एक्सप्लोरर

क्या होते हैं आंसू गैस के गोले, जानें क्यों इससे भीड़ हो जाती है तितर-बितर

किसान आंदोलन में किसानों को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मी आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गैस में ऐसा क्या होता है, जिससे भीड़ खुद दूर भागने लगती है.

 

किसान आंदोलन लगातार जारी है. किसानों के दिल्ली कूच की घोषणा के बाद सभी बॉर्डरों पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है. हालांकि मंगलवार को किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने बताया कि किसानों ने दिल्ली चलो मार्च को दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया है. उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम को आगे की रणनीति तय की जाएगी. लेकिन इन सबके बीच सुरक्षाबल लगातार आंदोलन में शामिल किसानों को राजधानी दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आंसू गैस क्या होता है, जिससे भीड़ तितर-बितर हो जाती है. आज हम आपको बताएंगे कि आंसू गैस में कौन सा केमिकल होता है. 

क्या होता है आंसू गैस का गोला?

बता दें कि आंसू गैस के गोले एक ऐसा बम होता है, जिससे धुआं निकलता है. यह धुआं इतना खतरनाक होता है कि कोई भी शख्स इस धुंए के आस-पास नहीं खड़ा हो सकता है. इतना ही नहीं इसका असर जिस भी व्यक्ति की आंखों पर सीधा होता है, उसकी आंखों में जलन होने लगता है. इसके साथ ही व्यक्ति को भयानक रूप से खांसी भी होने लगती है. वहीं कई बार तो इसकी चपेट में आने से व्यक्ति को उल्टी और मिचली जैसे समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. 

कैसे बनता है ये बम ?

आंसू गैस के गोलों को कई कैमिकल के मिश्रण से बनाया जाता है. इसे लेक्रिमेटर भी कहते हैं.  बता दें कि इसके निर्माण की अनुमति सबको नहीं होती है, इसके लिए केंद्र सरकार चुनिंदा लोगों को ही लाइसेंस देती है. इसके अलावा आंसू गैस बनाने के लिए Chloroacetophenone (CN) और Chlorobenzylidenemalononitrile (CS)का इस्तेमाल किया जाता है. इनके अलावा क्लोरोपिक्रिन (पीएस) का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिसका इस्तेमाल फ्यूमिगेंट के रूप में भी किया जाता है. Bromobenzylcyanide (सीए); Dibenzoxazepine (सीआर) नामक कैमिकल से इसका उत्पादन किया जाता है. इन केमिकल की वजह ही कोई आम इंसान इस धुंआ को बर्दाश्त नहीं कर सकता है, इससे दूर जाना ही पड़ता है. 

कौन कर सकता है इस्तेमाल

आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल हमेशा सुरक्षाकर्मी ही कर सकते हैं. लेकिन बिना वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश के इसका इस्तेमाल कोई सुरक्षाकर्मी नहीं कर सकता है. हालांकि कुछ स्थितियों में सुरक्षाकर्मी बिना किसी आदेश के भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि वहां पर मौजूद कोई ना कोई अधिकारी इसकी जिम्मेदारी लेता ही है. आसान शब्दों में आंसू गैस का इस्तेमाल कोई भी सुरक्षाकर्मी आपात स्थिति में कर सकता है.   

 

ये भी पढ़ें:महिला अपराध में पहले नंबर पर दिल्ली, जानें दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर पर कौनसा राज्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यह है दुनिया का सबसे बड़ा नास्तिक देश, जानें कितनी है आस्तिक की आबादी?
यह है दुनिया का सबसे बड़ा नास्तिक देश, जानें कितनी है आस्तिक की आबादी?
पहाड़ों पर कैसे बनाए जाते हैं पुल, कितनी गहराई तक लगते हैं पिलर?
पहाड़ों पर कैसे बनाए जाते हैं पुल, कितनी गहराई तक लगते हैं पिलर?
नेपाल से केदारनाथ तक... क्यों महाविनाश की कगार पर खड़ा हिमालय?
नेपाल से केदारनाथ तक... क्यों महाविनाश की कगार पर खड़ा हिमालय?
हीट वेव-बिजली गिरना प्राकृतिक आपदा की सूची में शामिल, जानें कौन-कौन सी होती हैं प्राकृतिक आपदाएं
हीट वेव-बिजली गिरना प्राकृतिक आपदा की सूची में शामिल, जानें कौन-कौन सी होती हैं प्राकृतिक आपदाएं

वीडियोज

मशहूर हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या से हड़कंप!
सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड से थर्राया पश्चिमी UP
नेपाल आपदा में कितना नुकसान? अरबों की संपत्ति तबाह, डरा देंगे आंकड़े!
बादलों के फटने से लेकर तबाही तक...कब और कैसे बदला मंजर?
कैमरे में कैद हुआ जलप्रलय का सबसे डरावना रूप

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? PM चेहरे पर सर्वे ने चौंकाया
आज चुनाव हुए तो किसे मिलेगी कितनी सीटें? PM चेहरे पर सर्वे ने चौंकाया
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
BPSC TRE-4 में एक ही परीक्षा होगी, छात्रों के आगे झुकी सम्राट सरकार
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज', किसे मिला खिताब?
3 शतक, सबसे ज्यादा रन... सोनल दिनुषा नहीं बने 'प्लेयर ऑफ द सीरीज'
'अब मुझे विदा करो...', अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह
'अब मुझे विदा करो...', अमाल मलिक ने म्यूजिक से लिया ब्रेक, बताई क्या है वजह
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
CJP चुनाव लड़ेगी तो देंगे वोट? सर्वे में लोगों के जवाब ने चौंकाया
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी और पुलिस के बीच जमकर हंगामा, क्या था मामला?
कोलकाता में अभिषेक बनर्जी और पुलिस के बीच जमकर हंगामा, क्या था मामला?
जयपुर नगर निगम चुनाव: AAP की पहली लिस्ट, उतारे 11 उम्मीदवार
जयपुर नगर निगम चुनाव: AAP की पहली लिस्ट, उतारे 11 उम्मीदवार
आसमान में दिखने वाला है 'Blood Moon'! जानें कब लगेगा यह चंद्रग्रहण, भारत पर क्या होगा असर?
आसमान में दिखने वाला है 'Blood Moon'! जानें कब लगेगा यह चंद्रग्रहण, भारत पर क्या होगा असर?
Embed widget