एक्सप्लोरर

Gate Of Hell: इस जगह को कहा जाता है 'नरक का दरवाजा', सैकड़ों सालों से धधक रही है आग

Gate Of Hell: तुर्कमेनिस्तान के उत्तर में आग से धधक रहे इस गड्ढे को देखने के लिए हर साल हजारों लोग यहां पहुंचते हैं. फिलहाल ये इस देश के लिए एक बड़ा पर्यटन स्थल बन चुका है.

Gate Of Hell: नरक की आग में झुलसने वाली कहावतें आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन अगर आपको पता चले कि एक जगह ऐसी भी है, जिसे वाकई में नरक का दरवाजा कहा जाता है. ये जगह पूरी तरह से आग की लपटों से घिरी हुई है. इतना ही नहीं, इसमें लगी आग कभी भी किसी भी तरह से नहीं बुझ सकती है. पिछले लंबे समय से वैज्ञानिक भी इसे देखकर हैरान हैं. इस जगह का इतिहास भी काफी दिलचस्प है. आज हम आपको इसी नरक के दरवाजे के बारे में बता रहे हैं. 

दरअसल ये नरक का दरवाजा कुछ और नहीं बल्कि एक बड़ा का गड्ढा है. जिसमें चारों तरफ आग लगी हुई है. तुर्कमेनिस्तान के उत्तर में ये बड़ा सा गड्ढा है, जो रेगिस्तान के बीच बना हुआ है. इसे ही गेट्स ऑफ हेल यानी नरक का दरवाजा कहा जाता है. 

गड्ढे पर हो चुकी है जांच
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस गड्ढे से निकलने वाली गर्मी काफी दूर तक महसूस होती है. इसमें लगी आग पिछले कई सालों से धधक रही है. लोग इसे लेकर काफी उत्सुक रहते हैं और इस नरक के दरवाजे को देखने भी पहुंचते हैं. इस गड्ढे पर कई तरह की जांच भी हो चुकी है. 

क्यों धधक रही है आग?
वैज्ञानिकों का कहना है कि ये आग प्राकृतिक गैस के चलते लगी हुई है. बताया जाता है कि 1971 में सोवियत संघ के भू-वैज्ञानिक कच्चे तेल के भंडार की खोज कर रहे थे. इस दौरान उन्हें प्राकृतिक गैस का एक बड़ा सोर्स मिला. यहां खुदाई के दौरान जमीन धंसने से बड़े गड्ढे बन गए. मीथेन के रिसने का खतरा देखते हुए यहां मौजूद वैज्ञानिकों ने एक गड्ढे में आग लगा दी. उनका मानना था कि मीथेन खत्म होने के बाद ये आग बुझ जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. हालांकि इस थ्योरी को लेकर अब तक ज्यादा पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं. 

फिलहाल इस गड्ढे में धधक रही आग को लेकर तमाम लोगों की अपनी अलग-अलग थ्योरी हैं. कुछ लोग इसे शैतान का घर बताते हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि किसी खास कारण से इसे सीक्रेट रखा गया. ये किसी असफल अभियान का भी हिस्सा हो सकता है. फिलहाल ये एक बड़ा पर्यटन स्थल बन चुका है, इस गड्ढे को देखने दुनियाभर से लोग यहां आते हैं.  

ये भी पढ़ें - Same Sex Marriage: भारत में लीगल नहीं, लेकिन दुनिया के इन मुस्लिम देशों में समलैंगिक शादी को मिली है छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
कौन हैं नेतन्याहू के विरोधी पीएम कैंडिडेट, कितनी बार मिल चुकी हार?
Explained: कैबिनेट सचिव प्रधानमंत्री का राइट हैंड, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैबिनेट सचिव PM का दायां हाथ, लेकिन 'ताकतवर बाबू' से ज्यादा क्यों कुछ नहीं?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
कैसे हुआ था J&K का भारत में विलय, 26 अक्टूबर 1947 को क्या हुआ था?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?
येलहांका पैलेस का असली मालिक कौन, जिसको लेकर आंध्र प्रदेश में छिड़ा सियासी विवाद?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget