एक्सप्लोरर

Home Tips: बिना डिफ्रॉस्ट किए साफ होगा फ्रिज में जमा बर्फ, बस करना होगा यह काम

How to Clean Freezer: फ्रिज के फ्रीजर में अक्सर बहुत ज्यादा बर्फ जम जाता है, जिसे साफ करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. आइए इसे साफ करने का तरीका बताते हैं.

गर्मी का मौसम चल रहा है. ऐसे में फ्रिज तो ऐसी चीज बन चुका है, जिसके बिना घर के कई अटक जाते हैं. अब चाहे पानी ठंडा करना हो या खाने-पीने का सामान सुरक्षित रखना. वहीं, बर्फ भी जमाना होता है, लेकिन इन तमाम कामों के बीच फ्रीजर में काफी ज्यादा बर्फ जम जाता है, जिसे साफ करने में पसीने छूट जाते हैं. आइए आपको फ्रीजर की बर्फ साफ करने के ऐसे तरीके बताते हैं, जिसके लिए डिफ्रॉस्ट भी नहीं करना होगा.

डिफ्रॉस्ट करने से होता है यह नुकसान

अब आप सोच रही होंगी कि फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करके आसानी से साफ किया जा सकता है तो बेवजह की मगझमारी क्यों करें, लेकिन अगर आप फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करती हैं तो फ्रिज की कूलिंग भी बंद हो जाएगी. इससे फ्रिज में रखे फल-सब्जियां और खाने-पीने का सामान खराब होने का खतरा रहेगा. अब हम आपको ऐसे तरीके बताते हैं, जिन्हें आजमाने के लिए आपको फ्रीजर डिफ्रॉस्ट नहीं करना पड़ेगा.

गरम पानी की बाल्टी आएगी काम

अगर आपके फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम रहा है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले आपको प्लास्टिक की छोटी बाल्टी में तेज गरम पानी लेना होगा. आपको यह ध्यान रखना होगा कि बाल्टी इतनी बड़ी हो कि फ्रीजर में आसानी से आ जाए. गरम पानी से भरी इस बाल्टी को आप फ्रिजर के अंदर रख दीजिए. कुछ ही देर में पूरा बर्फ साफ हो जाएगा.

छोटी बाल्टी नहीं हो तो क्या करें?

अगर आपके घर में छोटी बाल्टी नहीं है तो आप कॉफी मग का भी सहारा ले सकती हैं. आपको कॉफी मग में गरम पानी भरना है और उसे धीरे-धीरे फ्रीजर में डालना है. इससे कुछ ही देर में फ्रीजर का बर्फ साफ होने लगेगा.

लकड़ी का चम्मच आएगा काम

कई बार फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ बन जाता है, जो गरम पानी से भी आसानी से साफ नहीं हो पाता है. ऐसे में आप गरम पानी डालने के साथ-साथ लकड़ी के चम्मच की मदद से बर्फ साफ कर सकते हैं. इससे कुछ ही देर में फ्रीजर का सारा बर्फ साफ हो जाएगा और आपको उसे डिफ्रॉस्ट भी नहीं करना पड़ेगा. 

हेयर ड्रायर भी कर सकता है मदद

अगर आप बार-बार गरम पानी नहीं करना चाहती हैं और आपके पास हेयर ड्रायर है तो आप उससे भी फ्रीजर का बर्फ साफ किया जा सकता है. आपको नॉर्मल स्पीड पर हेयर ड्रायर चलाना होगा और कुछ ही देर में फ्रीजर से बर्फ लापता हो जाएगा.

यह भी पढ़ें: इन गलतियों की वजह से 'कबाड़खाना' बन जाती है किचन, हमेशा रखें इनका ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Tiles Cleaning Tips: इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
इन रंगों की लगवाएं घर में टाइल्स, हफ्तों तक नहीं दिखेगी धूल और गंदगी
Static Electricity Shock: घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
घर में रखी चीजों पर हाथ लगाते ही बार-बार करंट जैसा झटका क्यों लगता है?
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget