एक्सप्लोरर

जागरूक न हुए तो बढ़ेगा कैंसर का संकट, जानिए हेपेटाइटिस D से कैसे बढ़ता है खतरा

Hepatitis D and Liver Cancer Risk: WHO से जुड़ी IARC ने हेपेटाइटिस D को कैंसर का कारण बताया है. विशेषज्ञों ने जागरूकता, टीकाकरण और जांच बढ़ाने की अपील की है, ताकि लाखों लोगों की जान बचाई जा सके.

Hepatitis D and Liver Cancer Risk: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था IARC अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने हेपेटाइटिस D वायरस को इंसानों के लिए कैंसर की दिक्कत मान लिया गया है. यानी यह वायरस अब आधिकारिक रूप से कैंसर का कारण माना गया है, जैसे कि हेपेटाइटिस B और C पहले से हैं. इस घोषणा के बाद स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि, अगर जल्द से जल्द टीकाकरण, जांच और इलाज की व्यवस्था नहीं की गई, तो लाखों लोगों की जान को खतरा हो सकता है.

क्या है हेपेटाइटिस D और यह कैसे फैलता है?

हेपेटाइटिस D एक दुर्लभ और खतरनाक वायरस है जो केवल उन्हीं लोगों को संक्रमित करता है जो पहले से हेपेटाइटिस B से पीड़ित हैं. इस वायरस के संक्रमण से लीवर को गंभीर नुकसान पहुंचता है और लिवर कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ जाता है.

ये भी पढ़े- पहली बार मिला "CRIB" नया ब्लड ग्रुप, बिना खून चढ़ाए हुई हार्ट सर्जरी

क्यों है यह घोषणा बेहद जरूरी?

IARC की यह घोषणा इसलिए अहम है क्योंकि अब HDV को भी वैसी ही गंभीरता से देखा जाएगा जैसे हेपेटाइटिस B और C को देखा जाता है. WHO के अनुसार दुनिया में 1.2 से 2 करोड़ लोग हेपेटाइटिस D से प्रभावित हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं है.

इसके पीछे कारण क्या है

  • सीमित जांच सुविधाएं
  • कमजोर स्वास्थ्य व्यवस्था
  • हेपेटाइटिस से जुड़ा सामाजिक कलंक

रोकथाम का सबसे कारगर उपाय

डॉक्टर और विशेषज्ञ इस बात पर जोर दे रहे हैं कि, हेपेटाइटिस D से बचने के लिए सबसे जरूरी है टीकाकरण. क्योंकि HDV, HBV के बिना नहीं फैल सकता. यानी अगर आपने हेपेटाइटिस B से खुद को सुरक्षित कर लिया, तो HDV से भी बचे रहेंगे.

  • टीकाकरण नवजात और जोखिम वाले समूहों में, सबसे सशक्त सुरक्षा है
  • हेपेटाइटिस B का व्यापक टीकाकरण अभियान चलाना
  • जो लोग पहले से हेपेटाइटिस B से संक्रमित हैं, उनकी नियमित जांच कराना
  • गरीब और दूरदराज के इलाकों में मुफ्त जांच व इलाज मुहैया कराना
  • डॉक्टरों और आम जनता के बीच HDV को लेकर जागरूकता फैलाना

हेपेटाइटिस D को अब हम नजरअंदाज नहीं कर सकते. यह वायरस खामोशी से लीवर को बर्बाद करता है और कैंसर की ओर ले जाता है. समय रहते टीकाकरण, जागरूकता और जांच ही इस खतरे से लड़ने का सबसे असरदार हथियार है.

इसे भी पढ़ें- ये 5 तेल खाने में इस्तेमाल किए तो तबीयत हो जाएगी हरी-भरी, मिलेंगे इतने फायदे

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cervical Pain: ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
ऑफिस हो या घर, ये छोटी-छोटी लापरवाहियां बन सकती हैं सर्वाइकल की वजह
COVID-19 Cases: आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
आंध्र प्रदेश में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने, 4 की मौत; स्वास्थ्य विभाग ने कहा- घबराएं नहीं
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget