एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ही नहीं भारत में भी कई बार हाईजैक हो चुकी है ट्रेन, जानिए कब-कब हुई ऐसी डरावनी घटना

Pakistan Train Hijack News: पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक जैसी घटना भारत में भी हो चुकी है. यहां भी कई बार ट्रेनों को हाईजैक किया गया है. आइए जानते हैं, वे मामले जब-जब भारत में ऐसे मामले सामने आए हैं. 

Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. यहां आतंकियों ने एक पूरी ट्रेन को ही हाईजैक कर लिया है. दावा किया जा रहा है कि बलूच लिबरेशन आर्मी ने बोलन में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया है और 100 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया है. कहा जा रहा है कि इस ट्रेन में सेना और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI  के भी अधिकारी सवार थे.

इस मामले में पाकिस्तानी सेना ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि छह सैन्यकर्मियों की मौत हो चुकी है. बात दें, पाकिस्तान जैसी घटना भारत में भी हो चुकी है. यहां भी कई बार ट्रेनों को हाईजैक किया गया है. आइए जानते हैं, वे मामले जब-जब भारत में ऐसी घटन सामने आई हैं. 

2013 ट्रेन हाईजैक केस

भारत में 2013 में ट्रेन हाईजैक की घटना हुई थी. इस साल 6 फरवरी को मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलवे मार्ग पर सिरसा गेट से कुम्हारी के बीच करीब 13 किलोमीटर तक जनशताब्दी ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था . इस मामले में 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. यह पूरा मामला जयचंद अपहरण कांड से जुड़ा रहा है. 2001 में व्यापारी जयचंद वैद्य का अपहरण हुआ था, उन्हें 44 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था. पुलिस ने इस घटना में उपेंद्र सिंह उर्फ कबरा को मुख्य आरोपी बनाया था. हालांकि, वह जेल तोड़कर फरार हो गया था. बाद में उसने जनशताब्दी हाईजेक की घटना को अंजाम दिया. 

2009 में भी हाईजैक हुई थी ट्रेन

इसके अलावा भारत में 2009 में भी ऐसी ही एक घटना घट चुकी है. बता दें, साल 2009 में हथियारबंद माओवादियों ने भुवनेश्वर-राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया था. जानकारी के मुताबिक, जंगलमहल में करीब 300-400 माओवादियों ने पूरी ट्रेन को हाईजैक कर लिया था. इस दौरान सैंकड़ों यात्री व कई रेलकर्मियों को भी बंधक बना लिया गया था. इस हाईजैकिंग की घटना के पीछे छत्रधर का नाम सामने आया था, कहा गया था कि उसके निर्देश पर ही घटना को अंजाम दिया गया था. बाद में कड़ी मशक्कत के बाद 20 पुलिसकर्मियों और करीब 150 सीआरपीएफ जवानों ने अपहरकर्ताओं के चंगुल से ट्रेन को आजाद कराया था. गनीमत यह रही थी इस घटना में ट्रेन के ड्राइवर व यात्री पूरी तरह सुरक्षित थे. 

 

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
भारत को सबसे ज्यादा कौन बेचता है सोना, उसके पास कहां से आता है इतना गोल्ड?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
इन देशों में भी सजता है राम दरबार, जानें कहां-कहां होती है रामलीला?
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े
भारत में फांसी के लिए कितनी पेंडेंसी? देखें आंकड़े

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget