एक्सप्लोरर

Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी

Ceramic Tiles: अक्सर लोग घर के लिए टाइल्स खरीदते समय सबसे पहले उसका रंग और डिजाइन देखते हैं, लेकिन हर खूबसूरत टाइल हर जगह के लिए सही नहीं होती.

Bathroom Non Slip Floor Tiles Guide: घर बनवाते समय टाइल्स का चुनाव सिर्फ रंग, डिजाइन और कीमत देखकर नहीं करना चाहिए. घर के हर हिस्से के लिए अलग तरह की टाइल्स की जरूरत होती है. अगर सही जगह पर गलत टाइल्स लगा दी जाएं तो कुछ समय बाद सीलन, लीकेज, फिसलन, दाग, टाइल्स टूटने और सफाई में परेशानी जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं. टाइल्स घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ दीवारों और फर्श को सुरक्षा देने का काम भी करती हैं. इसलिए इन्हें खरीदते समय यह समझना जरूरी है कि किस जगह पर कौन सी टाइल्स ज्यादा सही रहेंगी.

सिर्फ खूबसूरती देखकर टाइल्स न खरीदें

अक्सर लोग घर के लिए टाइल्स खरीदते समय सबसे पहले उसका रंग और डिजाइन देखते हैं. लेकिन हर खूबसूरत टाइल हर जगह के लिए सही नहीं होती. उदाहरण के लिए, सीढ़ियों या बाथरूम में बहुत ज्यादा चमकदार टाइल्स लगाने से फिसलने का खतरा बढ़ सकता है. वहीं किचन में ऐसी टाइल्स जिनकी सतह पर ज्यादा खुरदरापन हो, उन्हें साफ करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए टाइल्स का चुनाव जगह की जरूरत, इस्तेमाल और मौसम को ध्यान में रखकर करना चाहिए.


Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी

लिविंग रूम के लिए कैसी टाइल्स अच्छी हैं?

लिविंग रूम में घर के बाकी हिस्सों की तुलना में ज्यादा आवाजाही होती है. इसलिए यहां ऐसी टाइल्स लगानी चाहिए जो मजबूत हों और रोजाना के इस्तेमाल को आसानी से झेल सकें. बड़े फॉर्मेट की सिरेमिक टाइल्स लिविंग रूम के लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं. बड़ी टाइल्स लगाने से ग्राउट लाइन कम दिखाई देती हैं और फर्श ज्यादा खुला और साफ नजर आता है. साथ ही धूल और गंदगी जमा होने की जगह भी कम होती है.

मैट फिनिश से मिलेगा सॉफ्ट लुक

लिविंग रूम में मैट या सॉफ्ट-शीन फिनिश वाली टाइल्स भी इस्तेमाल की जा सकती हैं. इनसे रोशनी का तेज रिफ्लेक्शन कम होता है और कमरे को सॉफ्ट और संतुलित लुक मिलता है. हल्के बेज, ग्रे और न्यूट्रल शेड्स फर्नीचर, पर्दों और बाकी इंटीरियर के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. अगर आप लंबे समय तक एक जैसा इंटीरियर रखना चाहते हैं तो ऐसे रंग बेहतर विकल्प हो सकते हैं.


Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी

किचन के लिए टाइल्स चुनते समय रखें ध्यान

किचन में गर्मी, पानी, तेल के छींटे और दाग-धब्बे रोज की समस्या हैं. ऐसे में सिर्फ डिजाइन देखकर टाइल्स खरीदना सही फैसला नहीं होगा. किचन में ऐसी सतह वाली टाइल्स चुननी चाहिए जिसे आसानी से साफ किया जा सके और जो नमी, गर्मी और दाग को सहन कर सके. बड़े फॉर्मेट की टाइल्स का इस्तेमाल काउंटर, दीवार और फर्श के लिए किया जा सकता है.

बैकस्प्लैश में ग्लॉसी टाइल्स का विकल्प

किचन के बैकस्प्लैश के लिए ग्लॉसी टाइल्स अच्छी लग सकती हैं. इनकी सतह को साफ करना आसान होता है और ये किचन को आकर्षक लुक देती हैं. इटालियन मार्बल जैसी फिनिश वाली टाइल्स भी बैकस्प्लैश के लिए इस्तेमाल की जा सकती हैं. हालांकि, यहां भी सिर्फ डिजाइन नहीं बल्कि सफाई और टिकाऊपन को ध्यान में रखना जरूरी है.

बाथरूम में सबसे पहले देखें स्लिप रेजिस्टेंस

बाथरूम के लिए टाइल्स खरीदते समय सबसे जरूरी चीज सुरक्षा है. यहां पानी की वजह से फर्श अक्सर गीला रहता है. ऐसे में बहुत ज्यादा चिकनी और ग्लॉसी टाइल्स फिसलने का खतरा बढ़ा सकती हैं. बाथरूम के फर्श के लिए ऐसी टाइल्स चुनें जिनमें पैरों की पकड़ अच्छी हो. खासकर शॉवर एरिया और सिंक के आसपास स्लिप-रेजिस्टेंट टाइल्स ज्यादा सुरक्षित विकल्प रहती हैं.

बाथरूम में सफाई भी हो आसान

बाथरूम की टाइल्स ऐसी होनी चाहिए जिन्हें साफ करना आसान हो. नमी की वजह से यहां गंदगी और दाग जल्दी दिखाई दे सकते हैं. इसलिए ऐसी सतह चुनना बेहतर है जिसमें पानी और गंदगी ज्यादा आसानी से जमा न हो. ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स अलग-अलग मार्बल और दूसरे डिजाइन में उपलब्ध हैं. इन्हें डिजाइन और टिकाऊपन के हिसाब से विकल्प के तौर पर देखा जा सकता है.

बेडरूम में चुनें शांत रंग

बेडरूम में टाइल्स का चुनाव घर के बाकी हिस्सों से थोड़ा अलग रखा जा सकता है. यहां बहुत ज्यादा चमकदार और चटख डिजाइन के बजाय शांत और प्राकृतिक रंग ज्यादा अच्छे लगते हैं. हल्के बेज, सॉफ्ट ग्रे और नेचर से जुड़े शेड्स कमरे को सुकून देने वाला माहौल देते हैं. स्टोन, मैट और नेचर-इंस्पायर्ड फिनिश वाली टाइल्स बेडरूम के लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं.

बालकनी और टेरेस के लिए अलग टाइल्स

बालकनी, टेरेस, बरामदे और पार्किंग जैसे बाहरी हिस्सों में इंडोर टाइल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इन जगहों की टाइल्स को धूप, बारिश और तापमान में होने वाले बदलाव का सामना करना पड़ता है. इसलिए आउटडोर एरिया के लिए मजबूत और हेवी-ड्यूटी विट्रिफाइड टाइल्स ज्यादा उपयुक्त रहती हैं. नेचुरल स्टोन और सीमेंट लुक वाली टाइल्स इन जगहों को मजबूत बनाने के साथ-साथ आकर्षक भी दिखाती हैं.

इसे भी पढ़ें- Needle Threading Trick: सुई के छेद में नहीं जा रहा धागा? काम आएंगे ये 4 आसान हैक्स

सीढ़ियों पर ग्लॉसी टाइल्स से बचें

सीढ़ियों पर टाइल्स लगाते समय भी सुरक्षा को प्राथमिकता दें. ज्यादा चमकदार और चिकनी सतह वाली टाइल्स यहां फिसलने का खतरा बढ़ा सकती हैं. इसलिए सीढ़ियों के लिए बेहतर ग्रिप वाली टाइल्स चुनना जरूरी है.

टाइल्स खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

पूरे घर के लिए एक जैसी टाइल्स खरीदना हमेशा सही विकल्प नहीं होता. हर कमरे की जरूरत अलग होती है. टाइल्स खरीदने से पहले यह देखें कि वह जगह इंडोर है या आउटडोर, वहां नमी कितनी रहती है, आवाजाही कितनी है और सफाई कितनी बार करनी पड़ेगी. अच्छी क्वालिटी की सिरेमिक और पोर्सिलेन टाइल्स दाग, नमी, गर्मी और रोजमर्रा के इस्तेमाल को झेलने के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं. सही टाइल वही है जो घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षित, मजबूत, आसानी से साफ होने वाली और लंबे समय तक टिकाऊ हो.

इसे भी पढ़ें - Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक

About the author सोनम

सोनम एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. यहां वह लाइफस्टाइल कैटिगरी और इसके अंतर्गत आने वाली सब-कैटिगरीज हेल्थ, होम टिप्स, रिलेशनशिप, ट्रैवल, पैरेंटिंग, ब्यूटी और फैशन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

सोनम करीब 15 साल से लेखन की दुनिया में कार्यरत हैं. इससे पहले वह अमर उजाला, दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं. सोनम ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

How To Dry Towels Quickly: होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
होटल के तौलिये हमेशा मुलायम क्यों रहते हैं? जान लें धोने का सीक्रेट
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget