एक्सप्लोरर

पहाड़ कैसे बने ये तो आप जानते हैं, आज जानिए धरती पर समुद्र का निर्माण कैसे हुआ

पृथ्वी पर बहुत बड़े गड्ढे जिन्हें हम क्रेटर या सिंकहोल के नाम से भी जानते हैं, कई प्राकृतिक प्रक्रियाओं के कारण बने हैं. इनमें से एक बड़ा कारण उल्कापिंडों की टकराव है.

धरती पर पहाड़ कैसे बने इसके बारे में तो आपने कई बार पढ़ा होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि धरती की सतह पर मौजूद विशाल समुद्र और महासागरों का निर्माण कैसे हुआ. एक्सपर्ट्स इस पर कई तर्क रखते हैं. वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा करोड़ों वर्षों के भूवैज्ञानिक परिवर्तनों, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक घटनाओं के कारण हुआ है. चलिए आज आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

सबसे पहले समझिए इतने बड़े गड्ढों का निर्माण कैसे हुआ

पृथ्वी पर बहुत बड़े गड्ढे जिन्हें हम क्रेटर या सिंकहोल के नाम से भी जानते हैं, कई प्राकृतिक प्रक्रियाओं के कारण बने हैं. इनमें से एक बड़ा कारण उल्कापिंडों की टकराव है. दरअसल, जब बड़े उल्कापिंड पृथ्वी की सतह से टकराते हैं, तो वे गहरे गड्ढे बना देते हैं. इस टकराव से बहुत ज्यादा ऊर्जा पैदा होती है, जिससे पृथ्वी की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाते हैं.

उदाहरण के तौर पर आप मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप पर स्थित चिक्सुलब क्रेटर देख सकते हैं. ये लगभग 66 मिलियन वर्ष पहले बना था और डायनासोरों के विलुप्त होने का इसे भी एक बड़ा कारण माना जाता है.

अब समझिए गड्ढों में पानी कैसे भरता है

जब कोई बहुत विशाल उल्कापिंड धरती के किसी हिस्से से टकराता है तो भारी मात्रा में ऊर्जा और ऊष्मा उत्पन्न होती है. इसकी वजह से वहां बादल बनने लगते हैं और फिर भारी बारिश होती है. इसके अलावा जब बड़े गड्ढे बनते हैं तो उनमें धीरे-धीरे पानी इकट्ठा होने लगता है. इसके बाद धीरे-धीरे कई प्रक्रियाओं से गुजरते हुए ये गड्ढे समुद्र में परिवर्तित हो जाते हैं. वहीं जलवायु परिवर्तन के कारण, बर्फ का पिघलना और बारिश के दौरान अधिक जल का संचय होने से भी गड्ढों में पानी भरता रहता है.

समुद्र का पानी खारा कैसे हुआ

समुद्र का पानी खारा होने के पीछे कई कारण हैं. सबसे पहली वजह है बारिश के दौरान जब पानी धरती की सतह पर बहता है तो वह मिट्टी और चट्टानों से अलग-अलग खनिजों, जैसे सोडियम और क्लोराइड को अपने में घोल लेता है बाद में ये खनिज नदियों के माध्यम से समुद्र में पहुंचते हैं. इसके अलावा समुद्र का पानी गर्म होने पर वाष्पित होता है, लेकिन नमक और खनिज पानी में ही रह जाते हैं, जिससे पानी का खारापन बढ़ने लगता है.

ये भी पढ़ें: स्पेस में आग तो जल नहीं पाती, क्या हमेशा ठंडा खाना ही खाती हैं सुनीता विलियम्स?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
एक दिन के लिए गायब हो जाएं चींटियां तो क्या होगा, धरती पर क्या असर पड़ेगा?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
नल से बूंद-बूंद टपक रहा पानी, एक महीने में कितने लीटर हो जाता है बर्बाद?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?
समुद्र में गिर जाए तेल तो उसे कैसे निकाला जाता है, इसमें कितना आता है खर्च?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget