एक्सप्लोरर

क्या होगा अगर कोई बच्चा इंटरनेशनल फ्लाइट मे पैदा हो जाए, उसे किस देश का नागरिक माना जाएगा?

सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या कोई सच में हवाई जहाज में पैदा हो सकता है. तो इस सवाल का जवाब है हां, हालांकि, यब बिल्कुल नामुमकिन जैसा है.

किसी बच्चे की नागरिकता के लिए हर देश में अलग अलग तरह के कानून होते हैं. जैसे भारत में नागरिकता का नियम बच्चे के मां बाप से ताल्लुक रखता है. यानी अगर आप भारतीय हैं तो आपका बच्चा कहीं भी पैदा हो उसे भारतीय माना जाएगा. दुनिया में कई देश इस नियम को फॉलो करते हैं, वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जो अपनी धरती पर पैदा होने वाले किसी भी बच्चे को अपना नागरिक मानते हैं.

यानी अगर आपका बच्चा अमेरिका या कनाडा जैसे देश में पैदा होता है, तो उसे बिना किसी शर्त के वहां की नागरिकता मिल जाएगी. इसके साथ ही इजरायल जैसे देश हैं जो अपने धर्म के नाम पर नागरिकता देते हैं. यानी आप दुनिया में कहीं भी पैदा हों, लेकिन अगर आप यहूदी हैं तो आप इजरायल के नागरिक माने जाएंगे. पूरी दुनिया में इजरायल इकलौता ऐसा देश है, जो इस तरह से नागरिकता देता है.

क्या हो अगर बच्चा हवा में पैदा हो जाए

मान लीजिए कोई इंटरनेशनल फ्लाइट एक देश से दूसरे देश जा रही हो, लेकिन यात्रा के दौरान हवा में ही किसी बच्चे का जन्म हो जाता है तो फिर उसे किस देश का नागरिक माना जाएगा. ये सवाल खासतौर से तब और जरूरी हो जाता है जब आप अमेरिका या फिर कनाडा जैसे देश में अपने बच्चे की नागरिकता चाहते हैं. क्योंकि यहां किसी बच्चे को तभी नागरिकता मिलती है जब वह यहां की धरती पर जन्मा हो.

क्या कोई हवाई जहाज में पैदा हो सकता है?

सबसे बड़ा सवाल तो यही है कि क्या कोई सच में हवाई जहाज में पैदा हो सकता है. तो इस सवाल का जवाब है हां, लेकिन यह बिल्कुल नामुमकिन जैसा है. दरअसल, हवाई यात्रा के लिए जो नियम तय किए गए हैं, उसके मुताबिक अगर आप 36 हफ्ते की प्रेग्नेंट हैं तो आपको हवाई यात्रा की अनुमति नहीं दी जा सकती है. हालांकि, कुछ आपात स्थिति में और कई बार मेडिकल कारणों की वजह से भी इसके लिए अनुमति दे दी जाती है.

क्या कहता है कानून

नागरिकता को लेकर अलग-अलग देश में अलग अलग तरह के कानून हैं. अगर हम अमेरिका की बात करें और वहां के नागरिकता कानून से देखें तो डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट फॉरेन अफेयर्स मैनुअल के अनुसार, अगर कोई बच्चा हवाई जहाज में पैदा होता है और उस वक्त हवाई जहाज अमेरिका की हवाई सीमा में है तो बच्चे को अमेरिका की नागरिकता मिल जाएगी. हालांकि, अगर बच्चे के माता पिता ऐसे देश से हैं जहां खून के रिश्ते के हिसाब से नागरिकता मिलती है तो उसे वहां की भी नागरिकता मिल जाएगी.

इसे आप भारत और अमेरिका से जोड़ कर देख सकते हैं. यानी अगर किसी भारतीय मां बाप के बच्चे के जन्म हवाई जहाज में होता है और वह हवाई जहाज बच्चे के जन्म के समय अमेरिका की सीमा में होता है तो उस बच्चे के पास दोनों देशों की नागरिकता होगी और अब उस बच्चे पर निर्भर करेगा कि वह किस देश की नागरिकता लेना चाहता है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय भारत के काफी करीब पहुंचा, आप भी ऐसे पता करें तूफान की लाइव लोकेशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जब इंसानी नसों में बहा भेड़ का खून, कैसे हुआ दुनिया का पहला ब्लड ट्रांसफ्यूजन?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
जी राम जी में कैसे मिलता है काम, एक टर्म पूरा होने के बाद क्या नियम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
गूगल क्लाउड बिगड़ा तो ब्रिटेन में बैंकिंग सेक्टर ठप, भारत में कैसे होता है काम?
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget