एक्सप्लोरर

तुर्किए से क्या-क्या खरीदता है भारत, जानें रिश्ते खराब होने पर क्या पड़ेगा असर

Trade Between Turkey And India: भारत और तुर्किए के संबंध ठीक नहीं हैं. यही वजह है कि यहां पर तुर्किए का बायकॉट चल रहा है. चलिए जानें कि भारत, तुर्किए से क्या सामान मंगाता है.

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो चुका है, लेकिन इस दौरान हमने यह जान लिया है कि दुनिया में कौन हमारा दोस्त है और कौन दुश्मन. भारत ने जिस तरीके से तुर्किए में भूकंप आने के बाद तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया था, लेकिन बदले में तुर्किए ने भारत की पीठ पर छुरा घोंपकर दुश्मन देश पाकिस्तान का साथ दिया. यह बात किसी भी भारतीय को रास नहीं आई है और देश में तुर्किए का बायकॉट होने लगा है. व्यापारियों ने सेब और मार्बल तुर्किए से न लेने का फैसला किया है. वहीं तुर्किए से भारत आने वाले अन्य सामानों पर भी पाबंदी लगाई जा सकती है. आइए जानें कि भारत तुर्किए से किन किन सामानों को खरीदता है. 

तुर्किए से क्या मंगाता है भारत

भारत में हैशटैग बायकॉट तुर्किए शुरू हो चुका है. ऐसे में आने वाले समय में भी तुर्किए के सामानों पर पाबंदी लगाई जा सकती है. भारत में तुर्किए से बहुत सारी चीजें आती हैं, जो कि खूब पसंद की जाती हैं. भारत में मार्बल बड़े पैमाने पर तुर्किए से मंगाया जाता है. रिपोर्ट्स की मानें तो भारत में 70 फीसदी मार्बल तुर्किए से आता है. इसके अलावा हर साल एक लाख 29 हजार 882 मीट्रिक टन सेब का आयात किया जाता है. इसके अलावा तुर्किए का फर्नीचर, कालीन, हाथ से बने सजावटी सामान, लिनन, सिल्क, मसाले, जैतून का तेल, सूखे मेवे (बादाम, अखरोट), चेरी, हर्बल और कुछ स्पेशल ड्रिंक्स भी तुर्किए से मंगाई जाती हैं. 

तुर्किए की कई डिशेज की भारत में मांग

इन सभी सामानों की मांग खासतौर से शहरी क्षेत्रों में ज्यादा होती है. वहां से भारत में कई तरह की इंडस्ट्रियल मशीन निर्माण इक्विपमेंट्स और कृषि उपकरण भी आयात किए जाते हैं. इन सामानों का इस्तेमाल निर्माण, कृषि और उत्पादन में होता है. इसके अलावा भारत में तुर्किए की कई डिशेज की मांग भी होटलों में होती है. दिल्ली समेत कई राज्यों में टर्किश डिशेज की मांग बहुत होती है. लोग इन डिशेज के लिए होटलों में जाते हैं. तुर्किए की डिश कुनाफा बहुत फेमस है और तुर्किए के कबाब को भी बहुत पसंद किया जाता है. इनका स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है.

तुर्किए और भारत के बीच व्यापार

तुर्किश चाय भी लोगों को बहुत पसंद आती है, क्योंकि इसे कांच के एक बड़े गिलास में सर्व किया जाता है. भले ही इसका टेस्ट कुछ खास नहीं होता है, लेकिन लोग इसे पीना बहुत पसंद करते हैं. वित्त वर्ष 2023-24 में तुर्किए के साथ भारत का कुल व्यापार 10.43 अरब डॉलर था, इसमें निर्यात का कुल 6.65 अरब डॉलर और आयात 3.78 अरब डॉलर था. 

यह भी पढ़ें: IMF से लोन मिलने के बाद क्या पाकिस्तान खरीद सकता है S-400 मिसाइल सिस्टम? ये रहा जवाब

About the author निधि पाल

निधि पाल को पत्रकारिता में छह साल का तजुर्बा है. लखनऊ से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत भी नवाबों के शहर से की थी. लखनऊ में करीब एक साल तक लिखने की कला सीखने के बाद ये हैदराबाद के ईटीवी भारत संस्थान में पहुंचीं, जहां पर दो साल से ज्यादा वक्त तक काम करने के बाद नोएडा के अमर उजाला संस्थान में आ गईं. यहां पर मनोरंजन बीट पर खबरों की खिलाड़ी बनीं. खुद भी फिल्मों की शौकीन होने की वजह से ये अपने पाठकों को नई कहानियों से रूबरू कराती थीं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. अमर उजाला के बाद इन्होंने ज्वाइन किया न्यूज 24. न्यूज 24 में अपना दमखम दिखाने के बाद अब ये एबीपी न्यूज से जुड़ी हुई हैं. यहां पर वे जीके के सेक्शन में नित नई और हैरान करने वाली जानकारी देते हुए खबरें लिखती हैं. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है. न्यूज में डेली अपडेट रहने की वजह से ये जीके के लिए अगल एंगल्स की खोज करती हैं और अपने पाठकों को उससे रूबरू कराती हैं.

खबरों में रंग भरने के साथ-साथ निधि को किताबें पढ़ना, घूमना, पेंटिंग और अलग-अलग तरह का खाना बनाना बहुत पसंद है. जब ये कीबोर्ड पर उंगलियां नहीं चला रही होती हैं, तब ज्यादातर समय अपने शौक पूरे करने में ही बिताती हैं. निधि सोशल मीडिया पर भी अपडेट रहती हैं और हर दिन कुछ नया सीखने, जानने की कोशिश में लगी रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
क्या तिरंगे के अलावा किसी और को सैल्यूट नहीं कर सकते पीएम-सीएम? जानें नियम
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
यूरोप में ही क्यों बढ़ रहा गर्मी का कहर, जानें किस महाद्वीप पर कितनी ज्यादा गर्मी?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
नितिन नवीन की नई टीम में सबसे कम पढ़ा-लिखा कौन, किसके पास सबसे बड़ी डिग्री?
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च
विदेश में बसने के लिए यह है दुनिया में सबसे अच्छी जगह, जानें रहने का खर्च

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget