एक्सप्लोरर

4 साल से लगातार बड़ा हो रहा है ओजोन का छेद, क्या कह रहे हैं वैज्ञानिक

ओजोन परत का छेद सबसे पहले साल 1980 के शुरुआत में देखा गया. नासा के मुताबिक, इसका आकार सबसे बड़ा साल 2006 में हुआ था. हालांकि, कई बार इसमें सुधार भी हुआ है.

बीते कई वर्षों से अंटार्कटिका के ऊपर ओजोन परत में लगातार छेद बनता जा रहा है. यह प्रक्रिया साल 1980 से लगातार जारी है. खासतौर से अंटार्कटिका के ऊपर की ओजोन परत लगातार पतली हो रही है और पिछले 4 सालों में यहां के ओजोन परत में छेद और ज्यादा बड़ा हुआ है. साल 2022 में जब इसे नापा गया था तो यह 2.64 करोड़ वर्ग किलोमीटर चौड़ा था, यानी कि साल 2015 के बाद से अब तक का सबसे बड़ा छेद था. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसी से जुड़े कई तथ्य बताएंगे.

साल 1980 में पता चला

ओजोन परत का छेद सबसे पहले साल 1980 के शुरुआत में देखा गया. नासा के मुताबिक, इसका आकार सबसे बड़ा साल 2006 में हुआ था. हालांकि, कई बार इसमें सुधार भी हुआ है. मौजूदा समय में नासा के वैज्ञानिक मानते हैं कि आंकड़ों के अनुसार देखें तो ओजोन परत के छेद में सुधार हो रहा है... इसीलिए वह इसके इतने बड़े आकार को लेकर भी ज्यादा चिंतित नहीं हैं. नासा के गोड्डार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के चीफ अर्थ साइंटिस्ट पॉल न्यू मैन का कहना है कि ओजोन परत की छेद में सुधार देखने को मिल रहा है.

क्या करता है ओजोन परत

ओजोन परत का हमारी पृथ्वी पर गंभीर असर होता है. दरअसल, ओजोन परत का एक अणु तीन ऑक्सीजन परमाणु के मिलने से बनता है. यही वजह है कि इस परत में सूर्य से आने वाली खतरनाक पराबैंगनी किरणें अवशोषित हो जाती हैं और इसी के ऊर्जा से ओजोन का एक ऑक्सीजन अणु और एक ऑक्सीजन परमाणु टूटता है और फिर वापस ओजोन में बदल जाता है. इससे होता यह है कि पराबैंगनी किरणें पृथ्वी की सतह तक नहीं पहुंच पाती. लेकिन जब इसमें छेद हो जाता है तो पराबैंगनी किरणें सीधे पृथ्वी पर पहुंचती है और इसके कई गंभीर नुकसान देखे जा सकते हैं.

रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग से हो रहा है खासा नुकसान

पर्यावरण संरक्षण एजेंसियों का मानना है कि रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनिंग से निकलने वाली क्लोरोफ्लोरोकार्बन जैसे पदार्थ वायुमंडल में लंबे समय तक रहते हैं और इनकी वजह से ओजोन परत को गंभीर नुकसान पहुंचता है. दरअसल, वायुमंडल में हटने से पहले एक क्लोरीन परमाणु करीब एक लाख ओजोन अणुओं को नष्ट कर देता है. यही वजह है कि हमेशा लोगों से अनुरोध किया जाता है कि वह कम से कम रेफ्रिजरेटर और एसी का उपयोग करें, ताकि ओजोन परत को नुकसान कम पहुंचे.

ये भी पढ़ें: एक ऐसी जनजाति जहां अंतिम संस्कार के समय खाया जाता है इंसान का दिमाग!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
अमेरिका के इन सेक्टरों में विदेशियों का दबदबा, जानें कहां-कितने भारतीय?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
फ्लाइट में कब फट जाता है पावर बैंक, जानें क्यों होता है ऐसा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
साल 2100 में कैसे खत्म हो जाएगी दुनिया, AI के अलावा कौन बनेगा खतरा?
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम
1 साल शांति की शर्त तोड़ दें दीपके-रांका और सौरव तो क्या होगा? जानें नियम

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget