एक्सप्लोरर

परेश रावल ने किया खुद की पेशाब पीकर ठीक होने का दावा, जानें ऐसा करना कितना खतरनाक

परेश रावल का दावा है कि उन्होंने पेशाब पीकर घुटने के चोट को ठीक किया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पूछे जा रहे हैं. कुछ लोग इसे खतरनाक तो कुछ फायदेमंद या घरेलू इलाज बता रहे हैं.

Drinking Urine Health Risks: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने दावा किया कि अपना ही पेशाब पीकर खुद को ठीक किया. इस बयान के बाद से ही सोशल मीडिया पर हलचल है. कुछ लोग इसे घरेलू इलाज बता रहे हैं तो कुछ का मानना है कि यह सेहत के लिए खतरनाक है. लेकिन सच्चाई क्या है, क्या सचमुच यूरिन दवा की तरह काम करता है या फिर यह हानिकारक होता है. आइए जानते हैं जवाब...

परेश रावल का दावा

परेश रावल ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि घुटने की चोट से उबरने के लिए उन्होंने 15 दिनों तक अपना पेशाब पिया. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मुंबई के मछली बाजार में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके घुटने में चोट आ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन मिलने गए और पेशाब पीने की सलाह दी, ताकि जल्दी सही हो सकें. परेश ने ऐसा ही किया और वे जल्दी ठीक हो गए.

क्या पेशाब पीना सेहत के लिए सही है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पेशाब को आमतौर पर शरीर से निकला वेस्ट (कचरा) माना जाता है. इसमें यूरिया, टॉक्सिन्स और अन्य गंदे तत्व होते हैं. जिन्हें शरीर खुद बाहर निकालता है. साइंटिफिक नजरिए से पेशाब (Urine) पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है. बल्कि, इससे कई तरह के इंफेक्शन और दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.

पेशाब पीने से क्या खतरे

1. इंफेक्शन हो सकता है

एक्सपर्ट्स के अनुसार, पेशाब में बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो शरीर में वापस जाकर इंफेक्शन फैला सकते हैं. इसका सबसे ज्यादा निगेटिव असर पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट में हो सकता है, इसलिए पेशाब नहीं पीना चाहिए.

2. किडनी पर असर

पेशाब में मौजूद टॉक्सिन्स जब दोबारा से शरीर में जाएंगे तो किडनी (Kidney) पर ज्यादा दबाव पड़ता है. किडनी को फिर से इस गंदगी को फिल्टर करना पड़ता है. जिसकी वजह से दिक्कतें बढ़सकती हैं.

3. डिहाइड्रेशन

पेशाब पीने से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन (Dehydration) हो सकती है. दरअसल, पेशाब में नमक और वेस्ट मटेरियल होता है. इसे पीने से शरीर में पानी कम हो सकता है और हालत खराब हो सकती है.

4. पेट की समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि पेशाब पीना पेट की सेहत को खराब कर सकता है. इससे उल्टी, दस्त और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. इसके अलावा भी कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं.

क्या पेशाब पीने से कोई बीमारी ठीक हो सकती है

कुछ प्राचीन उपचार पद्धतियों में पेशाब को इलाज का हिस्सा माना गया है. इसे 'ऑटो यूरिन थेरेपी' कहा जाता है. हालांकि, आज की मेडिकल साइंस में इसका कोई ठोस सबूत नहीं है कि पेशाब पीना किसी बीमारी को सही कर सकता है. डॉक्टर्स भी इस तरीके को अपनाने की सलाह नहीं देते हैं. अगर आप बीमार हैं या कोई हेल्थ प्रॉब्लम है, तो सही तरीका यही है कि डॉक्टर से सलाह लें. इंटरनेट या किसी के दावों के आधार पर ऐसी चीजें आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
Room Freshener कितने सेफ, कहीं सेहत से खिलवाड़ तो नहीं कर रहे?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
IIT Indore Oral Cancer: अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
अब बिना बायोप्सी पता चलेगा ओरल कैंसर, IIT इंदौर के वैज्ञानिकों ने खोजा तरीका
Issue of Make Up Weekend Sleep: वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!
वीकेंड में नींद पूरी कर लेंगे... ये सोचते हैं तो हो जाएं सावधान!

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget