एक्सप्लोरर

एक आदमी ने सबसे तीखी मिर्च खाने का रिकॉर्ड बनाया... वैसे मिर्च कितनी तीखी है इसको कैसे मापते हैं?

World Record: Carolina Reaper दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है. एक शख्स ने कुछ ही सेकंड में 10 Carolina Reaper खाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है. आइए जानते हैं कि मिर्च का तीखापन कैसे मापा जाता है.

How Hot a Chili Is: खाने में मिर्ची थोड़ी सी ज्यादा हो जाए तो पसीने छूटने लगते हैं. दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची कैरोलिना रीपर (Carolina Reaper) होती है. यकीन करेंगे अगर हम आपसे बोलें की एक शख्स ने कुछ ही सेकंड में दुनिया की इस सबसे तीखी मिर्च खा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है? जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने इस शख्स मात्र 33.15 सेकंड में 10 कैरोलिना रीपर को खाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. जिसके बाद इस शख्स का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book World Records) में शामिल हो गया. आइए जानते है ये शख्स कौन है और इसने यह कैसे कर दिखाया? साथ ही यह भी जानेंगे की मिर्च का तीखापन आखिर नापा कैसे जाता है और दुनिया की सबसे तीखी मिर्चें कौन-सी हैं. आइए जानते है...  

33.15 सेकंड में खायी 10 कैरोलिना रीपर
ग्रेगरी फोस्टर (Gregory Foster) नाम के शख्स ने 33.15 सेकंड में 10 कैरोलिना रीपर खा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले ग्रेगरी ने 8.72 सेकेंड में तीन कैरोलिना रीपर खाने का रिकॉर्ड बनाया था. दरअसल, ग्रेगरी हॉट सॉस बनाने वाली एक कंपनी के मालिक हैं. ग्रेगरी ने रिकॉर्ड बनाने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि मिर्च खाने में मसल्स मेमरी और तकनीक का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है. ग्रेगरी ने कहा कि वह खुद को छोटी और मीठी मिर्चें खाकर जल्दी से जल्दी मिर्च खाने के लिए तैयार करते हैं.

Scoville Scale से मापा जाता है तीखापन
कैरोलिना रीपर दुनिया की सबसे तीखी मिर्च है. अब एक सवाल यह बनता है कि आखिर मिर्च का तीखापन मापा कैसे जाता है? वैसे तो मिर्च का तीखापन जीभ पर पड़ते है पता लग जाता है, लेकिन मिर्च के तीखेपन को नापने के लिए जिस यंत्र का इस्तेमाल होता है उसका नाम स्कोविल स्केल है. इस पैमाने पर कैरोलिना रीपर मिर्च का तीखापन 1,569,300 SHU से 2,200,000 SHU तक होता है. मिर्च के तीखेपन को मापने का ये यंत्र विल्बर स्कोविल (Wilbur Scoville) ने तैयार किया था. यह मिर्च में कैप्साइसिन (वह रासायनिक यौगिक जो मिर्च से पैदा गर्मी का कारण बनता है) की मात्रा को नापता है. भारत की भूत जो​लोकिया प्रजाति ने साल 2007 में दुनिया की सबसे तीखी मिर्ची का खिताब हासिल किया था. इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में  शामिल हुआ था.

दुनिया की 10 सबसे तीखी मिर्ची 
 

  • कैरोलिना रीपर  (Carolina Reaper)
  • त्रिनिदाद मोरुगा  (Trinidad Moruga)
  • नागा मोरिच या स्नेक चिली (Naga Morich)
  • भूत जो​लोकिया  (Bhut Jolokia)
  • हैबानेरो रेड साविना (Habanero Red Savina)
  • हैबानेरो  (Habanero) 
  • रेड हॉट चिली (Red hot chili) 
  • स्कॉच बोन्नर (Scotch Bonner)
  • मैनजानो (Manzano) 
  • केयन्नी  (Cayenne)

यह भी पढ़ें -

क्या है बच्चे पैदा करने की ये नई तकनीक, जिसमें महिलाएं भ्रूण को निकालकर फ्रीज करवा देती हैं और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर या ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद... कौन करता है ज्यादा कमाई, देख लीजिए नेटवर्थ?
खान सर या ज्ञान बिंदु वाले रोशन आनंद... कौन करता है ज्यादा कमाई, देख लीजिए नेटवर्थ?
एक मैच खेलकर कितना कमाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें टीम इंडिया में आने के बाद कितनी बढ़ गई मैच फीस?
एक मैच खेलकर कितना कमाएंगे वैभव सूर्यवंशी, जानें टीम इंडिया में आने के बाद कितनी बढ़ गई मैच फीस?
Iran Conflict: जंग अमेरिका और इजरायल से, लेकिन खाड़ी देशों को क्यों तबाह कर रहा ईरान, जान लीजिए वजह
जंग अमेरिका और इजरायल से, लेकिन खाड़ी देशों को क्यों तबाह कर रहा ईरान, जान लीजिए वजह
इंदिरा, जेपी से लेकर चंद्रशेखर तक...किसकी जनसभाओं में उमड़ती थी सबसे ज्यादा भीड़? जानें आंदोलनों का इतिहास
इंदिरा, जेपी से लेकर चंद्रशेखर तक...किसकी जनसभाओं में उमड़ती थी सबसे ज्यादा भीड़? जानें आंदोलनों का इतिहास

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान की तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget