एक्सप्लोरर

यूरिन करते टाइम जरूर गौर करें ये चीजें, क्योंकि वो हो सकते हैं बड़ी बीमारी के संकेत

Burning During Pee: यूरिन पास करते समय जलन होना, इचिंग होना या तेज स्मेल आना, इन लक्षणों को अनदेखा ना करें. यूरिन के रंग में बदलाव भी बढ़ती स्वास्थ्य समस्या का संकेत होता है...

Change in Urine Color: बीमारियों से जुड़े जितने हेल्थ टेस्ट होते हैं, उनमें सबसे कॉमन टेस्ट हैं यूरिन टेस्ट और ब्लड टेस्ट. एक आम इंसान अपने ब्लड को देखकर तो ये अपनी बीमारियों के बारे में पता नहीं कर सकता लेकिन यदि एक हेल्थ कॉन्शियस पर्सन की तरह अपने यूरिन में हो रहे बदलावों को नोटिस करे तो कई गंभीर बीमारियों को बढ़ने से रोक सकता है. यहां आपको ऐसी ही कुछ बीमारियों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप यूरिन में हो रहे बदलाव के आधार पर जान सकते हैं या समझ सकते हैं कि बॉडी के अंदर कुछ गैरजरूरी बदलाव हो रहे हैं और इनके बारे में जानने के लिए आपको यूरिन टेस्ट कराने की जरूरत है...

यूरिन का रंग पीला होना

यदि आपके यूरिन का रंग पहले की तुलना में अधिक पीला हो गया है तो इसका अर्थ ये है कि आपके शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ रहा है. क्योंकि एक हेल्दी व्यक्ति के यूरिन का रंग पानी की तरह क्लियर होता है.

यूरिन का रंग गाढ़ा पीला होना

लंबे समय तक गाढ़ा पीला यूरिन यानी पीलिया यानी जॉइंडिस का लक्षण भी हो सकता है और सीवियर डिहाइड्रेशन का लक्षण भी. इसलिए आपको अपने डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए. ताकि शरीर में आए अन्य बदलावों को एग्जामिन करके वे आपकी असली हेल्थ प्रॉब्लम का पता लगा सकें और जरूरी होने पर यूरिन टेस्ट की सलाह दें.

लाल रंग का यूरिन 

  • यूरिन का कलर लाल होना मुख्य रूप से दो चीजों पर निर्भर करता है. पहला डायट में चुकंदर का सलाद या फिर चुकंदर का जूस या ऐसे किसी अन्य फल का उपयोग करना.
  • दूसरा, किडनी इंफेक्शन या किडनी स्टोन जैसा कोई भयानक रोग फैलना, जिनके कारण दर्द के साथ इंटरनल ब्लीडिंग होती है. लेकिन यदि दर्द के बिना यूरिन में बल्ड आए तो ये कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का लक्षण भी हो सकता है.

यूरिन में तेज स्मेल आना

  • अगर आपके यूरिन में तेज दुर्गंध आने लगी है तो ये यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी यूटीआई का लक्षण हो सकता है. मुख्य रूप से इसके कारण ही ऐसा होता है. 
  • यूटीआई होने पर शुरुआत यूरिन कम आना, बार-बार आना, यूरिन में स्मेल आना और हर समय यूरिन का प्रेशर फील होने जैसी समस्याओं से होती है, जो बाद में बढ़ भी जाती है. 
  • इन समस्याओं के साथ यदि प्राइवेट पार्ट में तेज जलन, खुजली की समस्या भी हो रही है तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से मिलना चाहिए. क्योंकि यूटीआई अगर अंदरूनी अंगों में फैल जाए तो बहुत अधिक मुसीबत खड़ी कर सकता है.

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: कोमा में भी जा सकते हैं बहुत अधिक पानी पीने वाले लोग, बेचैनी और गुस्से से होती है लक्षणों की शुरुआत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICMR Cholesterol Study: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
Regular Health Checkup: क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
क्या आप भी बीमार होने पर ही जाते हैं डॉक्टर के पास? जान लें रेगुलर हेल्थ चेकअप के फायदे
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Cyclospora Infection: तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल
तेजी से फैल रही यह खतरनाक बीमारी, दिन में 30 बार जाना पड़ रहा टॉयलेट, दवाएं फेल

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget