एक्सप्लोरर

क्या है इजरायल जंग में इस्तेमाल हो रहा सफेद फॉस्फोरस? बॉडी पर गिर जाए तो पूरा मांस जला देता है...

इजरायल पिछले 6 महीनों से दक्षिणी  लेबनान के सीमावर्ती इलाकों में सफेद फॉस्फोरस के हमले कर रहा है. ऐसे में सवाल ये उठता है कि आखिर ये होता क्या है और इससे क्या नुकसान होता है. चलिए जानते हैं.

इजरायल द्वारा पिछले कुछ समय से गजा और लेबनान में सफेद फॉस्फोरस से हमला किया जा रहा है. अंतर्राष्ट्रीय कानूनों के तहत इसके इस्तेमाल को लेकर कड़े नियम कायदे हैं. इस मामले में इसराइली फौज का कहना है कि गजा और लेबनान में चरमपंथियों के खिलाफ इस विवादास्पद हथियार का इस्तेमाल कानूनी है, लेकिन सफेद फॉस्फोरस होता क्या है. चलिए जान लेते हैं.

क्या होता है सफेद फॉस्फोरस?
अब आप सोच रहे होंगे की आखिर सफेद फॉस्फोरस होता क्या है. तो बता दें कि ये एक जहरीली गैस है जो आंखों और फेफड़ों को नुक़सान पहुंचाती है, इससे तेज जलन हो सकती है. सफेद फॉस्फोरस की बात करें तो ये फॉस्फेट पत्थरों से बनाया गया एक कृत्रिम पदार्थ है. जो काफी ज्वलनशील होता है. यदि ये बाहार डाला जाए तो वातावरण में मौजूद ऑक्सीजन के संपर्क में आने पर ये जल उठता है.

वहींं जब ये ऑक्सीजन के संपर्क में आता है तो लगभग 815 डिग्री सेल्सियस तक का ताप पैदा कर सकता है. वहीं जब ये ज्वलनशील हथियार की तरह इस्तेमाल किया जाए तो ये तेज गर्मी और आग पैदा करता है और उस समय तक जलता रहता है, जब तक कि खत्म न हो जाए. इसके लिए इसे बस ऑक्सीजन की जरूरत है.

ये वसा में काफी घुलनशील होती है, ऐसे में यदि ये किसी इंसान पर पड़े, तो बहुत तेज झुलसाता है. शरीर पर पड़ने पर ये मांस की परत जला देता है. जिसके बाद त्वचा से होते हुए खून के बहाव में मिलकर यह अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में ऑर्गन फेलियर की भी नौबत आ सकती है.

ये भी होते हैं नुकसान
यदि व्हाइट फॉस्फोरस का अंश बचा रह जाए, तो पट्टी हटाने के बाद भी हवा के संपर्क में आकर ये फिर से सुलग सकता है. इसके अलावा व्हाइट फॉस्फोरस के कारण मांसपेशियों के ऊत्तक भी प्रभावित हो सकते हैं. जिसके चलते पीड़ित विकलांग तक हो सकता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि फॉस्फोरस बमों की आग पानी से नहीं बुझती, बल्कि इसके लिए रेत छिड़कने जैसे तरीके इस्तेमाल किए जाते हैं.   

यह भी पढ़ें: Wine Bottle: वाइन की बोतल नीचे से क्यों नहीं होती चपटी, जानिए बोतल के बेस पर गड्ढा होने के पीछे का साइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
हर साल दशहरे पर रामलीला मैदान में कितने का होता है कारोबार?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
किस विचारधारा के हैं नेतन्याहू के विरोधी कैंडिडेट गादी आइजनकोट?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
बैलेट पेपर या फिर EVM, किसमें ज्यादा आता है चुनाव खर्च?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?
पंजाब में नशे को लेकर अब तक कितनी हत्याएं, वहां कितना बड़ा है इसका कारोबार?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget