एक्सप्लोरर

World Day Against Child Labour 2024: दुनिया में हर 10 में से एक बच्चा कर रहा काम, बाल मजदूरी कराने में यह देश कुख्यात

अफ्रीका में अब भी 7.2 करोड़ बच्चे बाल मजदूरी कर रहे हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है. वहीं एशिया और प्रशांत क्षेत्र में 6.2 करोड़ बच्चे बाल मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे हैं.

World Day Against Child Labour 2024: 12 जून को दुनियाभर में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है. बाल मजदूरी काफी समय से चली का रही है. पहली बार  विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाने का प्रस्ताव अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने दिया था. इसका मकसद बाल मजदूरी को रोकना था. हालांकि इतने सालों में भी इसमें कमी दर्ज नहीं की गई है. अब भी हर 10 में से एक बच्चा बाल मजदूर है, जो काफी कम उम्र से ही मजदूरी कर जीवन यापन करना शुरू कर देता है, इससे उनकी शिक्षा के साथ स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है. कुछ देशों में बाल मजदूरी दर बहुत अधिक है.

क्या हैं बाल मजदूरी के आंकड़े?

2001 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, 5-14 आयु वर्ग में 1.26 करोड़ कामकाजी बच्चे हैं, जबकि कुल बच्चों की आबादी 25.2 करोड़ है. 2004-05 में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण संगठन (एनएसएसओ) द्वारा किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, अनुमानित तौर पर कामकाजी बच्चों की संख्या 90.75 लाख है. 2011 की जनगणना के मुताबिक, 5-14 वर्ष की आयु के कामकाजी बच्चों की संख्या और कम होकर 43.53 लाख हो गई है. इससे ये पता चलता है कि सरकार के प्रयासों के चलते बाल मजदूरी में कमी आई है.

किस देश में हैं सबसे ज्यादा बाल मजदूर?

दुनियाभर में बाल मजदूरी करवाना सजा है, वाबजूद इसके दुनियाभर में बाल मजदूरी करवाई जा रही है. सबसे ज्यादा बाल मजदूरों की संख्या अफ्रीका में है. इस देश में 7.21 करोड़ बच्चे बाल श्रम की कैद में जकड़े हुए हैं, जबकि एशिया-पैसेफिक में 6.21 करोड़ बच्चे मजदूरी कर जीवन यापन रहे हैं. वहीं दुनिया के सबसे विकसित कहे जाने वाले देश अमेरिका में भी बाल मजदूरों की संख्या कम नहीं है, यहां एक करोड़ से ज्यादा बच्चे बाल मजदूरी में जकड़े हुए हैं.

लॉकडाउन के बाद बड़े बाल मजदूर

साल 2000 के बाद बाल मजदूरों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही थी, लेकिन लॉकडाउन के बाद कई परिवार गरीबी में फंस चुके हैं. इसके बाद बाल मजदूरों की संख्या में भी काफी वृद्धि दर्ज की गई है. परिवारों के पालन पोषण का जिम्मा अब घर के बच्चों पर भी आ गया है. यही वजह है कि आज भी 160 मिलियन बच्चे बाल मजदूरी में लगे हुए हैं. दुनिया में ये रेट देखें तो हर दस में से एक बच्चा बाल मजदूरी कर रहा है.                 

यह भी पढ़ें: 6 करोड़ में बेच दी 300 रुपये की ज्वेलरी, जानें कैसे कर सकते हैं असली और नकली की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
क्या होता है अवमानना का नोटिस, सही साबित हुआ आरोप तो क्या होगा?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
भारत में कब-कब रद्द हुए चुनाव, जानें आजादी से अब तक का इतिहास?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
अन्ना आंदोलन रामलीला मैदान में हुआ, फिर जंतर-मंतर पर क्यों अड़े प्रदर्शनकारी?
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे
पेट्रोल-डीजल से कितना अलग LNG फ्यूल, जिससे ट्रेन दौड़ा रहा रेलवे

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget