एक्सप्लोरर

Emergency Brake: ट्रेन में कब होता है इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल, क्या तेज स्पीड में ब्रेक लगाने से पलट सकती है ट्रेन?

भारतीय रेलवे के जरिए हर दिन लाखों यात्री एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के ड्राइवर हर समय इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल क्यों करते हैं. इसके पीछे की वजह क्या है.

भारत में भारतीय रेलवे लोगों की लाइफलाइन है. भारतीय रेलवे के जरिए हर दिन लाखों यात्री बहुत कम खर्च में एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचते हैं. हालांकि भारतीय रेलवे के व्यस्त रूट्स के कारण कई बार कुछ घटनाएं भी होती हैं. लेकिन सवाल ये है कि क्या तेज स्पीड में इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन पलट या पटरी से उतर भी सकती है? आज हम आपको ट्रेन के ब्रेक के बारे में बताएंगे.

इमरजेंसी ब्रेक

आपने कई बार बचपन से ये सुना होगा कि ट्रेन के ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल इसलिए नहीं करते हैं, क्योंकि ट्रेन पटरी से उतरी सकती है. लेकिन इस बात के पीछे कितनी सच्चाई है, आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे. बता दें कि किसी भी आपातकाल की स्थिति में इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया जाता है. वहीं जब ट्रेन का ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक लगाता है, तब ट्रेन के हर पहिये में ब्रेकिंग फोर्स एक समान होता है. आसान भाषा में ट्रेन के हर पहिये पर ब्रेक का दबाव एक बराबर पड़ता है, जिससे इमरजेंसी सिचुएशन में ब्रेक लगाने पर ट्रेन रुक जाती है. आपातकाल स्थिति में अगर ट्रेन का ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करता भी है, तो भी ट्रेन के पटरी से फिसलने की संभावना नहीं होती है.

ड्राइवर हमेशा क्यों नहीं करते इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल

अब सवाल ये है कि आखिर ड्राइवर हमेशा इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल क्यों नहीं करता है. क्योंकि ब्रेक नहीं लगाने के कारण कई बार दूसरी ट्रेन से टक्कर,जानवर और इंसानों की जान भी चली जाती है. कई लोग ये भी दावा करते हैं कि ट्रेन तेज रफ्तार में थी, ऐसे स्थिति में तुरंत ब्रेक लगाने से ट्रेन पटरी से उतर सकती है. अब आसान भाषा में समझिए कि अगर इमरजेंसी ब्रेक लगाने पर ट्रेन पटरी से उतरता तो ट्रेन में इमरजेंसी ब्रेक ही नहीं दिये जाते. वहीं ट्रेन के पहिये और ट्रैक दोनों ही मेटल के बने होते हैं, जिस वजह से दोनों के बीच फ्रिक्शन काफी कम होता है. वहीं ट्रेन का भार ज्यादा होता है, इसिलए ट्रेन को रुकने के लिए ज्यादा जगह चाहिए होती है. ड्राइवर जब अचानक पटरी पर किसी को देखता है तो ट्रेन जानवर, इंसान या दूसरी ट्रेन के काफी पास आ चुका होता है. इस दौरान इमरजेंसी ब्रेक लगाने से भी ट्रेन रुक नहीं सकती है. 

ये भी पढ़ें: Train Coach: ट्रेन कोच पर क्यों लिखे होते हैं सिर्फ 5 डिजिट कोड, जानिए इस नंबर का क्या होता है मतलब?

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Earth Rotation: एक तय रफ्तार से ही क्यों घूमती है पृथ्वी, जानें इसकी गति क्यों नहीं होती कम या ज्यादा?
एक तय रफ्तार से ही क्यों घूमती है पृथ्वी, जानें इसकी गति क्यों नहीं होती कम या ज्यादा?
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ताजमहल ही नहीं दिल्ली की यह जगह भी मोहब्बत की निशानी! इस मुगल बादशाह ने की थी गिफ्ट
ताजमहल ही नहीं दिल्ली की यह जगह भी मोहब्बत की निशानी! इस मुगल बादशाह ने की थी गिफ्ट
Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: मंदिर में 'चंदा चोरी' पर क्या है मनुस्मृति का विधान, क्या सच में खौलते तेल में तले जाते हैं चोर?
मंदिर में 'चंदा चोरी' पर क्या है मनुस्मृति का विधान, क्या सच में खौलते तेल में तले जाते हैं चोर?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget