एक्सप्लोरर

घर में इतने टेंपरेचर पर एसी चलाने से शरीर को होगा नुकसान, जानें इसके पीछे का कारण

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में गर्मी का तांडव शुरू हो चुका है.गर्मी से राहत पाने के लिए अधिकांश लोग एसी चलाते हैं,लेकिन क्या आप जानते हैं कि एसी को कितने टेंपरेचर पर चलाना शरीर के लिए अच्छा होता है.

राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में गर्मी इस साल अप्रैल में ही नए रिकॉर्ड बना रही है. इस गर्मी को देखकर विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले महीनों में गर्मी अपने चरम पर होगी. इस गर्मी के साथ ही लोगों के घरों में एसी चलना शुरू हो चुका है. लेकिन सवाल ये है कि आखिर कितने टेंपरेचर पर एसी चलाना चाहिए, जिससे शरीर को नुकसान ना पहुंचे.  

गर्मी में एसी 

बता दें कि आपके कमरे का तापमान आपके नींद पर गहरा असर डालता है. इसको लेकर नेशनल स्‍लीप फाउंडेशन ने एक पोल किया था, जिससे पता चला कि कमरे को ठंडा रखने से गहरी और अच्‍छी नींद आती है. इस पोल में शामिल हर पांच में चार लोगों ने कहा कि अच्‍छी नींद के लिए कमरे का तापमान बाहर के तापमान से कम होना जरूरी होता है. हालांकि ये आप पर निर्भर करता है कि आप कमरे का तापमान कितना कम रखना चाहते हैं. इस बारे में कई शोध और अध्‍ययन हो चुके हैं. 

एसी का टेंपरेचर

डॉक्‍टरों के मुताबिक  सुकून भरी गहरी नींद के लिए कमरे का तामान 18.3 डिग्री सेल्सियस होना चाहिए. इसे अपनी सुविधा के मुताबिक आप कुछ कम या कुछ ज्‍यादा रख सकते हैं. डॉक्‍टर्स का मानना है कि कमरे का तापमान 15.6 से लेकर 19.4 डिग्री सेल्सियस तक रखना गहरी नींद के लिए सबसे अच्‍छा है. इससे आपके शरीर को आराम मिलता है. रिसर्च के मुताबिक हमारा शरीर शाम के बाद सामान्‍य तापमान में गिरावट का आदी होता है. इसलिए कमरे का तापमान बाहर के तापमान से कम करना आप अपने शरीर को संदेश दे सकते हैं कि अब सोने का वक्‍त हो गया है.

बच्‍चों के लिए कितना टेंपरेचर

बता दें कि बहुत छोटे बच्‍चों को ठंड का ज्‍यादा लगती है. इसलिए गर्मियों में उनके कमरे का तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्‍यादा रखना बेहतर माना जाता है. इसको आसान भाषा में कहें तो बच्चों के कमरे का तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रखना उनके आरामदायक नींद के लिए ठीक है. 

इसके अलावा डॉक्‍टरों ने बच्चों को लेकर कहा कि बहुत छोटे बच्‍चों को भारी-भरकम कंबल या रजाई में सुलाने से परहेज करना चाहिए. उन्‍हें ऐसे कपड़े पहनाने चाहिए, जिससे उनके शरीर का तापमान स्थिर बना रहे. पेरेंट्स को सोते समय बच्‍चों के पेट और गर्दन के पीछे के हिस्‍से को छूकर चेक करना चाहिए कि उनके शरीर का तापमान ज्‍यादा तो नहीं है. क्योंकि कई शोध में पता चला है कि बच्‍चे 11 सप्‍ताह की उम्र तक तापमान के मामले में परिपक्‍व हो जाते हैं. 

तापमान का नींद पर असर

जानकारी के मुताबिक नींद का चक्र हमारे सर्केडियन रिदम से कंट्रोल होता है. सर्केडियन रिदम सूर्य के प्रकाश और अंधेरे पर निर्भर करता है. इसे हाइपोथैलेमस में स्थित मस्तिष्क का एक हिस्सा नियंत्रित करता है, जिसे सुप्रेक्‍यास्‍मैटिक न्‍यूक्लियस कहा जाता है. यह मास्टर ‘बॉडी क्लॉकत्र कई पर्यावरणीय और व्यक्तिगत कारकों से संकेत हासिल करता है. आसान भाषा में कहा जाए तो कमरे का तापमान हमारी नींद पर गहरा असर डालता है. इसके लिए स्‍लीप हार्मोन मेलाटोनिन जिम्‍मेदार होता है. बता दें कि कमरे का गर्म तापमान असुविधा और बेचैनी का कारण बन सकता है. इसके अलावा आपके कमरे में बहुत ज्‍यादा सामान रखा है तो उससे भी कमरे का तापमान ज्‍यादा बढ़ सकता है. इससे आप सोते समय पसीने से भीग सकते हैं और आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत हो सकती है.

 

ये भी पढ़ें: Blackhole in the Galaxy: वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में खोजा एक नया ब्लैक होल, ये है सूरज से 33 गुना बड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Qeshm Island: केशम द्वीप में क्या है खास, क्यों इसे ही निशाना बना रहा अमेरिका?
केशम द्वीप में क्या है खास, क्यों इसे ही निशाना बना रहा अमेरिका?
US Midterm Elections: देश के किन हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं US में जीतने वाले 6 भारतवंशी? जानें डिटेल्स
देश के किन हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं US में जीतने वाले 6 भारतवंशी? जानें डिटेल्स
Blue Tsunami: क्या है ब्लू सुनामी, अमेरिका में कैसे ट्रंप की ताकत को खा गया ये टर्म?
क्या है ब्लू सुनामी, अमेरिका में कैसे ट्रंप की ताकत को खा गया ये टर्म?
Crime vs Apradh: क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?
क्या सच में अलग होते हैं क्राइम और अपराध, इसे लेकर क्या कहता है कानून?

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
चेन्नई में साथ दिखे CM विजय, जगन और KT रामाराव, तृषा भी आईं नजर
कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, 'पूरे देश में आपने BJP की...'
AAP सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस को दी नसीहत, 'अपने अंदर झांक कर देखिए'
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
चीन के खिलाफ फिलीपींस बढ़ा रहा ताकत, भारत संग 800 बिलियन डॉलर की ब्रह्मोस डील की चर्चा
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
क्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब 
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
1 करोड़ का रावण का सिंहासन, 1.5 करोड़ में शूर्पणखा का रथ, 150 से ज्यादा सेट्स पर बनी 'रामायण' की दुनिया
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget