एक्सप्लोरर

Form-7 भरने की लिमिट तय, पहले कितने फॉर्म कर सकते थे जमा?

CJP प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग ने Form-7 जमा करने की सीमा तय कर दी है. ऐसे में जानिए नए नियम, जांच का तरीका और किस राज्य में सबसे ज्यादा आवेदन दिए गए से जुड़ी सारी जानकारी.

मतदाता सूची में किसी का नाम गलत तरीके से जुड़ गया है या किसी ऐसे व्यक्ति का नाम हटवाना है, जो अब उस पते पर नहीं रहता तो इसके लिए Form-7 का इस्तेमाल किया जाता है. चुनाव आयोग ने अब यह फॉर्म जमा करने की संख्या तय कर दी गई है. चुनाव आयोग के नए नियमों के मुताबिक, मतदाता सूची में खास पुनरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति अधिकतम 10 फॉर्म-7 जमा कर सकेगा. वहीं, सामान्य दिनों में हर महीने अधिकतम 5 फॉर्म जमा किए जा सकेंगे.

इस बदलाव का उद्धेश्य एक ही व्यक्ति की ओर से बड़ी संख्या में आवेदन जमा करने पर रोक लगाना और यह तय करना है कि किसी भी मतदाता का नाम बिना सही जांच के सूची से न हटे. ऐसे में जानिए Form-7 से जुड़े नए नियम और इससे जुड़ी जानकारी के बारे में.

पहले कितने फॉर्म जमा कर सकते थे?

पहले Form-7 जमा करने की कोई संख्या तय नहीं थी. ऑनलाइन फॉर्म जमा करने में एक बार में छह फॉर्म तक की सीमा बताई गई थी, लेकिन कागज पर फॉर्म जमा करने के मामले में कोई संख्या तय नहीं थी. ऐसे में कुछ जगहों पर बड़ी संख्या में फॉर्म जमा किए जाने की शिकायतें सामने आईं. अब नए नियमों के तहत एक व्यक्ति तय समय में ही सीमित संख्या में फॉर्म जमा कर सकेगा. रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक में अब तक 1,10,654 Form-7 जमा किए गए हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में रोज कितनी ट्रेनें आती हैं, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें जवाब?

Form-7 जमा करने के क्या नियम हैं?

Form-7 का इस्तेमाल मतदाता सूची में किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने या किसी व्यक्ति का नाम हटाने की मांग करने के लिए किया जाता है. जैसे अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु हो गई है या वह दूसरी जगह रहने चला गया है या उसका नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज है, तो तय नियमों के तहत फॉर्म भरा जा सकता है. यह फॉर्म वही व्यक्ति भर सकता है, जिसका नाम संबंधित विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में पहले से दर्ज है. फॉर्म में सही जानकारी देना और नाम हटाने की वजह बताना जरूरी है. आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन, दोनों तरीकों से जमा किया जा सकता है. वहीं सिर्फ फॉर्म जमा करने से किसी का नाम मतदाता सूची से नहीं हटता. इसके लिए अधिकारियों की जांच जरूरी होती है.

फॉर्म की जांच कैसे होती है?

Form-7 जमा होने के बाद चुनाव अधिकारी आवेदन में दी गई जानकारी की जांच करते हैं. अगर किसी व्यक्ति के नाम को हटाने की मांग की गई है, तो उससे जुड़ी जानकारी की पुष्टि की जाती है. वहीं जरूरत पड़ने पर संबंधित मतदाता को नोटिस भेजा जाता है और उसे अपनी बात रखने का मौका दिया जाता है. इसके बाद अधिकारी तय करते हैं कि नाम हटाने की मांग सही है या नहीं. इसका मतलब है किसी व्यक्ति का नाम केवल Form-7 भर देने से नहीं हटाया जा सकता. वहीं अगर कोई व्यक्ति जानबूझकर गलत जानकारी देता है या झूठी शिकायत करता है, तो उसके खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई भी होती है. इसलिए फॉर्म भरते समय सही जानकारी देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार को मिली Z+ सिक्योरिटी, इसमें कितने जवान होते हैं तैनात?

 

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
उपचुनाव में सांसद-विधायक बने नेताओं को कब से मिलेगी सैलरी, जानें नियम?
1975 में लगी इमेरजेंसी में क्या-क्या हुआ था बैन, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें
1975 में लगी इमेरजेंसी में क्या-क्या हुआ था बैन, CJP प्रोटेस्ट के बीच जानें
दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
दुनिया में नास्तिकों की बढ़ रही है संख्या, जानें लोग क्यों छोड़ रहे धर्म?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
अगर डिटेन कर ले पुलिस तो किन बातों का रखें ख्याल?
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget