एक्सप्लोरर

घोड़े के नाल से बनी चीजें क्या सच में बुरी शक्तियों को दूर रखती हैं? विदेशी भी मानते हैं ऐसा

भारत में लोग लोहे को पवित्र मानते हैं. और उनका मानना है कि यह लोहा जब किसी काले घोड़े के पैर में पहना दिया जाता है तो इसके अंदर असीमित शक्तियां आ जाती हैं

पूरी दुनिया में अच्छी और बुरी शक्तियों को मानने वाले लोग आपको लाखों करोड़ों की तादाद में मिल जाएंगे. हालांकि, हर देश और धर्म की अपनी अपनी मान्यताएं होती हैं. जैसे हिंदू कुछ और मानते हैं, मुस्लिम कुछ  और मानते हैं और ईसाई कुछ और मानते हैं. लेकिन घोड़े की नाल एक ऐसी चीज है जिसे हर धर्म में एक अलग प्रकार की मान्यता मिली हुई है. हर धर्म को मानने वाले लोग मानते हैं कि इसे घर के दरवाजे पर लगाने से या इसकी अंगूठी बनवा कर पहनने से बुरी शक्तियां उनसे दूर रहेंगी.

यूरोपीय देशों में भी होता है ये

मेंटल फ्लॉस पर छपी एक खबर के मुताबिक, अमेरिका और यूरोप में भी लोग अपने दरवाजों के बाहर एक खास तरह से घोड़े का नाल लटकाते हैं. इन तमाम लोगों को मानना है कि ऐसा करने पर उनके घर में सुख शांति बनी रहेगी और उनका घर और परिवार बुरी शक्तियों से दूर रहेगा. यहां तक की इन देशों में लोग नए नए जोड़ों को ये घोड़े का नाल एक गिफ्ट के तौर पर भी देते हैं.

कब से शुरू हुआ इसका किस्सा

कहा जाता है कि लोगों ने घोड़े के नाल को लकी मानना 10वीं सदी से शुरू किया. यूरोप में इसके पीछे जो कहानी बताई जाती है, वो ये है कि एक बार एक संत लोहार अपनी दुकान में काम कर रहे थे, तभी उनके पास एक शैतान आया और उसने जोर देकर उनसे अपने लिए जूते बनाने को कहा. लोहार ने उसके जोर देने पर लोहे को पिघला कर उससे घोड़े की नाल बनाई और उसे पहनने के लिए दे दिया. उस शैतान ने जैसे ही उस घोड़े के नाल को पहना उसका पैर जलने लगा और वो दर्द से कराहने लगा.

उसने मिन्नत की कि लोहार वह जूते उसके पैरों से निकाल दे. इस पर लोहार संत ने उससे कहा कि वह ऐसा तभी करेंगे जब वह कसम खाए कि आज के बाद जिस भी घर के बाहर ये घोड़े की नाल लटकती रहेगी वह उसके पास नहीं जाएगा. शैतान फौरन उस शर्त को मान लिया और अपने पैर से घोड़े की नाल निकलवाकर वहां से चला गया. तब से ही विदेशी धरती पर ये घोड़े की नाल बुरी शक्तियों को भगाने का औजार बन गया.

भारत में क्या मान्यता है

भारत में लोग लोहे को पवित्र मानते हैं. और उनका मानना है कि यह लोहा जब किसी काले घोड़े के पैर में पहना दिया जाता है तो इसके अंदर असीमित शक्तियां आ जाती हैं और अगर इस नाल की अंगूठी बना कर वो पहन लें तो उन्हें कभी भी नजर नहीं लगेगी और वो हर तरह की बुरी शक्तियों से दूर रहेंगे. आज भी भारत में आपको सड़कों पर कुछ लोग काले घोड़े के नाल से बनी अंगूठी बेचते मिल जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ये जीव अपने पैरों से खाता है खाना, लाखों में है इसकी कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
परमाणु हमले में भी क्यों नहीं मरते कॉकरोच, कैसे रहते हैं जिंदा?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
बिना इजाजत प्रदर्शन करने पर क्या CJP पर चल सकता है मुकदमा, जानें नियम?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
लाठीचार्ज से टियर गैस तक, किस मौके पर क्या एक्शन ले सकती है पुलिस?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?
पुलिस कब हिरासत में लेती है कब गिरफ्तार करती है, क्या है नियम?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget