एक्सप्लोरर

यहां महिलाओं को दी जाती है प्रेग्नेंट ना होने की सलाह, अगर रहना है तो ऑपरेशन करवाना पड़ेगा

किसी भी तरह की इमरजेंसी से बचने के लिए यहां लोगों को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाना जरूरी होता है. यहां परिवारों के साथ रहने वालों को सलाह दी जाती है कि उनकी पत्नी गर्भवती न हो.

Appendix Operation Is Necessary To Stay Here: दुनिया में किसी भी जगह रहने के कुछ नियम होते हैं. जैसे भारत में रहने के लिए कानूनी नजरिए से आपके पास आधार नंबर होना जरूरी है. विदेशियों के पास यहां रहने के लिए अपने मुल्क का पासपोर्ट और भारत से वीजा होना जरूरी है. इसी तरह बाकी देशों के भी अपने नियम हैं, लेकिन अंटार्कटिका में एक ऐसी बस्ती भी है जहां अगर कोई लंबे वक्त के लिए रहना चाहता है तो उसे अपनी अपेंडिक्स को ऑपरेशन कर के हटवाना जरूरी होता है. 

अंटार्कटिका बेहद सर्द महाद्वीप है. यहां एक बस्ती है विलास लास एस्ट्रेलास. यहां या तो रिसर्च के मकसद से वैज्ञानिक रहते हैं या फिर चिली की वायु सेना और थल सेना के जवान. इस बस्ती की आबादी करीब सौ लोगों की होगी. हालांकि किसी बड़े गांव या छोटे शहर जैसी सुविधाएं यहां नहीं हैं, लेकिन जरूरत के मुताबिक यहां जनरल स्टोर, बैंक, स्कूल, छोटा-सा पोस्ट ऑफिस और अस्पताल बने हुए हैं.

इसलिए करवाना होता है अपेंडिक्स का ऑपरेशन

यहां स्कूलों में बच्चों को बुनियादी तालीम तो मिल जाती है, लेकिन अस्पतालों में इलाज उतना एडवांस नहीं है. अंटार्कटिका में एक बड़ा हॉस्पिटल है, लेकिन यह विलास लास एस्ट्रेलास गांव से करीब एक हजार किलोमीटर दूर है और यह बड़ा अस्पताल भी शहर के किसी मल्टी स्पेशियालिटी अस्पताल जैसा नहीं है. बेस के अस्पताल में थोड़े ही डॉक्टर हैं और वो भी एक्सपर्ट नहीं हैं. इसीलिए किसी भी तरह की इमरजेंसी से बचने के लिए यहां लोगों को अपेंडिक्स का ऑपरेशन करवाना जरूरी होता है. 

पत्नी के गर्भवती न होने की दी जाती है सलाह

यहां के लोगों की जिंदगी बहुत अद्भुत है, जरूरत का सामान यहां सेना के विशाल हवाई जहाज सी-130 हर्क्यूलिस से लाया जाता है. इस इलाके का साल भर औसत तापमान माइनस 2.3 सेल्सियस रहता है. यहां परिवारों के साथ रहने वालों को एक और बात का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है कि उनकी पत्नी गर्भवती न हो, खासतौर से सैन्य बेस में रहने वालों को यह हिदायत दी जाती है, क्योंकि मेडिकल सुविधा के अभाव में दिक्कत हो सकती है. 

यह भी पढ़ें - अगर दुनिया का सारा सोना पिघलाकर उसका तार बना दें तो क्या होगा? जवाब हैरान करने वाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

F35 Fighter Jet: आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?
आसमान का सिकंदर F-35, इसके तीनों वेरिएंट्स में क्या अंतर और यह क्यों है इतना घातक?
Salary Word Origin: कभी पैसों की जगह सैलरी में मिलता था 'नमक'! जानिए कैसे पड़ा आपकी तनख्वाह का नाम 'सैलरी'?
कभी पैसों की जगह सैलरी में मिलता था 'नमक'! जानिए कैसे पड़ा आपकी तनख्वाह का नाम 'सैलरी'?
इंडोनेशिया और मोनाको के एक जैसे क्यों हैं झंडे, क्या है दोनों देशों के बीच विवाद की जड़?
इंडोनेशिया और मोनाको के एक जैसे क्यों हैं झंडे, क्या है दोनों देशों के बीच विवाद की जड़?
Monsoon Word Origin: कहां से आया मानसून शब्द? जानिए किसने पहली बार इसे कहा था, क्या है इसका इतिहास?
कहां से आया मानसून शब्द? जानिए किसने पहली बार इसे कहा था, क्या है इसका इतिहास?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
E20 पेट्रोल पर abp न्यूज़ की पड़ताल, सरकार की खुद की रिपोर्ट में गाड़ियों के पुर्जे बदलने की सलाह
Gurugram Rains: भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
भारी बारिश के बीच गुरुग्राम पानी-पानी, लोगों को WFH की सलाह, कहीं धंसी सड़कें तो कहीं फंसीं गाड़ियां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
अपने खेत में ऐसे शुरू करें काले गेहूं की खेती, जमकर होगी पैसों की बारिश
Embed widget