एक्सप्लोरर

Abortion Law In India: क्या अबॉर्शन कराने के लिए पति या परिवार की इजाजत जरूरी है? ये रहा जवाब

29 सितंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि एक महिला के शरीर पर सिर्फ और सिर्फ उसका ही अधिकार है. इसलिए सिर्फ वह महिला ही ये फैसला कर सकती है कि अबॉर्शन करवाना चाहती है या नहीं.

Abortion Law :  संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की वर्ल्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2022 के मुताबिक, भारत में हर दिन अबॉर्शन यानी गर्भपात की वजह से करीब 8 महिलाओं की मौत हो जाती है, जबकि 67% गर्भपात में जान का खतरा रहता है. यह रिपोर्ट 2007-2011 के आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है. भारत में अबॉर्शन (Abortion) करवाने को लेकर मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी एक्ट है. ऐसे में एक सवाल उठता है कि क्या एक महिला को अबॉर्शन कराने के लिए पति या परिवार की इजाजत जरूरी है? जानिए इसका जवाब...

कानूनी तौर पर अबॉर्शन कब करवाया जा सकता है

1. अगर प्रेगनेंसी की वजह से महिला की जान खतरे में हो.

2. यह आशंका हो कि बच्चा विकलांग हो सकता है.

3. महिला मेंटली या फिजिकली कैपेबल न हो.

4. अगर माइनर यानी नाबालिग लड़की प्रेगनेंट हो जाए.

5. अगर महिला रेप की वजह से प्रेगनेंट हो जाए.

अबॉर्शन का फैसला कौन ले सकता है

29 सितंबर, 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने स्टेटमेंट में कहा कि एक महिला के शरीर पर सिर्फ और सिर्फ उसका ही अधिकार है. इसलिए सिर्फ वह महिला ही ये फैसला कर सकती है कि अबॉर्शन करवाना चाहती है या नहीं. आर्टिकल 21 किसी महिला को अबॉर्शन की अनुमति तब देता है, जब प्रेगनेंसी की वजह से उसके मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर असर पड़ रहा हो.

क्या अबॉर्शन के लिए पति या परिवार की इजाजत जरूरी

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी (MTP Act) के तहत 22 से 24 हफ्ते के अंदर अबॉर्शन का हक हर महिला को है. सुप्रीम कोर्ट ने अपने स्टेमेंट में कहा है कि अबॉर्शन करवाने आई किसी महिला पर मेडिकल प्रैक्टिशनर्स यानी डॉक्टर जबरदस्ती की शर्तें न लगाएं, उन्हें सिर्फ ये सुनिश्चित करना होगा कि एमटीपी एक्ट की शर्तें पूरी हो रही हैं या नहीं. कोर्ट ने कहा कि अबॉर्शन कराने आई महिला से डॉक्टर्स इसके लिए परिवार या पति से अनुमति लेने के लिए कहते हैं और तरह-तरह के डॉक्यूमेंट्स मांगते हैं। इन शर्तों का कोई कानूनी आधार नहीं है.

अबॉर्शन के लिए किसकी अनुमति जरूरी होती है

1. मैरिड वुमन के साथ उसका पति जबरदस्ती सेक्स नहीं करता है तो अबॉर्शन के लिए पति-पत्नी दोनों की सहमति होनी चाहिए.

2. सुप्रीम कोर्ट के 2022 में आए फैसले के मुताबिक, अगर पति ने पत्नी के साथ जबरदस्ती सेक्स किया है और वो प्रेगनेंट हो गई है तो महिला को अबॉर्शन के लिए किसी की अनुमति या सहमति नहीं चाहिए.

3. अनमैरिड लड़की या महिला भी बिना किसी से अनुमति लिए अबॉर्शन करवा सकती है.

4. नाबालिग लड़की या मानसिक अक्षम महिला के केस में उनके माता-पिता की सहमति जरूरी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Full Body Checkup: क्या किसी भी काम का नहीं होता है फुल बॉडी चेकअप, रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget