एक्सप्लोरर

Thousands of years old Fossil: समुद्र किनारे मिला हजारों साल पुराना जीवाश्म, आखिर क्या है इस जीवाश्म का नाम

दुनिया में ऐसे कितने राज हैं, जिनके बारे में इंसान जानता ही नहीं है. लेकिन आज हम आपको हजारों साल पुराने जीवाश्म के बारे में बताने वाले हैं. जानिए कहां पर मिला है ये जीवाश्म...

दुनिया में ऐसे कई राज छिपे हैं, जिनके बारे में हम नहीं जानते हैं. कुछ तो आंखों के सामने मौजूद होते हैं, फिर भी हम उनके बारे में कुछ भी नहीं जानते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही राज के बार में बताने वाले हैं. जिसका इतिहास हजारों साल पुराना है. जानिए आखिर क्या है ये. 

हजारों साल पुराना इतिहास

समुद्र किनारे हजारों साल पुराने जीवाश्म मिले हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स को समुद्र किनारे खुदाई करते वक्त पत्थरों में एक गोल चीज धंसी मिली है. उसने जैसे ही उसे तोड़कर देखा, तो उसके अंदर उसे करीब 18 करोड़ साल पुराना राज दबा मिला है. हालांकि कई लोगों का ये भी कहना है कि ये वीडियो फेक है और उस शख्स ने उस गोल चीज को खुद ही वहां रखा होगा. इस वजह से एबीपी न्यूज इस वीडियो के सही होने की पुष्टि नहीं करता है.

क्या है मामला

इंस्टाग्राम अकाउंट @yorkshire.fossils एरॉन और शे नाम के दो लोगों का अकाउंट है. ये लोग प्राचीन चीजों की खोजबीन खुदाई के जरिए करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उन्हें पत्थरों के बीच धंसा एक और गोल पत्थर नजर आता है, पर उसके अंदर एक अजीबोगरीब चीज निकलकर बाहर आती है.

शख्स को मिला 18 करोड़ साल पुराना जीवाश्म

वीडियो में दिख रहा है कि शख्स पत्थरों के बीच से उस गोल पत्थर को तोड़कर निकालता है. जिसके बाद फिर उसे भी तोड़कर खोलता है. उसके अंदर उसे दो जीवाश्म नजर आते हैं. असल में वो गोल पत्थर खुद ही एक प्रकार का जीवाश्म है, जिसमें एमोनाइट्स का जीवाश्म है, जो स्पायरल शेप के होते थे और करीब 18 करोड़ साल पहले इस धरती पर रहा करते थे. इसी प्रकार वो शख्स दूसरे गोल पत्थर को भी तोड़ता है और उसके अंदर से एक और एमोनाइट का जीवाश्म निकलता है. शख्स ने बताया कि इस पत्थर के ऊपर आयरन पायराइट की परत है, जिसे घिसकर वो बेहद समतल और चमकीला बना देता है.

ये भी पढ़ें: Earth will the Shake: अगर धरती के सारे लोग एकसाथ कूदेंगे तो क्या होगा? क्या हिल जाएगी धरती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Madhya Pradesh UCC Bill : खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
खून के रिश्तों में नहीं कर सकेंगे शादी, क्या मध्यप्रदेश के मुसलमानों पर भी लागू होगा यह नियम?
Journalist Attack Laws India: किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
किसी पत्रकार पर हमला करना कितना बड़ा अपराध, जानें पत्रकारों के लिए भारत में क्या कानून?
India-US Trade Deal Farmers Protest: क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
क्यों दिल्ली कूच कर रहे पंजाब के किसान, क्या है इंडो-अमेरिका प्रस्तावित ट्रेड डील जिस पर विवाद?
Protest Rules in India: देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?
देश की किन जगहों पर धरना देना अपराध, क्या इस दायरे में आता है प्रधानमंत्री आवास?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget