एक्सप्लोरर

क्यों पुरानी शराब के लगते हैं ज्यादा दाम? क्या रखी हुई कोई भी शराब एक्सपायर नहीं होती है

Old Alchohol: रिश्ते पुराने होने के साथ गहरे होते जाते हैं, ठीक उसी प्रकार शराब भी पुरानी होने के साथ महंगी होती चली जाती है. दरअसल, इसके महंगा होने के पीछे एक खास वजह है. आइए जानते हैं...

Facts About Liquor: बहुत से लोग शराब का सेवन करते हैं. आपने अक्सर मयखानों (या दारू की दुकानों) पर लोगों को पुरानी शराब मांगते देखा होगा. कहा जाता है कि दारू का रंग जितना गहरा होता उसकी रंगत भी उतनी मदहोश करती है. आमतौर पर जब कोई चीज पुरानी हो जाती है तो लोगों का उसके प्रति रुझान भी कम हो जाता है, लेकिन दारू में मामले में ऐसा नहीं है. ऐसा क्यों है कि कुछ लोग पुरानी शराब पीने के लिए इतने बेताब होते हैं? आखिर पुरानी शराब और नई शराब के बीच क्या फर्क होता है? क्यों लोग पुरानी शराब को बेहतर मानते हैं? आइए आज इन्ही सब सवालों के जवाब जानते हैं...

जितनी पुरानी शराब उतना गहरा चढ़ेगा रंग
जैसे कहा जाता है कि रिश्ते पुराने होने के साथ गहरे होते जाते हैं, उसी प्रकार शराब के जानकार और उसे पीने वाले व्यक्ति जानते होंगे कि पुरानी शराब का रंग भी समय के साथ और भी गहरा होता चला जाता है. शराब के पुराने होने पर उसके रंग के साथ उसके स्वाद में भी खास तरह की परिपक्वता और गहराई सी आ जाती है. शराब को पुराना और परिपक्व बनाने के लिए बकायदा एक खास प्रक्रिया को भी अपनाया जाता है जिसे एजिंग कहते हैं. कहा जाता है कि पुरानी शराब की खुमारी धीरे-धीरे चढ़ती है.

पुरानी शराब की खासियत
वास्तव में पुरानी शराब का रंग नई शराब के मुकाबले थोड़ा ज्यादा गहरा होता है और रंग से भी ज्यादा खास होता है उस पुरानी शराब का स्वाद. शराब के लेकर यह कहा जा सकता है कि यह जितनी पुरानी होती है उतनी ही जवान होती जाती है. यही कारण है कि शराब के शौकीन लोगों में पुरानी शराब की जबरदस्त मांग रहती है.

पुरानी शराब की कीमत भी ज्यादा
जैसा कि ऊपर आपने जाना कि शराब जितनी पुरानी होती है उसका रंग और नशा भी उतना ही खास होता है. इसी वजह से कीमतों में भी बहुत अंतर होता है. इन्ही खूबियों की वजह से पुरानी शराब की कीमत नई शराब की मुकाबले थोड़ी ज्यादा होती है. कीमत की तुलना करने के लिए उदाहरण के लिए मान लो कि अगर कोई स्कॉच 50 साल पुरानी है तो वह 10 साल पुरानी स्कॉच से बहुत महंगी होगी.

ब्रांडी और व्हिस्की को पड़ती है एजिंग की खास जरूरत
दरअसल, ब्रांडी और व्हिस्की शराब के दो अलग-अलग प्रकार हैं. इन दोनों ही टाइप की शराब को एजिंग की खास जरूरत होती है जोकि कम से कम तीन साल होती है. रम और टकीला को बेहतर करने के लिए भी एजिंग की प्रक्रिया की जाती है.

यह भी पढ़ें -

एक आदमी ने सबसे तीखी मिर्च खाने का रिकॉर्ड बनाया... वैसे मिर्च कितनी तीखी है इसको कैसे मापते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
कैसे बनते हैं जल्लाद, क्या इसके लिए भी देनी होती है परीक्षा?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
फ्लाइट में कौन कौन से कोड होते हैं, किसका क्या होता है मतलब?
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
दिल्ली में सड़क हादसों ने तोड़ा 6 साल का रिकॉर्ड, रोजाना हो रही इतनी मौतें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें
देश में आखिरी बार किस महिला को मिला था मृत्यु दंड, यहां जानें

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Embed widget