एक्सप्लोरर

Veg Fish Fry: वेजिटेरियन लोग भी ले सकते हैं वेज फिश फ्राई का आनंद, यह रही रेसिपी

वेज फिश फ्राई एक टेस्टी रेसिपी है, जिसे आप हाउस पार्टी के लिए तैयार कर सकते हैं. अगर आपके दोस्त वेजिटेरियन हैं, तो आप उन्हें ये डिश जरूर खिलाएं. यहां से लें रेसिपी.

फिश फ्राई एक क्रिस्पी और डिलीशियस रेसिपी है, जिसे स्नैक्स या स्टार्टर के रूप में खूब पसंद किया जाता है. हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि हर व्यक्ति नॉन-वेज खाता हो. ऐसे समय में वह खुद को पार्टी से बाहर महसूस करता है. अगर आप भी उनमें से एक हैं, जो नॉन-वेज नहीं खाते हैं, लेकिन दूसरों के बीच खुद को अकेला महसूस करते हैं, तो अगली बार किसी होम पार्टी में शामिल होने के लिए आप अपने दोस्तों को या फिर अपने घर पर नॉन-वेजिटेरियन फ्रेंड्स को इन्वाइट करने के लिए यह वेज फिश फ्राई बना सकते हैं. यह डिश सोया चंक्स, केले और उबले आलू से बनाई जाने वाली एक आसान रेसिपी है. यहां से लें इसकी रेसिपी. 

वेज फिश फ्राई के लिए इंग्रीडिएंट

2 कप उबले हुए सोया चंक्स

2 कच्चे केले

1/2 उबले आलू

2 हरी मिर्च

1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट

1 चम्मच धनिया पाउडर

1 बड़ा चम्मच गरम मसाला

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1/2 छोटा चम्मच जीरा पाउडर

1 चम्मच काली मिर्च पाउडर 

स्वादानुसार नमक

3 बड़े चम्मच नींबू का रस

4 बड़े चम्मच तेल

कोटिंग के लिए:

1 ½ कप सूजी/रवा

2 कप चावल का आटा

1 बड़ा चम्मच मिर्च पाउडर 

स्वादानुसार नमक

वेज फिश फ्राई कैसे बनाएं?

1. एक मिक्सर में उबले हुए सोया चंक्स, अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालें. उन्हें तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वे भुरभुरा न हो जाएं और सभी सामग्रियां मिल न जाएं. इसे एक प्लेट में निकाल लीजिए.

2. अब कच्चा, छिला हुआ केला और उबले आलू लें और उन्हें सोया चंक्स के मिश्रण में मिला दें. इसमें मसाले- धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं. यह सुनिश्चित कर लें कि सबकुछ अच्छी तरह से मिल  गया है.

3. सूखे हाथों से मिश्रण का थोड़ा सा हिस्सा लें और इसे मछली का आकार दें. बीच में एक छेद कर दें. बचे हुए मिश्रण के साथ भी ऐसा ही करें.

4. दूसरी प्लेट में रवा, चावल का आटा, मिर्च पाउडर और नमक लें. अब मछली के आकार का कटलेट लें और उसके ऊपर थोड़ा सा तेल लगाएं. इसे रवा मिश्रण से लपेट लें.

5. एक पैन लें और उसमें तेल डालें. गर्म होने के बाद इसके ऊपर धीरे से लेप किया हुआ रवा डालें. सुनिश्चित करें कि कटलेट को कम से कम एक मिनट तक न छुएं अन्यथा यह बिखर जाएगा.

6. एक या दो मिनट के बाद, कटलेट को धीरे से पलटें ताकि यह दोनों तरफ से समान रूप से पक जाए. जब तक कटलेट सुनहरा और कुरकुरा न हो जाए, तब तक ऐसा ही करते रहें.

7. इसे कटे हुए धनिये और पुदीने की पत्तियों से सजाएं. और बस आपकी वेज फिश फ्राई परोसने के लिए तैयार है!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Suhagrat Milk: सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?
सुहागरात के लिए कैसे तैयार करें दूध का गिलास, क्या-क्या चीजें मिलाएं?
Moringa Mutton Curry: घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
घर पर कैसे बनाएं मोरिंगा-मटन की सब्जी? दोगुना आएगा स्वाद
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
आजम खान या कोई और... कौन है जौहर यूनिवर्सिटी का असली मालिक?
Embed widget