की सफाई के लिए मशीन में उपलब्ध ड्रम क्लीन या टब क्लीन प्रोग्राम का इस्तेमाल करें. अगर यह फिचर नहीं है, तो मशीन के मैनुअल में दिए गए निर्देशों का पालन करें.

दरवाजे और ढक्कन को रखें साफ

मशीन का दरवाजा या ढक्कन बंद रहने से अंदर नमी फंसी रह सकती है. इससे सीलन की गंध बढ़ सकती है. हर धुलाई के बाद दरवाजे के अंदर के हिस्से को साफ कपड़े से पोंछें. जिससे उसमें नमी न बनें. वहीं सफाई के बाद फ्रंट लोड मशीन में दरवाजे को थोड़ी देर खुला छोड़ दें, ताकि अंदर की नमी सूख सके.

यह भी पढ़ें: Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

कुकर में सीटी आने से पहले ही निकल जाती है भाप? इस पार्ट पर दें ध्यान
कुकर में सीटी आने से पहले ही निकल जाती है भाप? इस पार्ट पर दें ध्यान
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
आम के अचार में लग रही फफूंदी, इसे ऐसे करें ठीक
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
पानी की बोतल से आ रही अजीब गंध, बिना मेहनत ऐसे होगी साफ
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget