एक्सप्लोरर

AI ने 5 मिलियन लोगों में फेफड़े के कैंसर का पता लगाया, अब समय पर इलाज संभव

अब AI कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का पता लगाने में मदद कर रहा है.5 मिलियन लोगों में लंग्स कैंसर की पहचान की गई है. इससे शुरुआत में ही लक्षणों का पता चल रहा है, जिससे समय रहते मरीजों की जान बच सकती है.

AI in Cancer Detection: टेक्नोलॉजी काफी हाईटेक होती जा रही है. जिसकी वजह से अब कुछ चीजें पहले जितनी मुश्किल नहीं रहीं हैं. हेल्थ सेक्टर में तो टेक्नोलॉजी की मदद से गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज भी आसानी से मिल रहा है. एक नई AI टेक्नीक ने लाखों लोगों के X-रे स्कैन करके कैंसर के शुरुआती लक्षणों (Early Stage Cancer Signs) का पता लगाया है..

ये तकनीक ऐसी जगहों पर भी मददगार साबित हो रही है, जहां डॉक्टरों या सही जांच सुविधाओं की कमी है. इस तकनीक का इस्तेमाल 20 देशों में किया गया, जिससे फेफड़े के कैंसर के लक्षणों (Lung Cancer Symptoms) का पता पहले हो सका और इलाज की राह आसान हुई है.

कैसे काम करती है ये नई खोज

इस नई तकनीक को AstraZeneca और भारतीय हेल्थ-टेक कंपनी Qure.ai ने मिलकर बनाया है. यह एक AI एल्गोरिदम है, जिसे qXR कहा जाता है. ये एल्गोरिदम X-रे स्कैन को देखता है और उसमें मौजूद दिक्कतों की पहचान करता है, खासकर वो नोड्यूल्स जो लंग्स कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं.

qXR तकनीक अब उन इलाकों में भी मदद कर रही है, जहां हाईटेक टेक्नोलॉजी और डॉक्टरों की कमी है, जैसे एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका. इन क्षेत्रों में इस तकनीक से लाखों लोगों के कैंसर के लक्षणों का पता चल रहा है, जिनके लिए पहले यह जांच करना मुश्किल था.

कैंसर के इलाज में बच रहा समय

इस तकनीक का सबसे बड़ा फायदा यह है कि कैंसर के लक्षण जल्दी पहचाने जा सकते हैं, जिससे इलाज भी जल्दी शुरू किया जा सकता है. AI से पकड़ में आए संदिग्ध मामलों को आगे की जांच के लिए भेजा जाता है, जैसे CT स्कैन. अब तक, लगभग 50,000 लोग जिनमें कैंसर के लक्षण पाए गए थे, उन्हें जल्दी इलाज के लिए भेजा गया है.

AstraZeneca के इंटरनेशनल ऑन्कोलॉजी विभाग के Ti Hwei How का कहना है, '5 मिलियन स्कैन की उपलब्धि यह साबित करती है कि डिजिटल तकनीक कैंसर के इलाज के लिए कितना अहम हो सकती है. AI अब कैंसर की पहचान को सस्ता और प्रभावी बना रहा है, खासकर उन जगहों पर जहां डॉक्टर और अच्छी सुविधाएं नहीं हैं.'

AI के जरिए बढ़ेगा हेल्थकेयर एक्सेस

Qure.ai के CEO, प्रवीण वारियर ने कहा, 'यह पार्टनरशिप हमारी AI तकनीक को रियल लाइफ में लाने का एक बड़ा कदम है. यह दिखाता है कि AI कैसे हेल्थ केयर में सुविधाओं को बढ़ा सकता है और तेजी से बीमारियों की पहचान कर सकता है.' वो खासतौर पर उन देशों में इसका फायदा मानते हैं, जहां स्क्रीनिंग की कमी है और इलाज के सीमित हैं. AI तकनीक ऐसे क्षेत्रों में भी कैंसर का पता लगाने में मदद कर रही है और इससे लोगों की जिंदगी बचाई जा रही है.

कैंसर से लड़ाई में AI की अहम रोल

फेफड़े का कैंसर अभी भी दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण है. खासकर कम आय वाले देशों में, जहां स्क्रीनिंग और इलाज की सुविधाएं कम होती हैं. इन क्षेत्रों में qXR जैसी तकनीक से लंग्स कैंसर का जल्दी पता चल सकता है, जो एक बड़ा बदलाव ला सकती है. हाल ही में यूरोपीय लंग कैंसर कांग्रेस 2025 में एक अध्ययन में बताया गया कि qXR ने 54.1% मामलों में हाई-रिस्क नोड्यूल्स की पहचान की, जिससे यह साबित होता है कि यह एक प्रभावी स्क्रीनिंग टूल है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : पूरी तरह शुगर छोड़ने के फायदे तो जान गए होंगे, अब जान लीजिए क्या है इसके नुकसान

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

COVID Alert in Andra Pradesh: आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
आंध्र प्रदेश में 4 कोरोना मरीजों में मिला खतरनाक ओमिक्रॉन RF.5 वैरिएंट, जानें यह कितना खतरनाक?
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Sonam Wangchuk Health Update: एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
एक साथ कितना वजन घटने पर मौत होनी तय? समझ लीजिए अपनी बॉडी का हेल्थ मैनेजमेंट
Quit Smoking: ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ
ये 4 तरीके अपना लिए तो तुरंत छूट जाएगी सिगरेट, गलती से भी नहीं लगाएंगे हाथ

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget