एक्सप्लोरर

Blackhole in the Galaxy: वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में खोजा एक नया ब्लैक होल, ये है सूरज से 33 गुना बड़ा

दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नजर हमेशा ब्लैक होल पर रहती है. एक बार फिर से वैज्ञानिकों ने नया 'स्लीपिंग जाइंट' ब्लैक होल खोजा है. जानिए आखिर इस ब्लैक होल का साइज कितना है और ये कहां पर मौजूद है.

दुनियाभर के वैज्ञानिकों की नजर हमेशा स्पेस में मौजूद ब्लैक होल पर होती है. अब वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा में एक नया 'स्लीपिंग जाइंट' ब्लैक होल खोजा है. इसे आकाशगंगा (गैलेक्सी) में खोजा सबसे बड़ा ब्लैक होल माना जा रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि ये ब्लैक होल किस जगह पर मौजूद है और ये कितना विशाल है. क्योंकि ब्लैक होल का साइज ही वैज्ञानिकों के लिए सबसे जरूरी फैक्ट होता है. 

ब्लैक होल

बता दें कि  वैज्ञानिकों ने धरती से 2,000 प्रकाश वर्ष से भी कम दूरी पर एक्विला तारामंडल में इस विशाल ब्लैक होल का पता लगाया है. इसके अलावा यह हमारे सूर्य के द्रव्यमान से करीब 33 गुना ज्यादा बड़ा है. पहली बार तारकीय उत्पत्ति का इतना बड़ा ब्लैक होल आकाशगंगा में खोजा गया है. जानकारी के मुताबिक अंतरिक्ष में एक असामान्य डगमगाहट का पता लगाने के बाद खगोलविदों ने मिल्की वे आकाशगंगा में ये ब्लैक होल देखा है. इस प्रकार के ब्लैक होल केवल बहुत दूर की आकाशगंगाओं में ही खोजे गए हैं. 

वहीं सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोपियन स्पेस एजेंसी की ओर से कहा गया है कि वैज्ञानिकों द्वारा खोजे गए अधिकांश तारकीय-द्रव्यमान वाले ब्लैक होल पास के तारे से पदार्थ खींच रहे हैं. यह पदार्थ इतनी तेज गति से ब्लैक होल में गिरता है कि गर्म होकर एक्सरे विकिरण छोड़ता है. इस ब्लैक हॉल को Gaia BH3 नाम दिया गया है. तारामंडल में 1,926 प्रकाश वर्ष दूर स्थित होने की वजह से ये पृथ्वी का दूसरा सबसे निकटतम ज्ञात ब्लैक होल बन गया है. धरती के सबसे करीब का ब्लैक होल Gaia BH1 है, जो 1,500 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और इसका द्रव्यमान सूर्य से 10 गुना अधिक है.

कैसे हुई खोज

बता दें कि कभी-कभी ब्लैक होल के पास कोई तारा नहीं होता है. इसका मतलब है कि वे कोई प्रकाश उत्पन्न नहीं करते हैं, जिससे उन्हें पहचानना बेहद मुश्किल हो जाता है. खगोलशास्त्री इन ब्लैक होल को "सुप्त" कहते हैं. ऐसे स्टार्स की खोज करते समय शोधकर्ताओं ने एक्विला तारामंडल में एक पुराने विशाल तारे की खोज की है. उन्होंने इसके पथ में डगमगाहट का विस्तार से विश्लेषण किया और पाया कि यह असाधारण रूप से उच्च द्रव्यमान वाले एक निष्क्रिय ब्लैक होल के साथ एक कक्षीय गति में बंद था. इतना ही नहीं यह अंतरिक्ष एजेंसी की गैया अंतरिक्ष वेधशाला का उपयोग करके खोजा गया तीसरा निष्क्रिय ब्लैक होल है और इसे Gaia BH3 नाम दिया गया है. 

ब्लैक होल का साइज

बता दें कि ब्लैक होल बड़े या छोटे हो सकते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि सबसे छोटे ब्लैक होल सिर्फ एक परमाणु जितने छोटे होते हैं और बड़े ब्लैक होल बहुत छोटे होते हैं. लेकिन इनका द्रव्यमान एक बड़े पर्वत के समान होता है. वहीं ब्लैक होल को तारकीय कहा जाता है और इसका द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान से 20 गुना तक अधिक हो सकता है. पृथ्वी की आकाशगंगा में अनेक तारकीय द्रव्यमान वाले ब्लैक होल हो सकते हैं. वहीं सबसे बड़े ब्लैक होल को सुपरमैसिव कहा जाता है. इन ब्लैक होल का द्रव्यमान एक साथ 1 मिलियन से अधिक सूर्यों के बराबर होता है. 

 

ये भी पढ़ें: दुबई में बाढ़ के हालात! जानिए वहां कितनी बारिश होने पर ही ऐसे हालात हो गए हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ali Khamenei Funeral: 4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
4 महीने तक कोल्ड स्टोरेज में रखा रहा खामेनेई का शव, जानिए इस्लाम में क्यों दी गई इतनी ढील?
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
महाभारत और रामायण से लिया गया है भारत के इन हथियारों का नाम, यहां देख लें लिस्ट
Pakistan Internet System: इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
इन तरीकों से बैठे-बैठे पाकिस्तान का इंटरनेट सिस्टम ठप कर सकता है भारत- खौफ में रहते हैं पड़ोसी
India Pralay Missile: चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक
चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात भारत की 'प्रलय' मिसाइल, इससे क्यों खौफ खाते हैं चीन और पाक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget