एक्सप्लोरर

Almond Milk: बादाम का दूध पीना सेहत के लिए कितना फायदेमंद? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बादाम का दूध पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें गाय-भैंस के दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के अलावा अलग से भी कई फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं, जिससे कैंसर और हार्ट से जुड़ी समस्याएं भी दूर हो सकती हैं.

Almond Milk Benefits : हेल्दी और फिट रहने के लिए रोजाना बादाम का दूध पीना फायदेमंद होता है. आजकल फिटनेस फ्रीक और दूध से एलर्जी वाले लोग नॉन-डेयरी मिल्‍क पसंद कर रहे हैं. आलमंड मिल्क यानी बादाम का दूध भी एक नॉन-डेयरी मिल्‍क है. इसमें भर-भरकर पोषक तत्‍व होते हैं.

लो कैलोरी ड्रिंक्‍स की वजह से काफी लोग इसे पीना पसंद करते हैं. इस दूध (Almond Milk) के पीने से शरीर की इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है और शरीर बीमारियों से दूर रहता है. बादाम में मिलने वाला कैल्शियम, मैग्‍नीशियम, विटामिन K, विटामिन E शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं बादाम का दूध कितना फायदेमंद है...

बादाम का दूध कितना पावरफुल

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बादाम मिल्‍क बनाने का कोई फिक्स तरीका नहीं है. अलग-अलग प्रोडक्‍ट्स से बनने के लिए इसमें अलग-अलग पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. फीके बादाम मिल्‍क में प्रोटीन और कार्ब कंटेंट काफी कम होते हैं. बादाम के दूध में गाय-भैंस के दूध में पाया जाने वाले प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन डी तो पाया ही जाता है, साथ ही कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं, जो ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं.

बादाम के दूध के फायदे

एलर्जी भगाए

ऐसे लोग जिन्हें दूध या डेयरी प्रोडक्‍ट्स से एलर्जी है, उनके लिए प्‍लांट बेस्‍ड बादाम मिल्‍क काफी अच्छा विकल्प होता है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं. इस दूध से कई तरह की बीमारियां दूर ही रहती हैं.

इम्यूनिटी बढ़ाए

बादाम मिल्क मेंगाय के दूध जितना ही प्रोटीन पाया जाता है. इसमें बीमारियों से लड़ने वाला आइसोफ्लेवोंस भरपूर पाया जाता है. इसे पीने से इम्यूनिटी बढ़ती है और शरीर रोगों से लड़ने में सक्षम बनता है.

हार्ट और कैंसर की समस्या से बचाए

बादाम मिल्‍क में लो कैलोरी और लो प्रोटीन पाया जाता है. इसमें फायदेमंद अनसैचुरेटेड फैट काफी कम मात्रा में मिलता है. बादाम बेहद शक्तिशाली एंटीऑक्‍सीडेंट है. इसके तत्व हार्ट डिजीज और कैंसर जैसी समस्याओं से भी बचा सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Weight Loss: एक महीने में कितना वजन कम करना है सही? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget