एक्सप्लोरर

Breast Cancer Vaccine Trial: कई नर्सिंग होम्स में लगाए जा रहे ब्रेस्ट कैंसर न होने के इंजेक्शन, क्या ये वाकई करते हैं काम?

Breast Cancer : देश में लोग पैसा कमाने के चक्कर में फर्जी काम करते रहते हैं, ऐसे हजारों मामलों मिल जाएंगे. ब्रेस्ट कैंसर को लेकर चल रहे फर्जीवाड़े के बारे में आपको बताते हैं.

Breast Cancer Vaccine: आजकल सोशल मीडिया और कुछ नर्सिंग होम्स में यह दावा किया जा रहा है कि “एक इंजेक्शन से ब्रेस्ट कैंसर कभी नहीं होगा.” ऐसे दावों को सुनकर कई लोग भ्रमित हो जाते हैं. इसके लिए लोगों से 4 हजार से लेकर उससे ज्यादा चार्ज किया जा रहा है और दिक्कत की बात यह है कि आम लोग जिनको इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, वे इस जाल में फंस जा रहे हैं. अगर आप इसके पीछे की सच्चाई जानेंगे तो चौंक जाएंगे. सच्चाई यह है कि अब तक ऐसी कोई वैक्सीन मार्केट में नहीं आई है, जो ब्रेस्ट कैंसर को पूरी तरह रोक सके. आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. 

सच क्या है?

वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स का मानना है कि अभी तक ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए कोई मंजूर वैक्सीन मौजूद नहीं है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अमेरिका की FDA (Food and Drug Administration) ने भी इस तरह के किसी इंजेक्शन को मंजूरी नहीं दी है. यानी अगर कोई नर्सिंग होम या क्लिनिक यह दावा कर रहा है तो वह लोगों को गुमराह कर रहा है.

रिसर्च कहां तक पहुंची है?

ब्रेस्ट कैंसर वैक्सीन पर रिसर्च जरूर चल रही है और कुछ शुरुआती नतीजे उत्साहजनक भी हैं.

वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी, सेंट लुईस (2024) में एक Phase I clinical trial हुआ जिसमें neoantigen DNA vaccine को ट्रिपल-नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर मरीजों को दिया गया. इसमें करीब 87 प्रतिशत मरीजों में 3 साल तक कैंसर वापस नहीं आया. 

NeuVax (nelipepimut-S) Vaccine पर Phase II trial पूरे हो चुके हैं. इसमें HER2-low/intermediate ब्रेस्ट कैंसर मरीजों में इम्यून प्रतिक्रिया मिली. लेकिन यह अभी तक Phase III trial और अंतिम मंजूरी से दूर है.

Harvard और NCI (National Cancer Institute, USA) जैसी संस्थाएं भी इस दिशा में काम कर रही हैं. लेकिन अभी तक कोई वैक्सीन commercial use यानी आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है.

खतरा कहां है?

अगर कोई नर्सिंग होम यह दावा कर रहा है कि उनके पास ऐसा इंजेक्शन है जिससे ब्रेस्ट कैंसर कभी नहीं होगा तो यह पूरी तरह से फर्जी है. यह न सिर्फ धोखाधड़ी है बल्कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ भी है. असली वैक्सीन अभी शोध और परीक्षण की प्रक्रिया में है, जो कई सालों तक चल सकती है.

आपको क्या करना चाहिए?

  • ऐसे किसी भी दावे पर भरोसा न करें कि यह इंजेक्शन लगवाने से कैंसर नहीं होगा.
  • किसी भी मेडिकल ट्रीटमेंट से पहले केवल प्रमाणित डॉक्टर और सरकारी/मान्यता प्राप्त संस्थान की सलाह लें.
  • अगर किसी नर्सिंग होम या क्लिनिक में ऐसा इंजेक्शन ऑफर किया जा रहा है तो तुरंत इसकी सूचना संबंधित स्वास्थ्य विभाग को दें.

ब्रेस्ट कैंसर वैक्सीन पर रिसर्च जरूर चल रही है और आने वाले सालों में यह मेडिकल साइंस की बड़ी उपलब्धि हो सकती है. लेकिन अभी तक ऐसी कोई दवा या इंजेक्शन आम लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है. इसलिए ऐसे फर्जी दावों से सावधान रहें और सही जानकारी पर भरोसा करें.

इसे भी पढ़ें: Popcorn Lung Disease: क्या मूवी देखते-देखते आप भी खाते हैं माइक्रोवेव किया पॉपकॉर्न? बीमार कर देगा 'पॉपकॉर्न लंग'

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
Palamu Mustard Oil Incident: मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
मिलावटी सरसों का तेल कितना खतरनाक, जिसने झारखंड में छीन लीं 6 लोगों की सांसें?
Breathless While Climbing Stairs: क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?
क्या सीढ़ियां चढ़ते वक्त फूलती है आपकी भी सांस, जानें यह किस बीमारी का लक्षण?

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget