एक्सप्लोरर

Train Coach: ट्रेन कोच पर क्यों लिखे होते हैं सिर्फ 5 डिजिट कोड, जानिए इस नंबर का क्या होता है मतलब?

भारतीय रेलवे के जरिए हर दिन लाखों लोग सफर करते हैं. ट्रेन में सफर करने के दौरान क्या आपने कोच के बाहर लिखे 5 डिजिट नंबर देखे हैं. जानिए आखिर इन नंबरों का क्या मतलब होता है ?

भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. भारतीय रेलवे के जरिए हर दिन लाखों लोग एक शहर से दूसरे शहर तक की अपनी यात्रा करते हैं. सफर के दौरान आपने ध्यान दिया होगा कि ट्रेन नंबर में 5 डिजिट का ट्रेन नंबर होता है. इन नंबरों के जरिए ही यात्री अपने ट्रेन की पहचान और ऑनलाइन उन्हें सर्च भी करते हैं. वहीं हर ट्रेन कोच पर भी 5 डिजिट का नंबर लिखा होता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ट्रेन के हर कोच पर पांच डिजिट का कोड ही क्यों होता है और इसका मतलब क्या होता है. आज हम आपको इसके पीछे की वजह बताएंगे.  

ट्रेन कोच नंबर

भारत में अधिकांश लोग ट्रेन के जरिए ही सफर करना पसंद करते हैं. ट्रेन में सफर करने के दौरान आपने ध्यान दिया होगा कि ट्रेन के हर कोच के ऊपर 5 डिजिट में नंबर लिखे होते हैं. यात्री इन नंबरों के जरिए ही अपने कोच को पहचानते हैं. ये नंबर कोई साधारण नंबर नहीं होते हैं, इन नंबरों में कई तरह के राज छिपे होते हैं. जैसे कोच नंबर के जरिए पता चलता है कि इस बोगी का निर्माण कब हुआ था और यह बोगी किस प्रकार की है. बता दें कि इसमें पहले दो डिजिट बताते हैं कि ट्रेन की इस बोगी का निर्माण कब हुआ था और अंतिम के तीन डिजिट इसकी कैटेगरी बताते हैं.

उदाहरण के लिए किसी ट्रेन की बोगी पर 06497 नंबर लिखा है. अब आपको इसे दो भाग में तोड़कर पढ़ना चाहिए. पहले दो डिजिट से हमें इसके बनने के समय का पता चलता है. जैसे 06 बताता है कि यह बोगी 2006 में बनी थी. अगर वहीं बोगी पर 15397 लिखा होता, तो इस बोगी का निर्माण 2015 में हुआ होता.

अंत के तीन डिजिट का मतलब

बता दें कि बोगी पर लिखे बाद के तीन डिजिट उस बोगी की कैटेगरी को बताते हैं. जैसे पहले केस (06497) में यह बोगी जनरल कैटेगरी की है और दूसरे केस (15397) में बोगी स्लीपर क्लास की है. जानिए आप कैसे किसी बोगी को पहचान सकते हैं. 

001-025 : AC First class
026-050 : Composite 1AC + AC-2T
051-100 : AC-2T
101-150 : AC-3T
151-200 : CC (AC Chair Car)
201-400 : SL (2nd Class Sleeper)
401-600 : GS (General 2nd Class)
601-700 : 2S (2nd Class Sitting/Jan Shatabdi Chair Class)
701-800 : Sitting Cum luggage Rake
801 + : Pantry Car, Generator or Mail

अब ट्रेन में सफर करने के दौरान अगर आपका ध्यान इन नंबरों पर जाता है, तो आप ट्रेन कोच का सारा इतिहास समझ जाएंगे. आप ये भी समझ जाएंगे कि ये कोच किस समय बना था. क्योंकि कोच के पांच डिजिट में ही उसके सभी चीजों की जानकारी छिपी होती है. 

 ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर फलोदी सट्टा बाजार ने क्या लगाया अनुमान? कैसे होती है यहाँ भविष्यवाणी

गिरिजांश गोपालन को मीडिया इंडस्ट्री में चार साल से ज्यादा का अनुभव है. फिलहाल वह डिजिटल में सक्रिय हैं, लेकिन इनके पास प्रिंट मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है. दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद गिरिजांश ने नवभारत टाइम्स अखबार से पत्रकारिता की शुरुआत की. उन्हें घूमना बेहद पसंद है. पहाड़ों पर चढ़ना, कैंपिंग-हाइकिंग करना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना उनकी हॉबी में शुमार है। यही कारण है कि वह तीन साल से पहाड़ों में ज्यादा वक्त बिता रहे हैं. अपने अनुभव और दुनियाभर की खूबसूरत जगहों को अपने लेखन-फोटो के जरिए सोशल मीडिया के रास्ते लोगों तक पहुंचाते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
‘लंकेश की लंका’ में कैसे मनाते हैं दशहरा, क्या वहां भी होता है रावण दहन?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
इस मिठाई ने दिया था भारत छोड़ो आंदोलन में योगदान, जानें इसका इतिहास?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
चीन में कभी नहीं होगी अनाज की कमी, इसे कैसे मुमकिन कर रहा ड्रैगन?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?
हवाई जहाज के टायर में क्यों भरी जाती है नाइट्रोजन, क्यों नहीं होता हवा का इस्तेमाल?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget