एक्सप्लोरर

कौन सा है दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम देश, आप भी नहीं जानते होंगे नाम

दुनियाभर में सभी धर्मों को मानने वाले लोग हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है. अगर आप पाकिस्तान का नाम लेंगे ,तो ये गलत जवाब है.

दुनियाभर के सभी देशों में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं. कई देशों में किसी खास एक धर्म की जनसंख्या में भी बहुत है. लेकिन अक्सर जब पूछा जाता है कि सबसे ज्यादा मुसलमान कहां पर रहते हैं, तो कई लोग पाकिस्तान का नाम लेते हैं. लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि किस देश में सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं. 

दुनियाभर में हर धर्म के लोग

दुनियाभर में सभी धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं. सबसे ज्यादा लोग ईसाई धर्म को मानते हैं. इसके बाद इस्लाम और हिंदू धर्म को माना जाता है. इस्लाम धर्म दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है. 2011 की जनगणना के आधार पर भारत में मुसलमानों की आबादी 17 करोड़ थी और पूरी दुनिया में 2 अरब से ज्यादा है. 

इंडोनेशिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी

इस्लाम धर्म मानने वाले सबसे ज्यादा इंडोनेशिया में रहते हैं. यहां मुस्लिमों की संख्या 24 करोड़ से ज्यादा है. इंडोनेशिया दक्षिण पूर्व एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इंडोनेशिया के कई प्रांत स्वतंत्रता की मांग और इस्लामी सशस्त्र समूहों द्वारा बढ़ते हमलों का सामना करते हैं. इंडोनेशिया के बाद दूसरे नंबर पर पाकिस्तान आता है. यहां मुस्लिमों की संख्या 23 करोड़ के पार है. तीसरे नंबर पर भारत है. यहां भी मुस्लिमों की जनसंख्या करीब 21 करोड़ से ज्यादा है. चौथे नंबर पर बांग्लादेश आता है. यहां मुस्लिम आबादी 15 करोड़ से ज्यादा है. पांचवें नंबर पर अफ्रीकी देश नाइजीरिया आता है. यहां 11 करोड़ से ज्यादा इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं. इसके बाद मिस्र (11 करोड़), इराक और टर्की आते हैं. इराक और टर्की में लगभग 9-9 करोड़ मुस्लिम आबादी है.

तेजी से बढ़ रही मुस्लिम आबादी

इंग्लैंड के इतिहास में पहली बार ईसाइयों की आबादी देश की कुल आबादी के आधे से भी कम हो चुकी है. इंग्लैंड और वेल्स में पिछली साल नवंबर में हुई जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, मुस्लिमों और हिंदुओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. वहीं कोई भी धर्म न मानने वालों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है. यहां 2011 में मुस्लिम जनसंख्या 4.9 प्रतिशत (27 लाख) थी जो अब बढ़कर 6.5 प्रतिशत (39 लाख) हो गई है. वहीं, स्पेन में 30 साल में 10 गुना मुस्लिम आबादी बढ़ गई है.

इस देश में मुस्लिम नहीं

बता दें कि दुनिया के सबसे छोटे देश वेटिकन सिटी में मुस्लिम नहीं हैं. यह यूरोपीय देश पोप का देश है. यह ऑफिशियली दुनिया का सबसे छोटा देश है. यहां आपको एक भी मुसलमान देखने को नहीं मिलेंगे. यह ईसाई बहुल देश है और इसका रष्ट्राध्यक्ष भी पोप होता है और ये दुनिया भर में फैले 1.2 अरब ईसाइयों का धर्मगुरु है. 

ये भी पढ़ें: Union Territory Ladakh: जम्मू-कश्मीर में तो विधानसभा चुनाव का हुआ ऐलान, लद्दाख का क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

World Most Powerful Passport: ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स में भारत फिसला, मिली 125वीं रैंक; जानें कैसे तय होती है ताकत?
Wildfires: जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
जंगल की आग से जूझ रहे ग्रीस-पुर्तगाल और स्पेन, यहां किन तरीकों से बुझाते हैं आग?
Pakistan Terrorist Attacks: पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
पाकिस्तान में हर साल कितने आतंकी हमले होते हैं? खुद से ही परेशान है पड़ोसी मुल्क 
World Largest Headquarters: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?
इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा डिफेंस हेडक्वॉर्टर, जानें किस नंबर पर आता है भारत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget