एक्सप्लोरर

बिल्लियां रात में भी सब कुछ साफ साफ कैसे देख लेती हैं, इसके पीछे की साइंस समझिए

जानवरों की आंखें इंसानों की आंखों से अलग होती हैं. नेचर ने उनकी आंखें ऐसी बनाई हैं कि वो अंधेरे या कम रोशनी में भी आराम से साफ साफ देख पाएं.

जब आप इस दुनिया के कुछ सबसे रहस्यमयी जीवों के बारे में पढ़ेंगे तो आपको उनमें बिल्लियों का भी जिक्र मिलेगा. बिल्लियों की हर चीज से कोई ना कोई कहानी जुड़ी होती है. कोई कहता है कि बिल्लियां मर चुके लोगों को देख सकती हैं, तो कोई कहता है कि उन्हें जब यमदूत दिखाई देते हैं तो वो रोती हैं. हालांकि, ये बात कुत्तों के लिए भी कही जाती है. लेकिन बिल्लियों को चीज सबसे ज्यादा खास बनाती है वो है उनकी शारीरिक बनावट. इसमें भी खासतौर से उनकी आंखें हैं जो रात में चमकती हैं.

रात में कैसे देख लेती हैं बिल्लियां

इस दुनिया में कई जीव हैं जो रात में देख सकते हैं. बिल्लियां भी उन्हीं जीवों में से एक हैं. बिल्लिया दिन में जैसे देख पाती हैं, रात में भी ठीक वैसे ही देख सकती हैं. दरअसल, वो ऐसा इसलिए कर पाती हैं क्योंकि उनकी आंखों में टेपटम ल्यूसिडम होता है. ये एक ऐसी संरचना है जो रेटिना के माध्यम से प्रकाश को वापस परावर्तित कर देती है और बिल्लियों को रात में भी सब कुछ साफ साफ दिखाई देने लगता है.

बिल्लियों की आंखे चमकती क्यों हैं

द कन्वर्सेशन वेबसाइट पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जानवरों की आंखें, इंसानों की आंखों से अलग होती हैं. नेचर ने उनकी आंखें ऐसी बनाई हैं कि वो अंधेरे या कम रोशनी में भी आराम से साफ साफ देख पाएं. इन जानवरों को रात में देखने की जरूरत इसलिए पड़ती है जिससे या तो ये शिकार कर सकें या फिर शिकारी से बच सकें. आमतौर पर बिल्ली और इसी की प्रजाति के जानवरों की आंखें अंधेरे में चमकती हैं.

दरअसल, जानवरों की आंखों के रेटिना के पीछे टेपटम ल्यूसिडम नाम का एक टिशू होता है और इसे आईशाइन भी कहते हैं. ये खास उतक इंसानों में नहीं होते. इस टिशू के कारण ही इनकी आंखें अंधेरे में चमकती हैं. आपको बता दें, बिल्ली की आंखों में मौजूद टेपडम लूसिडम टिशू की बनावट क्रिस्टल जैसे सेल्स की होती है. इसीलिए ये किसी कांच की तरह लाइट को रिफ्लेक्ट कर रेटिना में दोबारा भेज देता है. और इनकी आंखें टॉर्च की तरह चमकती हैं.

बिल्लियों की पुतलियां कितनी बड़ी होती हैं

आपको बता दें इंसानों की पुतलियों की तुलना में जानवरों खासतौर से बिल्लियों की आंखों की पुतलियां 50 फीसदी ज्यादा बड़ी होती हैं. वहीं अंधेरे में इनकी आंखों की पुतलियां और भी ज्यादा बड़ी हो जाती हैं. जबकि बिल्लियों की आंखों की बात करें तो इनकी आंखों में इंसानों की तुलना में लाइट सेंसिटिव सेल ज्यादा होते हैं जिन्हे रॉड्स कहते हैं और इन्हीं रॉड्स नाम के सेल के कारण ही ये बिल्लियां अंधेरे में इंसानों से बेहतर देख पाती हैं.

ये भी पढ़ें: घोड़े के नाल से बनी चीजें क्या सच में बुरी शक्तियों को दूर रखती हैं? विदेशी भी मानते हैं ऐसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
एलन मस्क के पास कितना पैसा, उससे क्या-क्या खरीद सकते हैं?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
क्या गोद लिए बच्चे की वापस की जा सकती है कस्टडी, जानें नियम?
Form-7 भरने की लिमिट तय, पहले कितने फॉर्म कर सकते थे जमा?
Form-7 भरने की लिमिट तय, पहले कितने फॉर्म कर सकते थे जमा?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'मैं कितना खुशकिस्मत हूं', रकुल प्रीत के बर्थडे पर पति जैकी भगनानी ने लुटाया प्यार
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
'बांग्लादेश ने हमें डरा दिया...', क्रिस गेल ने क्यों कहा ऐसा
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget