एक्सप्लोरर

सिर्फ बम की धमकी ही नहीं, इन छोटी चीजों से भी हो जाती है प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

ऐसा नहीं है कि इमरजेंसी लैंडिंग का फैसल पायलट अपने आप से ले लेता है. इसके लिए एक प्रक्रिया को फॉलो करना होता है. जैसे- अगर किसी पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी है तो वह पहले एटीसी से संपर्क करता है.

यात्री विमानों को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है. रविवार को 25 यात्री विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग सिर्फ इसलिए करानी पड़ी, क्योंकि उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. बीते 7 दिनों की बात करें तो लगभग 90 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है और ये सिलसिला लगातार जारी है.

इमरजेंसी लैंडिंग से ना सिर्फ यात्री परेशान हो रहे हैं, बल्कि उनके भीतर असुरक्षा की भावना भी पैदा हो रही है. चलिए आज इस आर्टिकल में जानते हैं कि किसी प्लेन को क्या सिर्फ बम की धमकी मिलने पर भी इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है या किसी और परिस्थिति में भी ऐसा होता है.

किन परिस्थितियों में होती है इमरजेंसी लैंडिंग

एयरलाइन इंडस्ट्री में सुरक्षा सर्वोपरि होती है और किसी भी आपातकालीन स्थिति का तुरंत समाधान निकालना जरूरी होता है. ऐसे में जब भी कोई प्लेन किसी ऐसे संकट का सामना करता है जिसमें यात्रियों की जान को खतरा हो सकता है तो विमान को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है. चलिए अब जानते हैं कि बम की धमकी के अलावा और किन-किन परिस्थितियों में इमरजेंसी लैंडिंग कराई जाती है.

इन परिस्थितियों में भी ऐसा होता है

इंजन में प्रॉब्लम

अगर प्लेन के इंजन में कोई तकनीकी खराबी आती है, जैसे एक इंजन बंद हो जात है या इंजनों में से कोई असामान्य आवाज आती है तो पायलट को तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराना पड़ सकता है.

इलेक्ट्रिकल फेल्योर

इंजन में प्रॉबल्म के अलावा प्लेन की इलेक्ट्रिकल सिस्टम में अगर कोई खराबी आती है, जैसे- कि नेविगेशन लाइट्स का काम करना बंद कर देना तो भी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ सकती है. अगर ऐसा ना किया जाए तो पायलट को सही दिशा में लैंडिंग कराने में कठिनाई हो सकती है.

पायलट की हेल्थ कंडीशन

प्लेन की टेक्निकल समस्या के अलाव पायलट के हेल्थ कंडीशन की वजह से भी इमरजेंसी लैंडिंग कई बार करा दी जाती है. इसे ऐसे समझिए कि अगर किसी पायलट को अचानक दिल का दौरा पड़ जाए या उसकी तबीयत इतनी खराब हो जाए कि वह होश में ना रहे तो सह-पायलट को विमान को सुरक्षित तरीके से उतारने के लिए इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ती है.

मौसम की खराबी

अगर कभी प्लेन को अचानक से भारी बारिश, बर्फबारी या तेज हवाओं का सामना करना पड़े तो पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि खराब मौसम की स्थिति में इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लेना ना केवल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी होता है, बल्कि विमान के नुकसान को भी रोकता है.

फ्यूल की कमी

अगर यात्री विमान में फ्यूल किसी तकनीकी समस्या की वजह से खतरे के स्तर तक पहुंच जाए यानी तेजी से खत्म होने लगे तो पायलट को सुरक्षित स्थान पर उतरने के लिए इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला करना पड़ता है.

इमरजेंसी लैंडिंग की प्रक्रिया क्या होती है

ऐसा नहीं है कि इमरजेंसी लैंडिंग का फैसल पायलट अपने आप से ले लेता है. इसके लिए एक प्रक्रिया को फॉलो करना होता है. जैसे- अगर किसी पायलट को इमरजेंसी लैंडिंग करनी है तो वह पहले एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से संपर्क करता है और स्थिति की जानकारी देता है. इसके बाद एटीसी स्थिति की गंभीरता को समझता है और पायलट को सहायता करता है और सुरक्षित लैंडिंग के लिए निर्देश देता है. इमरजेंसी लैंडिंग से पहले पायलट इसकी जानकारी यात्रियों और क्रू को भी देता है ताकि पैनिक की स्थिति ना हो.

ये भी पढ़ें: गैरकानूनी तरीके से की गई रिकॉर्डिंग क्या अदालत में मानी जाएगी सबूत, क्या कहता है भारतीय कानून?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Amarnath Shivling Melting: सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
सिर्फ 5 दिन में ही अंतर्ध्यान क्यों हो गए बाबा बर्फानी? साइंस के हिसाब से समझें पूरा मामला
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
मुगलों के जमाने में कई साल तक कैसे खराब नहीं होती थी शराब, बिना केमिकल कैसे रखते थे सुरक्षित?
Hindu Temples in Indonesia: जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?
जिस मुस्लिम देश की यात्रा पर गए पीएम मोदी, उस इंडोनेशिया में कितने हैं मंदिर?
क्या सच में कट्टर था औरंगजेब, आखिर इस्लाम के सहारे मुगल साम्राज्य को कैसे किया अनुशासित?
क्या सच में कट्टर था औरंगजेब, आखिर इस्लाम के सहारे मुगल साम्राज्य को कैसे किया अनुशासित?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Maharashtra Rain Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
Live: भारी बारिश में मुंबई की 2 झीलें ओवरफ्लो, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, वसई में रेल सेवा बाधित
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
टीम इंडिया की हार के बीच छाए एमएस धोनी, मैच के बाद फैंस ने घेरा; VIDEO वायरल
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी और मांग टीका लगाए रेखा ने लूटी महफिल
अंशुला-रोहन के वेडिंग रिसेप्शन में उमड़े बॉलीवुड सितारे, गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में रेखा ने लूटी महफिल
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
500 KM से ज्यादा रेंज, महाराष्ट्र सरकार ने एक साथ खरीदीं 57 इलेक्ट्रिक कारें, ये है प्लान
Embed widget