एक्सप्लोरर

पेट में बार-बार होता है दर्द, कहीं यह बीमारी तो नहीं बना रही घर?

पेट के दर्द को अक्सर हम यह कहकर नजदअंदाज कर देते हैं कि गैस बनी होगी या फिर ज्यादा खाना खा लिया होगा. हालांकि, यह तमाम बीमारियों का संकेत होता है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

हमारी जिंदगी आजकल इतनी ज्यादा बिजी हो चुकी है कि हमारे पास खुद का ध्यान रखने के लिए ही समय नहीं है. कब खाना है, कब सोना है, कब काम करना है, ये सारी चीजें लगभग मिक्स हो गई हैं. शरीर समय-समय पर हमें संकेत देते रहते हैं कि हेल्थ को लेकर सब कुछ ठीक नहीं चर रहा है, लेकिन हम नजरअंदाज कर देते हैं. ऐसे ही अगर पेट में दर्द कुछ घंटों के लिए हो और फिर ठीक हो जाए तो अक्सर हम इसे नजरअंदाज कर देते हैं. हालांकि, जब यह दर्द लगातार हफ्तों या महीनों तक बना रहे तो यह एक सामान्य समस्या नहीं, बल्कि किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

लगातार क्यों होता है पेट दर्द?

हमारे पेट (Abdomen) में कई अहम अंग होते हैं, जैसे आंत (Intestines), लिवर (Liver), किडनी (Kidney), स्टमक (Stomach) और प्रजनन अंग. इसलिए कारण पता लगाना आसान नहीं होता.

दर्द होने की खास वजह: अगर आपको लगातार पेट में दर्द हो रहा है तो उसकी कुछ खास वजह हो सकती हैं. आइए इनके बारे में जानते हैं. 

  • इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम (IBS): इसमें बड़ी आंत प्रभावित होती है. लक्षण – पेट में मरोड़, गैस, बार-बार टॉयलेट जाना.
  • एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी (GERD): बार-बार खट्टी डकार, सीने में जलन.
  • गैस्ट्राइटिस और अल्सर (Gastritis & Peptic Ulcer): पेट की परत में सूजन या छाले, अक्सर पेनकिलर ज्यादा खाने या H. pylori इंफेक्शन से.
  • सीलिएक रोग (Celiac Disease): ग्लूटेन से एलर्जी. गेहूं या जौ खाने पर दस्त, थकान, पेट दर्द.
  • डाइवर्टीकुलाइटिस (Diverticulitis): बड़ी आंत में छोटे थैले में इंफेक्शन, आमतौर पर बाईं तरफ दर्द.
  • इंफ्लेमेटरी बॉवेल डिजीज (IBD): क्रोहन रोग और अल्सरेटिव कोलाइटिस. लंबे समय तक दस्त और पेट दर्द.

अन्य गंभीर कारण

  • गॉलब्लैडर स्टोन (Gallstones): दाईं तरफ तेज दर्द, खासकर फैटी खाना खाने के बाद.
  • किडनी स्टोन (Kidney Stones): पीठ से लेकर नीचे तक बहुत तेज दर्द.
  • हर्निया (Hernia): पेट में उभार और दर्द, खांसने या वजन उठाने पर बढ़ता है.
  • कैंसर (Cancer): लगातार दर्द के साथ वजन कम होना, खून आना, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें.
  • एपेंडिसाइटिस (Appendicitis): दर्द पहले नाभि के आसपास, फिर दाईं तरफ, साथ में बुखार.

कब डॉक्टर को दिखाना जरूरी?

अगर पेट दर्द के साथ ये लक्षण हों तो देर न करें.

  • अचानक ज्यादा दर्द
  • उल्टी, बुखार
  • खून वाली उल्टी या स्टूल
  • आंख या त्वचा का पीला होना (Jaundice)
  • वजन तेजी से घटना
  • बचाव के आसान तरीके
  • संतुलित और फाइबर से भरपूर डाइट लें.
  • ज्यादा तैलीय और जंक फूड से बचें.
  • स्मोकिंग और शराब कम करें.
  • ज्यादा पेनकिलर (NSAIDs) का सेवन न करें.
  • डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को कंट्रोल में रखें.

आपको अगर लगातार पेट दर्द को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है. समय रहते डॉक्टर से सलाह लें. अगर समय पर आप डॉक्टर के पास नहीं जाते तो दिक्कतें बढ़ने लगती हैं.

इसे भी पढ़ें: चैन से सोना चाहते हैं तो रात में भूलकर भी न खाएं ये 7 चीजें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Aamir Khan ने किया बड़ा खुलासा, बोले- Phunsukh Wangdu का किरदार Sonam Wangchuk पर आधारित नहीं था
Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget