एक्सप्लोरर

ट्रेन के फर्स्ट एसी में थर्ड एसी से ऐसा क्या अलग है कि इतना ज्यादा हो जाता है किराया

फर्स्ट एसी के किराये की बात करें तो प्रयागराज से दिल्ली तक का किराया लगभग 2400 रुपये है. कई ट्रेनों में ये 3 हजार तक भी जाता है. यानी सीधा तीन गुना. हालांकि, सुविधाओं में भी फर्क देखने को मिलता है

भारतीय रेलवे (Indian Railway) में सफर करने वाले ज्यादातर लोगों को पता होगा कि ट्रेन चार हिस्सों में बंटी रहती है. पहला हिस्सा जरनल डिब्बे का होता है, फिर आता है स्लीपर उसके बाद थर्ड एसी, फिर सेकंड एसी और फिर आता है सबसे ऊपर यानी फर्स्ट एसी. इसका किराया प्लेन के टिकट जितना होता है. यानी अगर आप प्रयागराज से दिल्ली आना चाहते हैं तो हमसफर ट्रेन में फर्स्ट एसी का किराया और इंडिगो के फ्लाइट का किराया लगभग लगभग एक जैसा मिलेगा. हालांकि, फर्स्ट एसी के लिए अगर रेलवे आपसे इतना ज्यादा किराया लेता है तो आपको वह बेहतर सुविधाएं भी देता है. खासतौर से अगर आप उसकी तुलना थर्ड एसी से करेंगे तो आपको पता चलेगा कि आखिर फर्स्ट एसी और थर्ड एसी के किराए में इतना अंतर क्यों है.

थर्ड एसी में क्या सुविधाएं मिलती हैं?

थर्ड एसी से अगर आप सफर करते हैं तो आपको बता होगा कि उसमें एसी के अलावा चादर, तकिया और कंबल के अलवा सब कुछ वैसा ही होता है जैसा कि स्लीपर में होता है. यानी इसमें एक तरफ तीन सीट और दूसरी तरफ तीन सीटें होती हैं और इसके साथ ही साइड में अपर और लोअर सीट है. इसके साथ ही खाने की सुविधा आपको हर ट्रेन के थर्ड एसी कोच में नहीं मिलेगी. कुल मिलाकर कहें तो आपको थर्ड एसी में एयर कंडीशन के साथ सिर्फ मूलभूत सुविधाएं दी जाती हैं. वहीं किराये की बात करें तो प्रयागराज से दिल्ली तक थर्ड एसी का किराया 1200 रुपये के आसपास है. ये फर्स्ट एसी के किराए ये बहुत कम है. हालांकि, फर्स्ट एसी में आपको सुविधाएं भी इससे कहीं ज्यादा मिलती हैं.

फर्स्ट एसी में क्या सुविधाएं मिलती हैं?

फर्स्ट एसी के किराए की बात करें तो प्रयागराज से दिल्ली तक का किराया लगभग 2400 रुपये है. कई ट्रेनों में 3 हजार तक भी जाता है. यानी सीधा तीन गुना. वहीं इस फर्स्ट क्लास में मिलने वाली सुविधाओं की बात करें तो सबसे पहले आपको यहां जो जरूरी चीज मिलती है वो है प्राइवेसी और शांति. दरअसल, फर्स्ट एसी में आपको एक केबिन जैसी सुविधा मिलती है, जिसमें सिर्फ दो सीट होती है.

यानी अगर आप दो लोग हैं और फर्स्ट एसी से ट्रैवल कर रहे हैं तो आप केबिन बंद कर के अपनी प्राइवेसी मेंटेन कर सकते हैं, इसके साथ ही फर्स्ट एसी के टिकट पर आपको खाना, नाश्ता और चाय कॉफी फ्री दी जाती है. इस डिब्बे के कैटरिंग में साफ सफाई का पूरा ख्याल रखा जाता है और इसमें मिलने वाला खाना भी अन्य डिब्बों में मिलने वाले खाने से स्वादिष्ट होता है.

ये भी पढ़ें: आप जिसे आइसक्रीम समझ कर खा रहे हैं वो फ्रोजन डेजर्ट है, जानिए असली आइसक्रीम किसे कहते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
विमान पर गिरे बिजली तो कैसे सुरक्षित रहते हैं यात्री, कैसे काम करता है फैराडे सिद्धांत?
Rahul Gandhi Security: राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
राहुल गांधी की सुरक्षा पर हर दिन कितना पैसा खर्च होता है, देख लीजिए हिसाब-किताब?
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
ज्ञानेश कुमार से पहले और कौन-से CEC रह चुके हैं विवादों में? यहां जानें
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?
2006 आत्महत्या से क्यों जोड़े जा रहे ज्ञानेश कुमार के तार, क्या है मलेशिया का वह मामला?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget