एक्सप्लोरर

क्या प्लेन में थर्मामीटर ले जा सकते हैं? मना करन के बाद भी ले गए तो क्या होगा?

थर्मामीटर का पारा प्लेन के लिए काफी घातक माना जाता है. आपको बता दें पारा एक ऐसा धातु है जो लिक्विड फॉर्म में पाया जाता है और अगर यह एल्युमीनियम से मिल जाए तो पूरे एल्युमीनियम को बर्बाद कर देता है.

प्लेन में अगर आपने कभी सफर किया होगा तो आपको पता होगा कि यात्रा के दौरान प्लेन में कई चीजें ले जाना मना होता है. नियम के मुताबिक आप प्लेन में कोई भी नुकिली चीज या फिर धारदार चीज नहीं ले जा सकते. इसके साथ-साथ कई और चीजें भी हैं जिन्हें आप प्लेन में यात्रा करते हुए नहीं ले जा सकते हैं. लेकिन हम जिस चीज की बात कर रहे हैं, वो थर्मामीटर है. अब आप सोचेंगे कि थर्मामीटर (Thermometer) को प्लेन में ले जाने से क्या हो जाएगा, वो तो बुखार मापने के लिए होता है, उससे किसी को क्या खतरा हो सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं फ्लाइट में क्यों बैन है थर्मामीटर.

फ्लाइट में बैन है थर्मामीटर

थर्मामीटर जिन लोगों ने इस्तेमाल किया होगा, उन्हें पता होगा कि यह कांच का एक छोटा सा यंत्र होता है जिससे हम बुखार मापते हैं. हालांक, इसे फ्लाइट में बैन करने के पीछे है, इसमें पाया जाने वाला पारा. दरअसल, बुखार के टेंपरेचर को मापने के लिए इसमें पारा भरा होता है और इसी के जरिए पता चलता है कि आपको कितना बुखार है. लेकिन इस पारे की वजह से फ्लाइट में थर्मामीटर बैन है.

कितना खतरनाक है पारा?

दरअसल, थर्मामीटर में पड़ा पारा प्लेन के लिए काफी घातक माना जाता है. आपको बता दें पारा एक ऐसा धातु है जो लिक्विड फॉर्म में पाया जाता है और अगर यह एल्युमीनियम से मिल जाए तो पूरे एल्युमीनियम को बर्बाद कर देता है. प्लेन में ज्यादातर हिस्से इसी एल्युमीनियम के बने होते हैं, इसलिए प्लेन में पारा को बैन किया गया है, क्योंकि अगर पारा प्लेन में मौजूद एल्युमीनियम पर गिरा तो यात्रियों समेत प्लेन को भारी नुकसान हो सकता है.

मना करने के बाद भी ले गए तो क्या होगा?

अगर आप मना करने के बाद भी अपने साथ प्लेन में थर्मामीटर ले गए तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है. आपको प्लेन में बैठे यात्रियों की जान जोखिम में डालने के आरोप में गिरफ्तार किया जा सकता है और जांच के बाद आपको जेल भी हो सकती है. इसके साथ ही आपके हवाई यात्रा पर आजीवन के लिए बैन भी लगाया जा सकता है. इसलिए प्लेन में यात्रा के दौरान भूल कर भी पारा अपने साथ ना ले जाएं.

ये भी पढ़ें: क्या कार की तरह ट्रेन और प्लेन स्टार्ट करने के लिए चाबी चाहिए होती है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget