एक्सप्लोरर

हैकिंग के मामले में क्या दुनिया में नंबर एक पर आता है पाकिस्तान? जान लीजिए जवाब

Pakistan Cyber Attack: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच पड़ोसी मुल्क ने हमारे देश पर बहुत से साइबर अटैक किए हैं, जिनमें से ज्यादातर फेल रहे. चलिए जानें कि हैकिंग के मामले में पड़ोसी मुल्क कितने नंबर पर है.

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जमकर साइबर हमले किए हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तान ने भारत पर करीब 15 लाख साइबर हमले किए थे, जिसमें से सिर्फ 150 हमले ही सफल रहे. महाराष्ट्र साइबर टीम ने पहलगाम हमले के बाद भारत भर में अहम वेबसाइटों को निशाना बनाकर हमला किया गया था. इसमें से उन्होंने जिम्मेदार सात एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट (APT) ग्रुप्स की पहचान कर ली है. चलिए जानें कि पाकिस्तान हैकिंग के मामले में कितने नंबर पर आता है. 

कैसा है पाकिस्तान का इंटरनेट

पाकिस्तान की हैकिंग रैंकिंग जानने से पहले यह जानने की जरूरत है कि वहां का इंटरनेट इंन्फ्रास्चट्रक्चर कैसा है. उनकी इंटरनेट स्पीड कितनी है, क्या हैकिंग के लिए जितनी स्पीड की जरूरत होती है उतनी वहां आती भी है या नहीं. द प्रिंट की साल 2024 की एक रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तान दुनियाभर में इंटरनेट स्पीड के मामले में दुनिया में खराब इंटरनेट स्पीड के 12 देशों की लिस्ट में शामिल है. यहां के मोबाइल और ब्रॉडबैंड इंटरनेट की स्पीड दुनियाभर में लो 12 फीसदी में आती है. ओकला स्पीड टेस्ट ग्लोबल इंडेक्स के अनुसार पाकिस्तान की स्थिति मोबाइल इंटरनेट स्पीड के मामले में 111 देशों में 100वें स्थान पर आती है. 

स्लो और अस्थिर है इंटरनेट स्पीड 

इसके अलावा ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 158 देशों में 141वें नंबर पर आता है. पाकिस्तान में इंटरनेट की स्पीड बहुत स्लो रहती है और इसके अलावा व्हाट्सएप या किसी अन्य सोशल मीडिया के इस्तेमाल में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. स्लो स्पीड के साथ-साथ वहां इंटरनेट सेवा स्थिर नहीं है और वहां के लोगों को X जैसी वेबसाइट्स के इस्तेमाल के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का इस्तेमाल करना होता है. वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू के डेटा की मानें तो पाकिस्तान की एवरेज डाउनलोड स्पीड 7.85 MBPS है. वहीं मीडियन मोबाइल डाउनलोड स्पीड 19.59 MBPS है और मीडियन ब्रॉडबैंड डाउनलोड स्पीड 15.52 MBPS है. जाहिर सी बात है कि ऐसी घटिया इंटरनेट सेवा के साथ पाकिस्तान हैकिंग के मामले में निचले पायदान पर ही है.

हैकिंग के मामले में टॉप 10 देश

हैकिंग के मामले में टॉप 10 देशों की बात करें तो इसमें सबसे पहला नंबर रूस का है. रूस साइबर अपराध का केंद्र है. इसके बाद अगला नंबर यूक्रेन का है. तीसरे नंबर पर चीन, चौथे नंबर पर अमेरिका, पांचवें नंबर पर नाइजीरिया, छठे नंबर पर रोमानिया, सातवें नंबर पर उत्तर कोरिया, आठवें नंबर पर यूनाइटेड किंगडम, नौंवे नंबर पर ब्राजील और दसवें नंबर पर भारत का नाम शामिल है. ऐसे में 10वें नंबर तक पाकिस्तान का कहीं कोई नाम नहीं है. 

यह भी पढ़ें: तुर्किए से क्या-क्या खरीदता है भारत, जानें रिश्ते खराब होने पर क्या पड़ेगा असर

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मंदिर में नकली सोना चांदी चढ़ाने पर हो सकती है जेल, क्या है कानून?
क्या मंदिर में नकली सोना चांदी चढ़ाने पर हो सकती है जेल, क्या है कानून?
अमेरिका के इस शहर में बचा सिर्फ 1 साल का पानी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
अमेरिका के इस शहर में बचा सिर्फ 1 साल का पानी, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
ब्लैक सी से क्या इंपोर्ट करता है भारत? समझें व्यापार का गणित
ब्लैक सी से क्या इंपोर्ट करता है भारत? समझें व्यापार का गणित
टैंक के‌‌ मामले में इस देश का नहीं है तोड़, जानें भारत की स्थिति
टैंक के‌‌ मामले में इस देश का नहीं है तोड़, जानें भारत की स्थिति

वीडियोज

Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
'ज्यादा बच्चे पैदा करें या नहीं?' रेखा गुप्ता की इस योजना पर केजरीवाल का तंज
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget