एक्सप्लोरर

इस देश में नहीं है एक भी सांप...संत पैट्रिक की शक्तियों को बताया जाता है वजह

आयरलैंड के लोगों का मानना है कि आज से कुछ सौ साल पहले उनके यहां बहुत सांप हुआ करते थे. जब सांपों का आतंक उनके देश में हद से ज्यादा बढ़ गया तो लोगों ने वहां के स्थानीय संत पैट्रिक से मदद मांगी.

भारत जैसे देश में हर साल सांप (Snake) के काटने से कई लोगों की मौत हो जाती है. एक तरफ यहां जहां सांपों की पूजा होती है, तो दूसरी तरफ लोग उनसे डरते भी हैं. भारत समेत पूरी दुनिया में सांपों का कहर है. लोग उन्हें देख कर अपना रास्ता बदल देते हैं. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दुनिया में ऐसी कई जगहें जहां आपको ढूंढने से भी सांप नहीं मिलेंगे. आज हम आपको ऐसे ही एक देश की कहानी बताते हैं, जहां एक भी सांप नहीं हैं और इसके पीछे संत पैट्रिक की शक्तियों को बताया जाता है.

कहां एक भी सांप नहीं है

हम जिस देश की बात कर रहे हैं वो देश है (Ireland) आयरलैंड. उत्तरी-पश्चिमी यूरोप के देश आयरलैंड में आपको एक भी सांप नहीं मिलेंगे. इस देश में लोग शायद जानते भी नहीं होंगे कि सामने से सांप दिखते कैसे हैं. हालांकि, कुछ लोग इन्हें पालने के लिए विदेशों से ले आते हैं और अपने शौक के लिए उन्हें पालते हैं. लेकिन ज्यादातर सांप वही पाले जाते हैं जिनमें जहर नहीं होता और जिनके काटने से किसी की जान नहीं जाती. आयरलैंड के साथ-साथ न्यूजीलैंड, आइसलैंड, ग्रीनलैंड और अंटार्कटिका में भी आपको एक भी सांप नहीं मिलेंगे.

क्या है इसके पीछे संत पैट्रिक की कहानी

आयरलैंड के लोगों का मानना है कि आज से कुछ सौ साल पहले उनके यहां बहुत सांप हुआ करते थे. एक बार जब सांपों का आतंक उनके देश में हद से ज्यादा बढ़ गया तो लोगों ने वहां के एक स्थानीय संत 'संत पैट्रिक' से मदद मांगी. संत पैट्रिक ने अपनी शक्तियों से पूरे आयरलैंड के सांपों को घेरा और उन्हें समुद्र की तरफ भेज दिया. तब से अब तक आयरलैंड में एक भी सांप नहीं है. कहा जाता है कि इसके लिए संत पैट्रिक ने 40 दिनों तक कठिन मेहनत की थी और भूखे प्यासे रह कर इस काम को पूरा किया था.

विज्ञान क्या कहता है?

विज्ञान इसे लेकर कुछ और कहता है. विज्ञान का मानना है कि आयरलैंड में सांप कभी रहे ही नहीं है. नेशनल जियोग्रफिक की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयरलैंड में सांपों के अस्तित्व से जुड़ा कोई सुबूत नहीं है. विज्ञान का मानना है कि आयरलैंड समेत वो यूरोपीय देश जहां ठंड हद से ज्यादा होती है वहां सांप रह ही नहीं सकते. यही वजह है कि आयरलैंड में एक भी सांप नहीं है.

ये भी पढ़ें: क्या प्लेन में थर्मामीटर ले जा सकते हैं? मना करन के बाद भी ले गए तो क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
US के खेतों में काम करके कितना पैसा कमाते हैं भारतीय, कितनी है मजदूरी?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget