एक्सप्लोरर

सर्दी में बार-बार यूरिन आने से परेशान हैं...जानें क्यों हो रहा है आपके साथ ऐसा और कैसे मिलेगा तुरंत आराम

Urine Problem In Winter: आप भी ठंड के कारण बाथरूम के चक्कर लगाकर थक गए हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ठंड में बार-बार यूरिन क्यों आता है... साथ ही इससे बचने के तरीके क्या हैं तो यहां जान लें...

Cause of More Pee In Winters: सर्दी के मौसम में बार-बार या कहिए कि जल्दी-जल्दी यूरिन आने की शिकायत ज्यादातर लोगों को होती है. जबकि इस मौसम में पानी कम पिया जाता है. ठंड के मौसम में यूरिन की वजह से दिनभर में बाथरूम के कई चक्कर लगाना काफी परेशान करने वाला होता है. आपको बता दें कि यूरिन से जुड़ी ये समस्या बढ़े हुए ब्लड प्रेशर के कारण होती है. हालांकि किसी व्यक्ति को सर्दी का असर हो जाए जिसे हम ठंड लगना कहते हैं, तब भी यूरिन की समस्या होती है. इन दोनों में क्या अंतर होता है और कैसे पहचानें कि यूरिन की समस्या बीपी बढ़ने के कारण हो रही है या फिर ठंड लगने के कारण, यहां जानें...

सर्दी में क्यों बार-बार आता है पेशाब?

  • हमारे शरीर को अपना तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रखना होता है. लेकिन सर्दी के मौसम में जब ठंड बहुत अधिक बढ़ जाती है तो शरीर को इस तापमान को बनाए रखने के लिए अधिक मात्रा में ब्लड सर्कुलेशन की जरूरत होती है. इसके लिए हार्ट बहुत तेजी से और जल्दी-जल्दी पंप करता है. 
  • बढ़े हुए ब्लड फ्लो के कारण शरीर में जो ऊर्जा पैदा हो रही है, वो पूरी तरह शरीर से बाहर ना निकल जाए, इसके लिए बॉडी अपनी ब्लड वेसेल्स यानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ देती है. इस कारण ब्लड का फ्लो और अधिक तेज हो जाता है. सामान्य से तेज गति जब ब्लड पूरे शरीर में सर्कुलेट होता है तो बॉडी ऑर्गन्स भी अधिक तेजी से काम करते हैं और यही बात किडनी पर भी लागू होती है.
  • शरीर में पचे हुए भोजन और रस से बेकार लिक्विड को फिल्टर करके किडनी यूरिन को ब्लेडर में जमा करती रहती है और जब ब्लेडर भर जाता है तो यूरिन का प्रेशर बनता है. बढ़े हुए ब्लड प्रेशर कारण किडनी इस वेस्ट को जल्दी-जल्दी फिल्टर करती है, जिस वजह से बार-बार यूरिन जाने का प्रेशर बनता है.

सर्दी के कारण यूरिन आने की समस्या

  • सामान्य तौर पर भी ठंड के मौसम में यूरिन अधिक आता है, ऐसा क्यों होता है ये आपको पता चल चुका है. अब सवाल ये बनता है कि इस बात की पहचान कैसे करें कि मौसम की वजह से यूरिन अधिक आ रहा है या फिर कोल्ड का बॉडी पर बुरा असर होने की वजह से यूरिन आ रहा है. तो इस अंतर को आप ऐसे समझ सकते हैं...
  • जब सिर्फ मौसम के कारण यूरिन अधिक आता है तो फ्रेश होने जाने पर आपको यूरिन ठीक-ठाक मात्रा में पास होता है. साथ ही यूरिन का प्रेशर बहुत जल्दी-जल्दी यानी हर आधा या एक घंटे में फील नहीं होता है. बल्कि ढाई से चार घंटे के बीच आपको बाथरूम जाने की जरूरत पड़ती है.
  • लेकिन जब ठंड लगने के कारण यूरिन आता है तो आपको करीब हर घंटे यूरिन पास करने की जरूरत फील होती है. जब आप बाथरूम जाते हैं तो आपको यूरिन बहुत कम मात्रा में आता है या फिर कुछ ड्रॉप्स ही आती हैं.

क्या है समाधान?

  • इस स्थिति से बचने के लिए आप सामान्य तापमान के पानी का अधिक सेवन करें और एकदम ठंडा पानी से पीने से पूरी तरह बचें. इसके लिए पानी की ठंडक दूर होने तक ही इसे हल्का-सा गर्म करें.
  • चाय-कॉफी अधिक पीने कारण बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, इस कारण भी बार-बार लेकिन कम मात्रा में यूरिन आता है. इसलिए इनका सेवन सीमित करें और हल्दी का दूध, केसर या अंजीर का दूध, गर्म सूप इत्यादि का सेवन बढ़ा दें.
  • अपने कानों को ढंककर रखें क्योंकि कान बॉडी के टैम्प्रेचर को मेंटेन रखने में बहुत अधिक रोल प्ले करते हैं. इसके लिए वुलन कैप पहने या स्कार्फ लगाएं.
  • ठंडी हवा में निकलने से बचें, जहां भी बैठें डोर क्लोज रखें इससे कमरे का तापमान मेंटेन करने में मदद मिलती है और ठंड कम लगती है.
  • धूप में जरूर बैठें, इससे शरीर की सिकाई होती है और ब्लड वेसेल्स भी खुलती हैं. ये तरीके अपनाने पर आपको तुरंत आराम मिलेगा.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: सर्दी के मौसम में इस विधि से करें छाछ का सेवन, गालों पर आएगी गुलाबी सुर्खी और नैचरल ग्लो

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Kidney Health Tips:दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
दिल नहीं किडनी का भी रखिए ख्याल, इन पांच आदतों को अपनाकर पाएं हेल्दी लाइफ
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
साल में तीन हेल्थ चेकअप घटा सकते हैं अस्पताल का खर्च, रिपोर्ट में खुलासा
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
दूध नहीं पीता बच्चा? ये चीजें नहीं होने देंगी कैल्शियम की कमी
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget