एक्सप्लोरर

अगर किसी के अकाउंट में अचानक से खरबों रुपए आ जाएं तो क्या होगा, जानिए नियम

इस खबर में ये भी जानिए कि अगर किसी के अकाउंट में गलती से करोड़ों रुपये आ जाएं और अकाउंट धारक उस पैसे को निकाल कर खर्च कर दे तो क्या होगा.

'फलाने के बैंक अकाउंट में अचानक से 400 करोड़ रुपये आ गए.' ऐसी खबरें हमने कई बार सुनी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर किसी के अकाउंट में अचानक से इतने पैसे आ जाएं तो उसके अकाउंट के साथ क्या होता है. चलिए आज इस खबर में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. इसके साथ ही ये भी बताते हैं कि किसी के साथ ऐसा कब और क्यों होता है.

ऐसा कैसे होता है

भारत में ऐसी खबर कई बार सुनने को मिलती है कि किसी के अकाउंट में अचानक से कहीं से कई सौ करोड़ रुपये आ गए. जब, कभी ऐसा किसी के साथ होता है तो बैंक सबसे पहले उसके अकाउंट को फ्रीज कर देता है, ताकि रकम के बारे में जानकारी मिलने तक कोई उस पैसे को निकाल न सके.

अगर पता चलता है कि ये पैसे किसी टेक्निकल खराबी की वजह से किसी के अकाउंट में आ गए हैं या किसी ने गलती से भेज दिए हैं तो पूरी जांच के पास पैसे को सोर्स के पास वापिस भेज दिया जाता है. अगर पैसे की जानकारी नहीं मिल पाती तो बैंक इस पैसे को फ्रीज कर देती है और फिर इस देश की सरकारी एजेंसियां जांच करती हैं.

अगर कोई पैसे निकाल ले तो क्या होगा

अब सवाल उठता है कि अगर किसी के अकाउंट में गलती से करोड़ों रुपये आ जाएं और अकाउंट धारक उस पैसे को निकाल कर खर्च कर दे तो क्या होगा. अभी हाल ही में ऐसा ही एक मामला नोएडा में सामने आया था. यहां एक शख्स के अकाउंट में गलती से किसी 26 लाख रुपये भेज दिए थे. शख्स ने पैसे देखते ही अकाउंट से पैसे निकाल लिए और उन्हें खर्च दिया.

अगर कोई व्यक्ति कभी ऐसा करता है तो बैंक भारतीय दंड संहिता की धारा 406 के तहत उसके खिलाफ केस दर्ज करा सकता है. ऐसे मामले में अगर व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसे तीन साल की सजा हो सकती है. इसके अलावा व्यक्ति पर धारा 34 और 36 के तहत पैसे की रिकवरी का केस भी फाइल कराया जा सकता है. ऐसे में कोर्ट आरोपी की हर तरह की प्रॉपर्टी देखेगी और उसे अटैच करेगी और फिर उस प्रॉपर्टी के जरिए पैसों की रिकवरी की जाएगी.

ये भी पढ़ें: भारत में 10 या 20 नहीं इतने ज्यादा हैं आतंकवादी संगठन, यहां देखिए NIA की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dearness Allowance: DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
DA देने पर सरकारी खजाने में कितना पड़ेगा भार, कहां से देती है सरकार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?

वीडियोज

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
Live: वाराणसी में स्‍नातक एमएलसी चुनाव में भी सपा को मिलेगी जीत? 7195 वोट की मिली बढ़त
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget